Author: Admin
Punjab: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए जबलपुर जंक्शन व श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच अमरनाथ यात्रा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार ट्रेन संख्या 01707 जबलपुर जंक्शन से प्रत्येक सोमवार 2 सितम्बर से 28 अक्तूबर तक और ट्रेन संख्या 01708 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रत्येक मंगलवार को 3 सितम्बर से 29 अक्तूबर तक चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव कटनी, मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर जंक्शन, मुरेना, आगरा कैंट, मथुरा, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व तुषार महाजन स्टेशन…
Raksha Bandhan 2024 : हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का खास महत्व है. भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक यह त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं. भगवान से अपने भाई के सुख और सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं. इस अवसर पर भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर खुशियां देने और रक्षा करने का वचन देते हैं. आइए जानते हैं इस बार राखी का त्योहार कब है, किस मुहूर्त में राखी बांधी जाएगी. इस त्योहार का महत्व क्या है और इसका इतिहास रक्षाबंधन 2024 कब…
Punjab: जाली सर्टीफिकेट का उपयोग कर स्टडी वीजे पर यू.के. जाने वाली युवती के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में नवांशहर निवासी वरिन्दर कुमार नूरी ने बताया कि उसके लड़के प्रियांशू नूरी की शादी 28 मई,2023 को जालंधर निवासी लवलीन पुत्र मुकेश कश्यप के साथ दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। उन्हें बताया गया था कि लवलीन कम्प्यूटर साइंस में ग्रैजुएट है। उसने बताया कि शादी से पहले ही लड़का-लड़की को यू.के. भेजने की बात तय हो गई थी। शादी के बाद उन्होंने लवलीन को 33.54 लाख खर्च करके यू.के. भेज…
Punjab: चोरों और लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही मामला मोहाली से सामने आया है जहां चोरों ने घर को निशाना बना नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार से सदस्य ने बताया कि वह पूरे परिवार सहित अमृतसर माथा टेकने गए थे। इसके बाद वह जालंधर अपने रिश्तेदार के घर रुक गए। इस दौरान चोरों ने खरड़ के वार्ड नंबर 5 स्थित उनके घर में वारदात को अंजाम दिया। यह घटना घर में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो…
Punjab: फर्जी आर्मी अफसर बन कर ऑन लाइन लाखों की ठगी करने के मामले की शिकायत मिलने पर जांच के बाद थाना साइबर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है । पुलिस ने न्यू सुदंर नगर राजगुरू नगर के रहने वाले अमनदीप सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है । अमनदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और अपना नाम संतोष कुमार बताया । संतोष ने बताया कि वह सीआरपीएफ कालोनी दुगरी में रहता है और आर्मी अधिकारी है । उसने बताया कि उसका ट्रांसफर…
Punjab: एक चाचा ने अपनी भतीजी और उसके पति की पर्सनल फोटो, उसके फोन से निकाल कर इंस्टाग्राम पर वायरल की हैं और भतीजी द्वारा दी गई लिखती शिकायत के आधार पर थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने उसके चाचा रमन सिंह पुत्र प्यारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि 24 वर्ष की एक फिरोजपुर के सीमावर्ती काम में विवाहित युवती ने पुलिस को दी लिखती शिकायत में आरोप लगाते बताया है कि उसका चाचा रमन सिंह उसके घर में आता रहता था जिसने…
Ludhiana : महानगर में एक चलती स्कूटी में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। जानकारी मुताबिक, जगराओं पुल के पास एलिवेटेड पुल पर आज चलती स्कूटी में अचानक आग लगते ही ब्लास्ट हो गया और स्कूटी सवार बुरी तरह से झुलस गया। इस दौरान पास से गुजर रहे एक वाहन का चालक भी घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान गोबिंदप्रीत सिंह निवासी मॉडल टाऊन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गोबिंद सलेम टाबरी में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। उसने पहले दुगरी के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाया और…
Punjab: आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी फास्ट फूड बड़े ही स्वाद से खाते हैं, खासकर मोमस व स्प्रिंग रोल। अगर आप भी बड़े ही स्वादम से खाते हैं तो सावधान हो जाएं। बठिंडा जिले से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे की मोसम व स्प्रिंग खाने से एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे द्वारा एक फास्ट फूड की शॉप से मोमस व स्प्रिंग रोल खरीद कर खाए गए, जिसके बाद बच्चे की सेहत बिगड़ गई। बच्चे पेट खराब हो गया और…
Punjab: होशियारपुर में एक घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर के गांव कुराला में महिला के घर गेट पर बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई गई हैं। इस दौरान 3 बदमाशों ने 15-16 राउंड फायर किए है। गांव कुराला कलां में गत रात्रि गुरजीत कौर पत्नी कुलविंदर सिंह के घर के गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। इन बदमाशों द्वारा गोलियां चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी की गई है, जोकि तेजी से वायरल हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के 14…
Punjab: कुख्यात नशा तस्करों के खिलाफ एन.सी.बी. ने सख्त एक्शन लिया है। जानकारी के अनुसार ड्रग तस्करी के मामले में माफिया अक्षय छाबड़ा और जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी को एन.सी.बी. ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर मिली है कि इन दोनों को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। जानकारी मिली है कि जेल में रहने के बाद भी अक्षय छाबड़ा और जसपाल गोल्डी नशा तस्करी कर रहे थे। इसके चलते उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है ताकि वह अवैध गतिविधियां न कर पाए। गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा ड्रग माफिया की कड़ी तोड़ने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई…
