Author: Admin
Breaking: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर बाइक सवार शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि शातिरों ने लोहे की रॉड मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। बाइक सवार दोनो शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा गुरुवार देर शाम अपनी गाड़ी में सवार होकर जालंधर से अपने…
Canada : कनाडा में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीय व खालिस्तान समर्थकों में टकराव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सरे में भारतीय हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तिरंगा लेकर स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। इस दौरान मौके पर खालिस्तानी समर्थक पहुंचे और माहौल गर्माया गया। इसके बाद कनाडा पुलिस ने मौके पर पहुंच हालात पर काबू पाया। खबर मिली है कि सरे में गुरुद्वारा साहिब के बाहर भारतीय इकट्ठा हुए थे। यहां भारतीय स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मना रहे थे। इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारतीय नागरिकों से टकराव की कोशिश की गई और दोनों पक्षों…
Chandigarh News: राखी के त्योहार के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। दरअसल, इस साल रक्षाबंधन 19 तारीख सोमवार को आ रहा है, जिस चंडीगढ़ प्रशासन ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 19 अगस्त को महिलाएं चंडीगढ़ में सी.टी. यू. की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि राखी के दिन चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में चलने वाली ACऔर नॉन AC लोकल बसों में महिलाओं को उक्त सुविधा मिलेगी। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि ट्राइसिटी यानी चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली में चलने वाली ए.सी. और नॉन…
Chandigarh: पी. जी. आई. रैजीडेंट डॉक्टर्स (ए.आर.डी.) की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। पी. जी. आई. फैकल्टी एसोसिएशन ने भी सहयोग दिया है। अभी तक ओ.पी.डी. पर ही बड़ा असर देखने को मिल रहा था, लेकिन पी. जी. आई. प्रशासन द्वारा देर शाम जारी सूचना के अनुसार शनिवार को सभी तरह की ओ.पी.डी. पूरी तरह बंद रहेगी। पुराने और फॉलोअप मरीजों की भी जांच नहीं होगी। एमरजेंसी, ट्रामा और आई.सी.यू. सर्विस खुलेगी। पी. जी. आई. फैकल्टी एसोसिएशन के प्रेजीडेंट प्रो धीरज खुराना का कहना है कि कोलकत्ता घटना शर्मनाक है। आज किसी और की बेटी है, कल कलीग और…
Jalandhar: जालंधर में बस्ती बावा खेल इलाके में स्थित एक नामी होटल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत नगर निगम कमिश्नर, स्थानीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री दफ्तर में की गई है। जानकारी के अनुसार होटल मालिक के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि जो जगह पार्किंग के लिए छोड़ी गई थी, वहां पर चौपाटी लगवा दी गई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा का कहना है कि उन्होंने हाई कोर्ट में भी केस किया है, जिसकी वजह से होटल सील भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि…
Punjab : रक्षाबंधन के अवसर पर सेवा केंद्रों को लेकर जिला प्रशासन के नए आदेश जारी हुए हैं।बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर जिले के सेवा केंद्र सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चालू रहेंगे। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर सभी सेवा केंद्र सुबह 11 बजे खुलेंगे। विभाग ने सभी सेवा केंद्रों में आने वाले लोगों से 19 अगस्त को सुबह 11 बजे के बाद सेवा केंद्रों पर आकर नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है। रक्षाबंधन के त्यौहार के दौरान लोगों की सुविधा के लिए यह निर्णय…
Punjab: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सदर लुधियाना के अंतर्गत मराडो पुलिस चौकी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) प्रताप सिंह को 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने ए.एस.आई. की गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान उसकी कार से 32,000 रुपए भी बरामद किए हैं। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को गुरजीत राय निवासी शिमलापुरी, लुधियाना शहर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके बताया कि उसके खिलाफ उक्त थाने में…
Punjab News: जैतों में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे के साथ बड़ी दुर्घटना होने का मामला सामने है। जानकारी के मुताबिक, चढ़दीकला बाजाखाना रोड के नजदीक एमएलए की कोठी जैतो से मां-बेटा मोटरसाइकिल पर बाजाखाना जा रहे थे।इस दौरान एक कार ने मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की राहगीर द्वारा सूचना देने पर चढ़दीकला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के अध्यक्ष मीत सिंह मीता, गोरा औलख, बब्बू मालरा तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को उठाकर सिविल अस्पताल जैतो में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर न होने के…
दीनानगर Punjab News: आज आजादी का दिवस पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी तरह ही दीनानगर में आजादी दिवस को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार दीनानगर में महाराजा रणजीत सिंह पार्क में आजादी दिवस मनाया गया। यहां तिरंगा फहराने की रस्म अदा की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठ द्वारा राष्ट्रगान का गलत उच्चारण किया गया। इसकी वीडियो सोशल पर खूब वायरल हो रही है। इसमें राष्ट्रगान शुरू करने के बाद इसका उच्चारण गलत किया गया और लोग राष्ट्रगान को बीच में ही…
Punjab: रेलवे की तरफ लुधियाना डीजल शैड के एक डीजल इंजन का नाम सियाचिन में शहीद हुए पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के आर्मी मेडिकल कोर के कैप्टन अंशुमन सिंह के नाम पर रखा गया है। यह देश के लिए शहीद होने वाले कैप्टन को श्रदाजलि है, जिससे लोगों को शहीदों के प्रति जागरूक करने का प्रयास है । फिरोजपुर डिवीजन के लुधियाना स्थित डीजल शैड के इंजन नंबर डब्ल्यूडीपी4बी लोकोमोटिव नंबर 40005 को तुगलकाबाद शैड की तरफ से शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के नाम से तैयार किया गया । इस डीजल इंजन को कुछ समय पहले ही शमिल किया…
