Jalandhar: जालंधर नगर निगम की कमान आज नए एडिशनल कमिश्नर संभालेंगे। आई.ए.एस. अधिकारी अंकुरजीत सिंह नगर निगम के नए एडिशनल कमिश्नर होंगे। अहम बात यह है कि उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खोने के बाद भी यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि नगर निगम एडिशनल कमिश्नर आंखों से देख नहीं सकते हैं। जानकारी के अनुसार जब वह स्कूल में थे तो उन्हें धीरे-धीरे दिखाई देना बंद हो गया था।
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि गत दिनों मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया था। इस फेरबदल दौरान अंकुरजीत को आप सरकार ने ये जिम्मेदारी सौंपी थी। अंकुरजीत हरियाणा के यमुनानगर से हैं और वह आज जालंधर नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर के तौर पर काम शुरू करेंगे।

