Author: Admin
Jalandhar: गत दिन सुबह से हो रही बारिश ने भीष्ण गर्मी से बड़ी राहत दिलाने का काम किया है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और उमस फिलहाल खत्म हो चुकी है। वहीं, पंजाब में चल रहा यैलो अलर्ट खत्म हो चुका है और जिसके चलते शुक्रवार से मौसम सामान्य रहने के आसार हैं और धूप निकलने की संभावना है। पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों में बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट होने से पंजाब का तापमान सामान्य से नीचे आ चुका है। महानगर जालंधर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से नीचे रिकार्ड हुआ है। वहीं 13 एम.एम. बारिश…
Jalandhar: कमिश्ररेट पुलिस जालंधर ने 250 ग्राम हेरोइन के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में हेरोइन की तस्करी एक गिरोह कर रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने हरनामदासपुरा के पास नाकेबंदी करके एक आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर उनकी टीम ने आरोपी की तालाशी ली तो कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान सनी वेहमी पुत्र सुनील निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना नंबर 2 में…
Punjab: पार्टी में चल रहे अंदरूनी कलह के बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पूर्व मंत्री बलविंदर सिंह भूंदड़ को अकाली दल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे लेकर जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता दलजीत चीमा ने ट्वीट किया है। आपको बता दें कि भूंदड़ को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है वहीं पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ही रहेंगे। वहीं सुखबीर बादल के प्रधान रहते हुए पहली बार कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ती की गई है। बलविंदर सिंह भूंदड़ सुखबीर सिंह बादल के करीबी नेताओं…
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम की पहली बर्फबारी ने कश्मीर के सोनमर्ग में दस्तक दे दी है। इसके अलावा सुबह से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश लगातार हो रही है। इसी बीच मां वैष्णो देवी दरबार के मौसम को लेकर अपडेट जारी हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मां वैष्णो देवी कटड़ा में सुबह से बारिश लगातार हो रही है। इस हल्की बारिश से मां वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि कल के दिन भी जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की…
Punjab: पंजाब में एक बार फिर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोराहा में खालिस्तान जिंदाबाद और सिख फॉर जस्टिस के नारे लिखे गए है। इस बार ये नारे दोराहा में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के अलावा पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बुत पर भी यह नारे लिखे गए हैं। सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी भी ली है। इसमें पन्नू पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान सहित पूर्व सी.एम. के पोते व बीजेपी के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को धमकियां भी दी है। इस…
Punjab: केंद्र सरकार द्वारा डी.ए.पी. खाद देने में ढीले रवैये के कारण इस बार रबी के सीजन में डी.ए.पी. खाद का संकट पैदा होने की संभावना बन गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के पास खाद की कमी का मामला उठाया है। उन्होंने नड्ढा को खाद की सप्लाई करने के लिए कहा है। इसे लेकर पंजाब सरकार ने खाद की सप्लाई लेने के लिए कृषि विभाग की एक टीम भी दिल्ली भेजी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब को रबी के सीजन के लिए 5.50 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. खाद की जरुरत है। पंजाब के पास…
Jalandhar: जालंधर में चोरों व लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां के मकसूदा चौक से लूटपाट का नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गत देर रात बेखौफ लुटेरों ने मकसूदा चौक के पास बाइक सवार नेट प्लस कंपनी के कर्मी को शिकार बनाया। उन्होंने कर्मचारी से उसका फोन छीनने की कोशिश की पर युवक ने उनका विरोध किया। फोन न देने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार युवक का हाथ काट दिया। पीडित युवक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। खबर मिली है कि आरोपी हमला करने के बाद मौके से…
Punjab: जिला तरनतारन के अंतर्गत आते थाना वैरोवाल में तैनात पंजाब पुलिस के कर्मचारी सिमरप्रीत सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी दीनेवाल पर एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी जहां घायल हो गया वहीं उसकी पगड़ी भी उतर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी सिमरप्रीत सिंह जब अपनी कार में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था तो रास्ते में अड्डा गांव ढोटा में कुछ सामान लेने के लिए रुक गया। जहां पहले से ही मौजूद ओम प्रकाश नाम का व्यक्ति खड़ा था और वह पुलिसकर्मी सिमरप्रीत सिंह को वर्दी में देख कर तैश में आ…
Jalandhar News: बुधवार दोपहर जी.एस.टी. विभाग के मोबाइल विंग ने सिटी रेलवे स्टेशन पर रेड की। रेड के दौरान उन्होंने 12 पार्सल के नगों को अपने कब्जे में लिया है। मोबाइल विंग के अधिकारियों को मौके पर इन नगों के माल का बिल नहीं मिला। बिल न मिलने की सूरत पर उन्होंने माल को अपने कब्जे में लेकर जी.एस.टी. भवन भेज दिया। वहीं इस रेड के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक मोबाइल विंग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कटिहार एक्सप्रैस (15707) में बिना बिल का माल आ रहा है। सूचना मिलने के बाद अधिकारियों…
Rain Alert: पंजाब में बारिश को लेकर फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। आज पूरे राज्य में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पंजाब के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कल शाम तक एस.बी.एस नगर में 12, रोपड़ में 9, मोगा में 3.5 और अमृतसर में 1.2 MM बारिश दर्ज की गई। इस बार मानसून पूरे सीजन में सुस्त रहा है, लेकिन पिछले हफ्ते से राज्य में…
