चंडीगढ़ Rain Alert: चंडीगढ़ में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यैलो अलर्ट जारी किया है, जिससे गरज के साथ बारिश के आसार है। विभाग अनुसार अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम 24 डिग्री बना रहेगा।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र की मानें तो 6 अगस्त तक शहर में बारिश की संभवना जताई है। तापमान की बात करें तो सामान्य रहेगा। दिन का तापमान 35 से 36 जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहेगा। केंद्र के मुताबिक जुलाई में मानसून बहुत कमजोर देखा गया। स्पैल में बारिश हुई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई लेकिन देर रात बारिश पूरे शहर में दर्ज गुई। केंद्र की मानें तो मानसून में अब थोड़ी तेजी देखी जाएगी।

