Author: Admin
Punjab: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, शहीद बाबा जीवन सिंह के 363वें जन्म दिवस को समर्पित समारोहों में हिस्सा लेने जा रही संगत की सुविधा हेतु रेल विभाग अमृतसर और पटना के मध्य विशेष रेलगाड़ी चलाने जा रहा है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संखया 04669 अमृतसर स्टेशन से 1 सितंबर को सुबह 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे पटना साहिब पहुँचेगी। वहां से वापसी के लिए 6 सितंबर को गाड़ी संखया 04670 सुबह 7 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुँचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंध सिटी, ढंडारी…
Ludhiana News: महानगर में दिन-दिहाड़े स्कूली छात्रा को किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। 9 साल की छात्रा की किडनैपिंग की वारदात तब विफल हो गई, जब छात्रा ने सर्तकता दिखाई ओर एक दुकानदार के पैर पकड़कर शोर मचा दिया और दुकानदार से बचाने की गुहार लगाने लगी। घटना थाना दरेसी के इलाके जोधेवाल रोड पर बापू स्कूल के निकट करीब 1.30 की है। दुकानदार और लोगों की मदद से आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया है। बच्ची के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। उसकी बेटी…
international flights: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए आमतौर पर यात्रियों को 3 घंटे पहले और घरेलू उड़ानों के लिए करीब 1 घंटा पहले एयरपोर्ट पहुंचना पड़ता है। लेकिन अब, अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक नया डॉक्यूमेंट-फ्री बोर्डिंग सिस्टम लागू होने जा रहा है, जो इस समय को घटा देगा। इस प्रणाली में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके यात्रियों की पहचान की जाएगी। इस नए सिस्टम में, यात्रियों को एयरलाइन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन, चेक-इन, और बोर्डिंग के समय तीन अलग-अलग स्थानों पर फेसियल रिकग्निशन से गुजरना होगा। कैमरे यात्रियों के चेहरे की पहचान करेंगे और उनके बायोमेट्रिक रिकॉर्ड से…
Punjab: बरनाला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के गत दिन हुई बारिश कई जगहों पर कहर ढाया है। वहीं खबर सामने आई है कि बारिश ने एक गरीब परिवार पर कहर ढाया है। बारिश की बजह से उनके घर की छत गिर गई जिसके चलते उनके बेटे प्रिंस (12) की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में माता-पिता व बहन सहित 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रिंस छत के मलबे के नीचे दब गया जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया लेकिन इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पीड़ित परिवार…
1984 Anti Sikh Riots: 1984 सिख विरोधी दंगे में आरोपी जगदीश टाइटलर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कथित तौर पर कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के नजदीकी जगदीश टाइटलर ने आक्रोशित भीड़ को हिंसा के लिए उकसाया था। इस दौरान भीड़ ने पुलबंगश गुरुद्वारे में आग लगी दी थी। सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुलबंगश गुरुद्वारा हिंसा के मामेल में आरोपीर जगदीश टाइटलर के खिलाफ आज आरोप तय हो गए हैं। दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई को 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में…
Punjab : महानगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक, समराला चौक के नजदीक डॉ. चंद्रप्रकाश दांतों के अस्पताल में आज सुबह 7 बजे के करीब आग लगी है। इस दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया को सूचित किया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पास के दुकानदार ने बताया कि वह रोजाना की तरह अस्पताल में फील्टर पानी भरने के लिए गया था। उस दौरान उसने देखा कि वहां तारों में आग लगी है, जोकि…
National News: Y गुणसूत्र, जो मनुष्यों में पुरुष लिंग का निर्धारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वब अब लुप्त होता जा रहा है। पिछले 300 मिलियन वर्षों में, इसने अपने मूल 1,438 जीनों में से 1,393 खो दिए हैं, और केवल 45 जीन बचे हैं। जेनेटिक्स के प्रतिष्ठित प्रोफेसर और वाइस चांसलर के फेलो जेनिफर ए. मार्शल ग्रेव्स के अनुसार, Y क्रोमोसोम का “समय समाप्त हो रहा है।” यदि यह प्रवृत्ति जारी रही, तो Y गुणसूत्र 11 मिलियन वर्षों के भीतर पूरी तरह से गायब हो सकता है, जिससे नर संतानों के भविष्य और मानव अस्तित्व के बारे में…
Punjab News: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। सिद्धू मूसेवाला का नया गाना आज ‘अटैच’ रिलीज हो गया जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। सिद्धू मूसेवाला का गाना रिलीज होते ही एक मिनट में 1 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। बता दें कि दिवंगत सिद्धू मूसेवाला का 8वां गीत रिलीज हुआ है। गौरतलब है कि नया गाना अटैच रिलीज होने की जानकारी सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की तरफ से दी गई थी। इस जानकारी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद मूसेवाला के फैंस में खुशी की लहर…
Punjab News: पंजाब सरकार की तरफ से स्थानीय निकाय में विभाग में फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम के चलते सरकार ने 86 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनकी तैनाती से इधर से उधर की गई है। इससे पहले भी इस विभाग में अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। बता दें कि यह लगातार 5वीं बार ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। आपको बता दें कि नगर निगम, इमप्र्वमेंट ट्स्ट, नगर कौंसिल के अधिकारियों कों ट्रांसफर किया गया है।
Jalandhar: जालंधर में सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ती स्कूल की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जालंधर स्थित एक निजी स्कूल की टीचर छात्रा को फीस के लिए बार-बार कहकर परेशान कर रही थी और इसके अलावा धमकियां भी दे रही थीं जिसके चलते छात्रा ने मजबूर होकर खौफनाक कदम उठा लिया। मामला रैनक बाजार के नजदीक कोट बहादुर खां का है। टीचर के फीस के लिए बार-बार बेइज्जती करने के चलते वह स्कूल भी नहीं जा रही थी। यह भी सामने आया है कि छात्रा…
