तरनतारन द ग्रेट वॉलऑफ इंडिया hooliganism in the house: तरनतारन से बड़ी ख़बर सामने आई हैं जहां 12 लोगों ने एक घर में घुसकर पहले गुंडागर्दी की फिर 40 वर्षीय महिला के मना करने के बाद उसके साथ बतमीज़ी की पीड़िता के कपडे फाड़ के जबरजस्ती करने की कोशिश की। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस में जा के शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़िता महिला और उसके परिवार ने आरोपियों के खिलाफ दूबारा पुलिस को शिकायत दर्ज़ करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जोबनप्रीत पुत्र हीरा सिंह , सिमरनजीत सिंह महकदीप सिंह 12 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

hooliganism in the house
मिली जानकारी के अनुसार बता दें की यह रंजिश बहुत ही पुरानी थी। पीड़िता के परिवार का कहना है की उन्हे पहले भी इन लोगों ने परेशान किया था और आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। परन्तु पुलिस ने कोई भी कदम ना उठाया जिसके बाद आरोपियों का हौंसला बढ़ गया और वह गांव की बिजली काट के अँधेरे का फायदा उठा घर में घुसकर हंगामा किया। पुलिस ने धारा 452,354-बी ,323,427 के तहत मामला दर्ज किया हैं। जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाई कर रहीं हैं।

