Author: Admin
Punjab Crime: अगर आपको इंस्टाग्राम पर किसी अंजान की फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है तो जरा सावधान हो जाए। दरअसल, जिला तरनतारन में एक महिला से दोस्ती को लेकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवक का पहले अपहरण किया गया और फिर बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने युवक को गंभीर हालत में जीरा शहर में सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी सरहाली कला के रूप में हुई…
Jalandhar: जालंधर में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच द्वारा विरोधी को गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के गांव काला बकरा के सरपंच ने रंजिश के चलते अपने विरोधी को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में भोगपुर थाने की पुलिस ने फायरिंग करने वाले गांव काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल तलविंदर सिंह निवासी गांव काला बकरा की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी…
National: भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम रिकॉर्ड को डिजिटली संरक्षित करने के लिए ‘अपार आई.डी.’ (ऑटोमेटेड परमानैंट एकैडमिक रजिस्ट्री) की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत हर छात्र को यूनिक 12 अंकों का आई.डी. नंबर दिया जाएगा जिसे डिजिलॉकर से जोड़ा जाएगा। यह कदम छात्रों की शिक्षा को डिजिटली संरक्षित और सुव्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित होगा। इस शृंखला में डायरैक्टर जनरल ऑफ स्कूल एजुकेशन पंजाब ने एक पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि छात्रों के माता-पिता…
Punjab: पंजाबी संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रियलिटी शो ‘आवाज पंजाब दी’ से चर्चा में आए सिंगर डिंपल राजा का देहांत हो गया है। उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। आपको बता दें कि डिंपल राजा जालंधर के दानिशमंदा के रहने वाले हैं। आजाव पंजाब दी में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से जजों को प्रभावित किया। इसके बाद वह कामर्शियल तौर पर संगीत के क्षेत्र में आ गए थे। डिंपल राजा का सबसे लोकप्रिय गाना “साड़े बारे पुछणा तां” है। इसके साथ ही उन्होंने मिस पूजा के साथ भी गाने गाए हैं। e
Punjab: शादी करके कनाडा ले जाने का झांसा देकर एक युवक से 38 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने पति-पत्नी और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बठिंडा निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे सिमरजीत सिंह को कनाडा भेजने के लिए नछत्तर सिंह, परमजीत कौर और उनकी बेटी हरमनदीप कौर निवासी दिओन हाल आबाद कनाडा से बातचीत की थी। आरोपी ने उसके बेटे को कनाडा ले जाने की एवज में उससे 38,12,847 रुपये ले लिए। लड़के से शादी करने के बाद…
Punjab: दिनों-दिन चोरों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई चोरी की वारदात सामने आ जाती है। ऐसा ही एक अन्य मामला सामने आया जहां चोरों ने हद कर दी। ताजा मामला नजदीकी गांव खानपुर का है, जहां के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल को निशाना बनाते हुए चोरों ने यहां का भारी-भरकम लोहे का गेट ही चोरी कर लिया। स्कूल प्रभारी मैडम आस्था ने बताया कि इस स्कूल में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं पर प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा पुलिस चौकी अप्परा को…
Punjab: पंजाब में बारिश ने दस्तक दे दी है। दरअसल, आज सुबह अमृतसर के कुछ इलाकों में हलकी बूंदाबांदी हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पश्चिमी विक्षोभ टर्फ सक्रिय हो गया है, लेकिन यह बेहद कमजोर स्थिति में है, जिस कारण आज सुबह हल्की बारिश हुई है। हालांकि दिसंबर का महीना शुरू हो गया है लेकिन ठंड अभी इतना जोर नहीं पकड़ पाड़ी है। अन्य शहरों में तेज धूप निकलने के कारण दोपहर के समय गर्मी का भी एहसास होता है। बताया जा रहा है कि आज हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों…
Punjab News: तनखैया घोषित किए गए सुखबीर बादल के मामले को लेकर श्री अकाल तख्त में पांच सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें श्री अकाल तख्त द्वारा सुखबीर बादल और शिरोमणि अकाली दल के अन्य नेताओं के खिलाफ फैसला सुनाया गया है। मंगलवार 3 दिसंबर 2024 से रोजाना दोपहर 12 से 1 बजे तक शौचालयों की सफाई करेंगे। इसके बाद वे स्नान करके लंगर हॉल में जाकर 1 घंटे तक बर्तन धोने की सेवा करेंगे, जिसके बाद वे 1 घंटे तक कीर्तन करेंगे। जत्थेदार साहिब ने कहा कि इस दौरान विशेष रूप से उनके गले में तख्ती डाली जाएगी, इसके…
Punjab: पंजाबी सिंगर करण औजला चंडीगढ़ में होने वाले शो को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। करण औजला के चंडीगढ़ में 7 दिसंबर को होने वाले शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर पंडितराव धरनेवर ने करण औजला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में धरनेवर ने आरोप लगाया कि करण औजला के गाने शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। उसने मांग की है कि करण औजला अपने इस शो में ‘फ्यू डेज’, ‘अल्कोहल…
Punjab: पंजाब बोरवेल पर रोक लगाने के पर बड़ा फैसला सामने आया है। जिला मजिस्ट्रेट राजेश धीमान ने देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा एक रिट याचिका के आधार पर जारी आदेश में कहा है कि जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल खोदने या गहर करने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि कच्चे कुओं और ट्यूबवैलों की खुदाई के कारण लोगों और बच्चों के इन बोरवेलों में गिरने की खबर आ रही हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक संरक्षण अधिनियम, 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेश के तहत कहा कि भूमि मालिक के लिए…
