Author: Admin

Punjab: पंजाब के जिला मोहाली व अमृतसर में शापिंग मॉल को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। मौके पर मोहाली पुलिस के एस.पी. मनप्रीत सिंह पुलिस बल के साथ वी. आर. पंजाब मॉल पहुंचे और मॉल को खाली पुलिस टीमें ने मॉल खाली करवा चलाया करवाया। इसके बाद पुलिस विभाग सर्च अभियान की विभिन्न टीमें, बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, एम्बुलैंस भी पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें मॉल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, लेकिन जब सर्च ऑप्रेशन चलाया गया तो मॉल के अंदर कहीं बम नहीं…

Read More

Weather Update: 4 बरस बाद अगस्त के महीने में चंडीगढ़ को अच्छी बारिश मिली है। मानसून आने के बाद जुलाई के महीने में बारिश की कमी के बाद अब मानसून अच्छा बरसा है। अगले दो तीन दिनों तक भी शहर में बारिश की अच्छी बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि लेकिन उसके बाद अब मानसून धीमा पड़ता जाएगा। 23 अगस्त के बाद शहर में बारिश कम होती जाएगी। फिर बारिश के हलके स्पैल ही आते रहेंगे लेकिन लगातार बारिश का दौर अगस्त के आखिरी हफ्ते में ही थमने के आसार बन रहे हैं। सोमवार को भी शहर में कुछ जगहों पर…

Read More

Jalandhar : जालंधर में चोरी व लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर बैखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला जालंधर के दोआबा कॉलेज के नजदीक स्थित प्रसिद्ध देवी तलाब मंदिर से सामने आया है। यहां चोर पार्किंग से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए किशनपुरा निवासी पीड़ित नोनी ने बताया कि वह गत रात देवी तलाब मंदिर माथा टेकने आया था। इसके बाद वह पार्किंग से अपनी मोटरसाइकिल लेने गया तो उसे मोटरसाइकिल नहीं मिला। इसके बाद उसने मौके पर सी.सी.टी.वी. खंगालने के लिए कहा पर सिक्योरिटी गार्ड ने सुबह आकर…

Read More

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज नांदेड़ जाएंगे। इस दौरान वह परिवार सहित सचखंड श्री हजूर साहिब में नतमस्तक होंगे। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान दोपहर 2 बजे वहां पहुंचेंगे, जिसके बाद 3 घंटे वह वहां पर रुकेंगे। जबकि शाम 5 बजे वह मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

Read More

Punjab: मोगा के गांव फुलेवाला में छुट्टियां मनाने आए बी.एस.एफ. के जवान जगविंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जगविंदर सिंह का आज गांव फुलेवाला में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में पड़े शव को देख कर बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा और अन्य अधिकारियों द्वारा फूल माला अर्पित की गई। बता दें कि जगविंदर सिंह फरवरी 2004 में सेना में भर्ती हुआ था और बी.एस.एफ. यूनिट राजस्थान के बाड़मेर में ड्यूटी करता था जो बीते दिनों छुट्टी पर गांव फुलेवाला आया हुआ था जिसकी अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो…

Read More

Punjab News:  अमृतसर जिले के डिप्टी कमिश्नर ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि रखड़ पुण्या मेले के कारण बाबा बकाला साहिब शहर के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में 19 और 20 अगस्त को छुट्टी रहेगी। इन स्कूलों में सरकारी हाई स्कूल बाबा बकाला, दशमेश पब्लिक स्कूल बाबा बकाला, सरकारी मिडिल स्कूल छप्पियांवाली, सरकारी मिडिल स्कूल उमरा नंगल, सरकारी मिडिल स्कूल ठठिया, माता गंगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबा बकाला, जी. टी. सी. स्कूल बाबा बकाला, न्यू मैट्रिक पब्लिक स्कूल छपियांवाली, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ठट्ठियां और संत मजा सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी उपमंडल…

Read More

Weather Update:  पंजाब में आज रात से मौसम बदलेगा। इलाके में फिर से मानसून सक्रिय होगा। ऐसे में आने वाले दो दिन बारिश (Rain) की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने 20 और 21 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। वहीं इलाके में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में 15.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। ट्राइसिटी के पंचकूला और मोहाली में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो…

Read More

Raksha Bandhan: भारी बरसात के बीच जेल सलाखों के पीछे बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहने ताजपुर रोड की सैट्रल जेल में पहुंच रही है। जेल प्रशासन द्वारा पर चैकिंग के उपरांत बहनों को परिवारों सहित जाने दिया जा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा कुछ बंदीयों को जेल ड्यूडी में बुलाकर राखी के प्रबंध भी किए गए हैं। बाहर से किसी प्रकार के खाने-पीने के सामान लाने की इजाजत नहीं दी गई है। जेल के मुख्यद्वार पर बहने ड्यूडी में जाकर बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही है।

Read More

Chandigarh: सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में दम घुटने पर करीब 60 लोगों को एमरजैंसी में दाखिल कर आक्सीजन दी गई। रविवार सुबह 8 बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सैक्टर-16 जनरल अस्पताल में जहरीली गैस फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि अस्पताल में क्लोरीन गैस फैली हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने जांच की तो पता चला कि अस्पताल परिसर में बनाए गए ट्यूब ट्यूबवैल में रखे सिलैंडर से क्लोरीन गैस लीक हो रही थी। जवानों…

Read More

Chandigarh: पी. जी. आई. में रैजीडैंट डॉक्टर्स की हड़ताल सोमवार को भी जारी रहेगी। हालांकि रविवार को पी. जी. आई. प्रशासन ने बयान जारी कर बताया कि सोमवार को न्यू ओ. पी. डी. सर्विस चलेगी, लेकिन हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में ओ.पी.डी. में नए कार्ड न बनने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहने वाला है। सुबह 8 से 9.30 बजे तक पुराने मरीजों का ही रजिस्ट्रेशन होगा, जिनका फॉलोअप होगा। एमरजैंसी, आई.सी. यू. और क्रिटिकल सर्विस पहले की तरह जारी रहेगी। पी.जी. आई. फैकल्टी एसोसिएशन की प्रेजीडेंट डॉ लक्ष्मी की मानें विरोध प्रदर्शन को बढ़ाना को…

Read More