अयोध्या द ग्रेट वॉलऑफ इंडिया Bullet fired in Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या से बड़ी ख़बर सामने आ रही है की राम मंदिर में तैनात जवान को किसी ने गोली मार दी है। जिसके बाद जवान को उसके साथियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जवान को मृतक घोषित कर दिया। गोली जवान को सामने से मारी गई है जो की सीधा आ कर माथे पर लगी हैं।
Bullet fired in Ayodhya Ram Mandir:
जवान राम मंदिर के सामने बन रहे VIP गेट के पास तैनात था जहां से राम मंदिर का मुख्या हिस्सा महज 150 मीटर की दूरी पर है। जवान के साथियो ने बताया की गोली लगने से पहले जवान फ़ोन चला रहा था। मृतक जवान के परिवार को इस बारे में जानकारी दे दी गई थी मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो ार बुरा हाल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें की जवान को यह गोली सुबह 5:25 बजे लगी है। इस घटना की वजह से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। वहीं आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंच के आस पास के तलासी ले रहे हैं।

