Jalandhar Crime: थाना बस्ती बावा खेल के अधीन पड़ते एक इलाके में 10 साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहते व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने के मामला सामने आया है। इसे लेकर थाना बस्ती बावा खेल में लड़की के पिता के बयानों पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ भारत के नए कानून बी.एन.एस. की बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है।
थाना बस्ती बावा खेल प्रमुख बलजिंदर सिंह भिंडर ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा दिए गए बयानों के बाद आरोपी राहुल ने पहले उसकी लड़की को दुकान से सिगरेट लाने के लिए कहा था। जब वह सिगरेट लेकर आई तो उसने उसे कमरे में ले जाकर उससे अश्लील हरकतें कीं, जिसके बारे में बच्ची द्वारा अपने घर आकर बताया गया। एस.एच.ओ. भिंडर ने कहा कि पूरी जांच के बाद एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। वह अपने घर से भागा हुआ है।

