Author: Admin
Punjab: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। अब 5वीं कक्षा बोर्ड की नहीं रहेगी। खबर मिली है कि बोर्ड अब पांचवीं क्लास की परीक्षा बोर्ड को तहत नहीं लेगा। ये परीक्षा अब स्कूल के स्तर पर ही ली जाएगी। यह व्यवस्था इसी वर्ष से लागू होगी। फिल्हाल इस साल जो स्टूडेंट्स पांचवीं में पढ़ रहे हैं उनकी वार्षिक परीक्षा बोर्ड नहीं लेगा। ग़ौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पहले 2021 में यह क्लास बोर्ड की हुई थी लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत स्टूडेंट्स पर बोझ कम करने के लिए यह बदलाव किया जा रहा…
Punjab News: देर रात स्थानीय शहर से होकर गुजरने वाले बठिंडा जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नील कंठ कॉलोनी के पास कोयले से भरे एक ट्रक ट्रॉले का टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे बिजली आपूर्ति वाले ट्रांसफार्मर से टकरा जाने से ट्रक ट्रॉले में आग लग जाने का समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात से मंडी गोबिंदगढ़ जा रहा कोयले से भरा एक ट्रक ट्रॉला जब देर रात करीब दो बजे स्थानीय शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर संगरूर रोड पर स्थित नील कंठ कॉलोनी के पास पहुंचा तो अचानक उसका एक टायर फट गया जिससे…
Weather update: पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सुबह से बारिश हो रही है। जालंधर में जहां हल्की बारिश से मौसम सुहावना हुआ है। वहीं अमृतसर में तेज बारिश से सड़कों पर पानी खड़े होने से नगर निगम के कार्यों की पोल खुल गई है। दरअसल, तेज बारिश से हैरिटेज स्ट्रीट पानी से डूब गया है। वहीं इस बारिश से जालंधर में तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन बारिश के आसार है।
Jalandhar news: ट्रैफिक ब्लॉक के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला अगले सप्ताह तक जारी रहने वाला है, इसी बीच रेलवे द्वारा नया शैड्यूल जारी करते हुए विभिन्न ट्रेनों के रूट डायर्वट, रद्द व देरी से चलने संबंधी शैड्यूल जारी किया गया है। इसके चलते 06949 जालंधर-पठानकोट स्पैशल व 04642 पठानकोट- जालंधर को 24 अगस्त को रद्द किया गया है। 22479 नई दिल्ली से लोहिया जाने वाली ट्रेन को 21, 24 व 25 अगस्त को लुधियाना से नकोदर होते हुए लोहियां खास भेजा जाएगा जिसके चलते जालंधर सिटी, कपूरथला व सुल्तानपुर के स्टेशन स्टापेज नहीं होगा। इसी तरह से…
Punjab : पंजाब में तबादलो का दौर जारी है। इसी बीच पंजाब डीजीपी के आदेशों पर 9 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी हुई सूची में हरजिंदर सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गुरमुख सिंह, जगजीत सिंह, हरिंदर जीत सिंह, रुपिंदर जीत सिंह, जसकरण सिंह, बलकार सिंह, बलजिंदर सिंह शामिल हैं। जारी हुई सूची निम्नलिखित है
Jalandhar news: जालंधर बस स्टैंड पर देर रात जमकर हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के पास खाना पैक कराने आए एक व्यक्ति ने एक महिला पर देह व्यापार का धंधा करने का आरोप लगाया है। इस दौरान जब उसे रोका गया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 6 की चौकी बस स्टैंड की पुलिस पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। मकसूदां निवासी इंद्रजीत ने बताया कि वह सोमवार रात खाना खरीदने के लिए बस स्टैंड के पास आया था। इस…
Punjab: बठिंडा जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि से स्टेशन से एक ट्रेन चलने के बाद 7-8 घंटे तक कोई ट्रेन रवाना नहीं होती। बताया जा रहा है कि बठिंडा से सुबह 5 बजे किसान एक्सप्रेस सिरसा, हिसार, भिवानी आदि होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होती है। इससे पहले एक अन्य ट्रेन भी सुबह करीब 4 बजे गंगानगर से आती है और बठिंडा से सिरसा, हिसार, भिवानी आदि के लिए चलती है। यानि बठिंडा स्टेशन से सुबह के समय 2 ट्रेनें सिरसा, हिसार आदि के लिए चलती हैं। इसके बाद 7-8…
Punjab: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/कंटिन्यूशन का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 9वीं, 10वी, 11वीं और 12वीं कक्षा में दाखिला की तारीख को बढ़ा कर 31 अगस्त 2024 कर दिया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रखने की तारीखों को भी बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी 26 जून से 16 सितंबर तक बिना लेट फीस भरे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा 17 सितंबर से 26 सितंबर तक 500 रुपये लेट फीस के साथ और…
Punjab: लुधियाना में एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसे आर्म्स एक्ट के तहत नामजद किया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. 2 की पुलिस ने राहुल नामक युवक को आर्म्स एक्ट में नामजद किया था। इसी मामले में पुलिस उसे पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई थी। पेशी से लौटते वक्त राहुल ने अचानक पुलिसकर्मी को धक्का दिया और मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।…
Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान आज मंगलवार को नांदेड जाएंगे। जहां पर वह सचखंड श्री हुजूर साहिब में परिवार् समेत नतमस्तक होंगे। वह दोपहर दो बजे वहां पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3 घंटे वह वहां पर रहेंगे। जबकि शाम 5 बजे वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। सीएम ऑफिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। हालांकि गत एक सप्ताह से सीएम् लगातार दौरों पर हैं। पहले हरिर्याणा चुनाव को लेकर चुनावी सभाएं कर रहे थे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह और फिर रक्षा बंधन को लेकर प्रोग्राम थे।
