Author: Admin
Jalandhar News: बारिश के चलते बिजली खराबी के केसों में भारी इजाफा देखने को मिला, जोकि पावरकॉम के अधिकारियों व उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना। स्टाफ शार्टेज का सामना कर रहे पावरकॉम के लिए बारिश का मौसम किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि फाल्ट बढ़ने के चलते उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ता है और इससे निपटने के लिए अधिकारियों को भारी जद्दोजहद करनी पड़ती है। बारिश के बाद नोर्थ जोन के अन्तर्गत 3500 से अधिक शिकायतें सुनने को मिली। कई इलाकों में बारिश के समय गुल हुई बिजली कई घंटों तक चालू नहीं हो पाई, जिसके चलते उपभोक्ताओं…
Jalandhar: जिला जालंधर में लगाातार डेंगू की बीमारी पैर पसार रही है। दरअसल, मंगलवार को डेंगू के 3 और पॉजिटिव कैसे मिलने से जिले में डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 27 पर पहुंच गई है और इनमें 17 रोगी शहरी तथा 7 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ आदित्य पाल ने बताया कि मं, , गलवार को डेंगू पॉजिटिव आने वाली 48 वर्षीय महिला मोहल्ला करार खान, 35 वर्षीय पुरुष आदमपुर तथा 18 वर्षीय युवक जालंधर हाइट्स का रहने वाला है है। उन्होंने बताया
Amritsar: अमृतसर से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। एक बार जिले में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं, जिसमें एक आढ़ती घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग के दौरान आढ़ती के साथ 2 गनमैन भी मौजूद थे। 2 बदमाशों इस वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान घायल आढ़ती को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि आढ़ती से पहले 5 करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। यही नहीं बदमाशों द्वारा फयारिंग के बाद अस्पताल में भर्ती आढ़ती को फिर से फोन करके कहा…
Breaking : राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत बिट्टू आज राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। बताया जा रहा है कि रवनीत बिट्टू निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। राज्यसभा के उप चुनावों में बीजेपी द्वारा 12 उम्मीदवार उतारे गए जिनके खिलाफ विपक्ष ने कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा। आज 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारिख थी और विपक्ष पार्टी द्वारा कोई उम्मीदवार नहीं उतारने पर अब राजस्थान में वोटिंग नहीं होगी और रवनीत बिट्टू निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। इसी तरह किरण चौधरी को…
Jalandhar: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गैर-कानूनी जुए की दुकानों पर शिकंजा कंसा है। जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा के निर्देशों के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने गैर-कानूनी जुए की दुकानों को पक्के तौर पर बंद करने के लिए नई मुहिम शुरू की है। इस मुद्दे पर सभी जी.ओ. और एस.एच.ओ. को प्राथमिकता देने और यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं कि इस गैर-कानूनी धंधे में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह दुकानें चला रहा हो या काम करता हो को बख्शा नहीं जाएगा। इसके चलते गत दिन एस.एच.ओ. थाना डिवीजन 1 जालंधर ने इस अभियान के…
Punjab: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब सख्त नजर आ रही है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने की तरफ मान सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। नशे के खिलाफ मुहिम को तेज करते हुए अब पंजाब में नई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा हैं। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान कल मोहाली में उद्घाटन करेंगे। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का उद्देश्य पंजाब में ड्रग्स को खत्म करना है। अब नई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान मोहाली में कल सुबह 11 बजे एंटी…
Punjab: झारखंड के संताल परगना में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप रात के 12 बजकर 39 मिनट 37 सेकेंड पर आया। भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। भूकंप के झटकों से डरे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप के ये झटके बहुत जोरदार नहीं थे। सिर्फ एक ही झटका आया और फिर माहौल शांत हो गया। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र पाकुड़ में ही था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
Punjab: मशहूर गीतकार चतर सिंह परवाना आज सुबह 7 बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार इसकी पुष्टि गुरुमीत सिंह सेखे (बड़ूंदी) तू्ंबी मेकर और मास्टर बलतेज सिंह सरां(पखेवाल) ने की है। उल्लेखनीय है कि वह इस समय अपने बेटे के पास बारनहडड़ा गांव में रह थे। उन्होंने ‘मित्रां दे ट्यूबवेल ते लीड़े’, ‘मित्रां दा चल्या ट्रक नी’, ‘दमादम मस्त कलंदर’ आदि जैसे कई मशहूर गाने लिखे हैं।
Punjab: फगवाड़ा में श्री कृष्ण जन्मांष्टमी पर्व के पावन मौके पर शहर में पुख्ता जनसुरक्षा करने के पुलिस अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सभी दावों की पोल खुल गई। फगवाड़ा की सबसे पॉश कॉलोनी गुरू हरगोबिन्द नगर में स्थित बांसल मेडिकोज की दुकान में देर शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश डकैतों ने पिस्तौल की नोक पर हजारों रूपए कैश लूट लिया। आरोपी फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए डकैती का शिकार हुए बांसल मेडिकोज के मालिक रमेश कुमार बांसल ने बताया कि तीन नकाबपोश डकैत…
Punjab News: पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बेहद अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त को 8 बजे से 2 सितंबर 6 बजे तकनीकी रख-रखाव के कारण बंद रहेगा। इस लिए इस अवधि के दौरान नागरिकों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा। रीजनल पासपोर्ट अधिकारी चंडीगढ़ के अनुसार 30 अगस्त की सभी अपॉइंटमेंट रद्द कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को 30 अगस्त के लिए कन्फर्म अपॉइंटमेंट मिल गए हैं उन्हें अपॉइंटमेंट संबंधी एस.एम.एस. के जरिए सूचित किया जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर 34-ए स्थित मुख्य दफ्तर आम पूछताछ के लिए वॉक-इन काउंटर 30 अगस्त…
