Author: Admin
Punjab: सरकारी अस्पतालों में जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, पंजाब के अस्पतालों में सरकारी डॉक्टरों की प्रमुख जत्थेबंदी पी.सी.एम.एम.ए. पंजाब ने अन्य मांगों के साथ-साथ 6वें सी.पी.सी. के डी.ए. बकाए और रुके हुए एश्योर्ड करियर तरक्की के अनसुलझे मुद्दों को लेकर 9 सितंबर से राज्य में सभी सरकारी अस्पतालों में सेवाओं को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया। हड़ताल संबंधित विस्तृत कार्य योजना का ऐलान 28 अगस्त को किया जाएगा।
Punjab news: गत रात थाना घग्गा के गांव कलवाणू के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहे 8 बच्चे फरार हो गए। इन्हें सदर पुलिस ने गांव खानपुर के निवासियों के सहयोग से बच्चों के माता-पिता से संपर्क कर कैबिनेट मंत्री के ओ.एस.डी. गुरदेव सिंह टिवाणा की उपस्थिति में उन्हें माता-पिता के हवाले कर दिया। मदरसे के अध्यापक अब्दुल रहमान ने बताया कि कलवाणू स्थित मदनी मदरसे में 75 के करीब बच्चे पढ़ते हैं, जो दिन-रात वहीं रहते हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली के गांव खानपुर के 8 बच्चों ने 22 अगस्त को दाखिला लेकर नर्सरी कक्षा में पढ़ाई शुरू की…
Jalandhar : एमाजॉन से शॉपिंग करने वाले जरा सावधान हो जाएं। दरअसल, एमाजॉन का अधिकारी बनकर पंजाब पुलिस विभाग के पूर्व एस.एस.पी. को कॉल करके बातों में लगा नौसरबाज ने उनके डेबिट कार्ड से 13,740 रुपए निकाल लिए। इस संबंधी 71 वर्षिय पूर्व एस. एस. पी. ने पुलिस को शिकायत दी जिसकी जांच के बाद थाना सात की पुलिस ने अज्ञात नौसरबाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पूर्व एस.एस.पी. कमल कुमार निवासी अर्बन स्टेट फेज वन ने बताया कि जून 2023 में उन्होंने एमाजॉन एप के माध्यम से कुछ सामान मंगवाया था…
Chandigarh: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में छेड़ी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम दौरान शनिवार को फिरोजपुर में तैनात दो ऑडिटरों जगजीत सिंह और अमित को 1,30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस बारे विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ऑडिटरों की गिरफ्तारी फिरोजपुर छावनी में 17वीं राजपूत रेजिमेंट में तैनात फौज के नायब सूबेदार सत्य प्रकाश (नंबर JC4829875Y) की शिकायत की आधार पर की गई है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उनके विभाग द्वारा उक्त ऑडिटरों को वर्ष 2023-2024 के लिए उनकी इकाई…
Amritsar: बॉलीवुड फिल्म इमरजेंसी को लेकर छिड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जी-स्टूडियो को कानूनी नोटिस भेज दिया है। इसके साथ ही ब्रॉडकास्ट मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को एस.जी.पी.सी. ने पत्र लिख कर स्क्रिप्ट की जांच करने की मांग रखी है। इसे लेकर एस.जी.पी.सी. के सदस्य ने बताया कि इमरजेंसी फिल्म विवादों से भरी है। इसके साथ ही फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली कंगना रनौत पंजाब, सिख और किसानों के लिए विवादित बयान पहले से ही देती आई है। इस फिल्म में गलत छवि को पेश किया गया है।…
Jalandhar: पंजाब में बारिश की चेतावनी के बीच जालंधर में कई स्थानों पर बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं बस स्टैंड की तरफ झमाझम बारिश हो रहीं है, जिस कारण यहां से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने 25-26 अगस्त को बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार राज्य के 7 जिलों जिसमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में सामान्य बारिश की संभावना है। जबकि अन्य 16 जिलों में हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
Canada : कनाडा में भारतीय समुदाय खुद को काफी असुरक्षित महसूस कर रहा है। खास कर भारतीय व्यवसायियों को वसूली की धमकियां मिल रही हैं, और यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से ब्रिटिश कोलंबिया (BC), अल्बर्टा, और ओंटारियो जैसे प्रांतों में कई व्यवसायियों ने बताया है कि उन्हें फोन पर धमकियाँ दी जा रही हैं, जिसमें उनसे बड़ी रकम की मांग की जा रही है। ब्रिटिश कोलंबिया (BC) के एबॉट्सफोर्ड में स्थित व्यवसायी जस अरोड़ा भी उन कारोबारयों में शामिल हैं जिनको पिछले एक साल से कथित तौर पर वसूली की धमकियां मिल रही हैं। इन…
Punjab: विदेशों से पंजाब के युवकों से जुड़ी दुखद खबरें लगातार सामने आ रही है। इस बीच ताजा मामला पंजाब से सामने आया है जहां गुरदासपुर के युवक की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवराज सिंह (20) गुरदासपुर के गांव धारीवाल भोजा का रहने वाला था। उसकी अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ रही है। पीड़ित परिवार ने सरकार और एन.आर.आई. भाइयों से मृतक का शव भारत लाने के लिए…
Punjab: पंजाब सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के हजारों डिपो होल्डरों को खुश करते हुए कमीशन बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा बांटी जाने वाली गेहूं पर डिपो होल्डरों की कमीशन 50 रुपए से बढ़ाकर 90 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा पहले मार्कफेड के माध्यम से आटा बांटने की योजना शुरू की थी, पर डिपो होल्डरों के विरोध को देखते हुए सरकार को यू-टर्न लेना पड़ा। पंजाब के वित्त विभाग ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सूचित किया है कि डिपो होल्डरों…
Jalandhar : महानगर में पुलिस की वाहनों चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पंजाब में सड़क हादसों से बचने के लिए पंजाब सरकार द्वारा ट्रैफिक को लेकर जारी किए गए नियमों के तहत अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों के चालान काटने शुरू कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि जारी हुए आदेशों के बाद भी 18 साल से कम कम उम्र के बच्चे सड़कों पर कार, बाईक व अन्य वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते अब पुलिस ने चालान काटने शुरू किए हैं।
