Author: Admin
Punjab: गुरु नगरी में कमिश्नरेट पुलिस एक तरफ तो शहर में नशे और जिस्मफिरोशी के गोरख धंधे पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। सूत्रों की माने तो शहर का कोई भी इलाका हो (चाहे स्लम हो या फिर पॉश) हर तरफ ही नशे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन युवा-युवतियों के नशे में चूर होने के वीडियो वायरल होना प्रमुख प्रमाण है। हालांकि सरकार भी नशे की लत को खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है, लेकिन समय के…
Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की गई। सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने हिमाचल प्रदेश पहुंचे और मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मीटिंग करीब पौने घंटे तक चलती रही। इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों राज्यों के कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने…
Jalandhar News: चंडीगढ़ से एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. तेजिंदर सिंह के बेटे ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई तो उसने पुलिस को देखकर बाथरूम में रखी हार्पिक पी ली। यह घटना करीब दो दिन पहले की है जब चंडीगढ़ पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर के फिल्लौर स्थित पुलिस लाइन में आरोपी के घर पहुंची थी। पुलिस को आता देख आरोपी ने…
Punjab: मौसम से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसका असर पंजाब के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। पंजाब में पिछले हफ्ते से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। इस बार मानसून में अब तक पंजाब में कुल 226 मिमी बारिश हुई है जबकि आमतौर पर 341.7 मिमी बारिश होती…
Jalandhar: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चारा मंडी में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अजय कुमार पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी देयोल नगर नजदीक दुर्गा शक्ति मंदिर भार्गव कैंप जालंधर ने शिकायत दी थी कि उसका बड़ा भाई दीपक कुमार उर्फ दीपू निगम में क्लीनर के पद पर नौकरी करता था। अजय ने बताया कि उसका भाई अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र हरबंस लाल निवासी मोहल्ला जल्लोवाल आबादी जालंधर का दोस्त है और करीब दो महीने…
Punjab: जलालाबाद में एक पत्रकार के बच्चे के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा पार्क में खेल रहा था तभी एक युवक आया और बच्चे के कपड़े उतार दिए। इससे पहले कि वह कुछ गलत करने की कोशिश करता, लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में सुनवाई न होने पर पत्रकारों ने हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बच्चा घर के पास पुरानी तहसील के पास पार्क में बैडमिंटन खेल…
Chandigarh: अम्बाला मंडल ने चंडीगढ़ को उदयपुर से जोड़ने वाली चेतक सुपरफास्ट को हरी झंडी दे दी है। अम्बाला मंडल ने रेलवे बोर्ड को अपनी सहमति भेज दी है। बोर्ड अब तारीख की घोषणा करेगा, लेकिन अम्बाला डिवीजन का मानना है कि ट्रेन सितम्बर के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड ने अम्बाला मंडल से पूछा था कि क्या वे नई ट्रेन चलाने के इच्छुक हैं। पहले उन्होंने असंतोष व्यक्त किया था, लेकिन हाल ही में मंडल ने चेतक एक्सप्रैस (20474) को चंडीगढ़ चलाने की इच्छा दिखाई है। मंडल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चेतक एक्सप्रैस के…
Punjab Crime: प्यार के चक्कर में फंसी युवती के सामने आया प्रेमी का सच, फिर जो हुआ सुन नहीं होगा यकीन
Punjab Crime: मोगा जिले के गांव की एक 23 वर्षीय लड़की द्वारा अपने कथित प्रेमी के अलावा मौसी तथा उसकी बेटी से दुखी होकर कोई जहरीली दवाई पीकर अपनी जीवन लीला खत्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ पुलिस द्वारा मृतका के पिता के बयानों पर कथित आरोपियों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा, सिमरजीत कौर तथा उसकी बेटी आशू निवासी मोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मृतका के पिता ने कहा कि उसकी…
Punjab: पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नौजवानों से ‘खेडां वतन पंजाब दीया- 2024’में अधिक से अधिक इसमें हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है। ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਮਹਾਂਕੁੰਭ ‘ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ 2024-ਸੀਜ਼ਨ ਤੀਜਾ’ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ…ਹਾਕੀ ਦੇ ਜਾਦੂਗਰ ਮੇਜਰ ਧਿਆਨ ਚੰਦ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮੌਕੇ 29 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਮਨਾਏ ਜਾਂਦੇ ਕੌਮੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਵਾਰ ਹੀਰੋਜ਼ ਸਟੇਡੀਅਮ ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਹੋਵੇਗੀ…ਅੱਜ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ… pic.twitter.com/E4tFQWtsj1 — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August…
Punjab : चिटफंड कंपनी PACL यानी पर्ल्स ग्रुप से देश के करीब 5 करोड़ लोगों को चूना लगाने वाले निर्मल सिंह भंगू की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद भंगू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पी.जी.एफ. लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निर्मल सिंह भंगू को पी.जी.एफ./पी.ए.सी.एल. लिमिटेड द्वारा संचालित चिटफंड घोटाले में 8 जनवरी 2016 को सी.बी.आई. ने गिरफ्तार किया था। वह अभी भी जेल में था। पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाला था। वह…
