Author: Admin
Punjab : पंजाब के मलेरकोटला में ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। जानकारी मुताबिक, सर्राफा बाजार के नजदीक भूमिगत गैस भंडार सीवरेज के अन्दर जमा होने के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया। लोगों और दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पूरी गली इंटर टाइल लगी हुई थीं और गली में सीवरेज का ढक्कन भी एंटरटायल से साइडो से ढका हुआ था। गैस निकालने के लिए कोई भी रास्ता नहीं था। अचानक सीवरेज गैस के कारण बलास्ट हो गया, जिससे कुछ फूट ऊपर ढक्कन उछाला और सीवरेज में से गैस के साथ आग निकलने…
Breaking : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने की सूचना मिली है। इस दौरान यात्रा को उक्त मार्ग के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाणगंगा क्षेत्र में स्थित लंगर के पास भूस्खलन हुआ है। इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ है। वहीं श्राइन बोर्ड ने उक्त मार्ग पर यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। लेकिन दूसरे मार्ग से यात्रा जारी रखी गई है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही…
Weather Update: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से राज्य में मानसून एक्टिव है, जिसको लेकर विभाग द्वारा यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विभाग ने जिला पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट, फेतहगढ़ साहिब, खन्ना, नवांशहर, डेराबस्सी, मालेरकोटला, नंगल, डेरा बाबा नानक में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Punjab: पंजाब पुलिस में भर्ती होने की चाहवान नौजवानों के लिए अहम खबर है। क्योंकि आने वाले दिनों में पंजाब में नई भर्तियां होने वाली हैं। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को संदेश देते हुए किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2001 में पुलिस बल में कर्मचारियों की संख्या 80,000 थी और 2024 में भी यह 80,000 ही रही। इस दौरान जनसंख्या कितनी बढ़ी, हिंसा कितनी बढ़ी लेकिन पुलिस नफरी नहीं बढ़ी, हम इसे 90000 तक ले गए, अब हम इसे सवा लाख तक लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि…
Independence Day : देशभर में आज 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों राष्ट्रपति मेडल मिला है। इसके साथ ही सात अधिकारियों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। आपको बता दें कि पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति मेडल के लिए चुना गया था। इसके चलते एडीजी नीरजा वोरुवुरु और एआईजी मनमोहन कुमार को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया गया व अन्य सात अधिकारियों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया।
Jalandhar: जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, कमिश्नरेट पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। 15 अगस्त को सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम की तरफ हर प्रकार के वाहनों के आने जाने को रोक लगाई गई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्ट किए चौराहों में से समरा चौक, गीता मंदिर चौक, मसंद चौक, रैड क्रॉस भवन मोड़, टी प्वाइंट खालसा स्कूल और प्रताप पुरा मोड़ शामिल हैं। इसके अलावा प्रतिबंधित प्रवेश वाले रूट्स में समरा चौक, चुनमुन चौक, मिल्क बार चौक, रैडक्रॉस भवन मोड़, गीता…
Jalandhar: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर से कीमती सामान चुराने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भवनीत थिंड पुत्र मनमोहन सिंह थिंद निवासी एचएन 222 रंजीत एन्क्लेव कैंट रोड जालंधर ने शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति दिनदहाड़े उसके घर में घुस आए और कीमती घड़ियां, पैसे और सोने की अंगूठियां चुरा कर ले गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस पार्टी को अपराध में शामिल आरोपी के बारे में जानकारी मिली। स्वपन शर्मा ने बताया कि सूचना के…
Punjab: पंजाब के जगराओं में एक युवक अपनी हवस मिटाने के लिए नाबालिग युवती को एक साल तक शिकार बनाता रहा। युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर उसकी फोटों खींची और उसे ब्लेकमेंल करने लगा। युवती को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर धमकियां दी कि अगर उसने किसी बताया तो उसकी फोटो वायरल कर देगा और जान से मार देगा। ब्लेकमेल के चलते पीड़िता युवतीउसकी हवस का शिकार होती रही। आखिर पीड़िता ने युवक राजविंदर सिंह उर्फ मद्दी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को बयान देते हुए पीड़ित युवती ने कहा कि वह 11वीं…
Punjab Crime: पातड़ां में रंजिश के चलते सरेबाजार फायरिंग करने का मामला सामने आया है। खबर मिली है कि एक कार सवार को निजी रंजिश के चलते कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घेर कर मारपीट की और गोलियां चलाईं। इस दौरान पीड़ित सहित 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अमनदप सिंह अपने घर वापिस जा रहा था कि बाजार के बीच कुछ गाड़ियां उसे घेर लेती है। इसके बाद उसके साथ मारपीट की…
Independence Day : कल 15 अगस्त यानि के स्वतंत्रता दिवस हर साल की तरह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान तिरंगा फहराने पहुंचेगे। स्वतंत्रता दिवस और सी.एम. मान की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जालंधर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। बता दें गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के पास किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।…
