Author: Admin
Jalandhar : शहर में कॉन्स्टेबल की गोलियां लगने से मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका बबरीक चौक के पास पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की गोलियां लगने से मौत हो गई है। हादसा उस समय घटा, जब कांस्टेबल कार्बाइन साफ कर रहा था। मृतक की पहचान रमणीक सिंह (48) निवासी रामदास नगर चौगिट्टी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रमणीक सिंह को पी.ए.पी. से रिंकू पंडित की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था, जिसकी आज कार्बाइन साफ करते समय गोलियां लगने से मौत हो गई है। वहीं मौत की सूचना मिलते…
Jalandhar: नशे का दैत्य आए दिन लोगों को घरों के चिराग बुझा रहा है। ऐसा ही मामला जालंधर से सामने आया है। यहां के राज नगर में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज नगर निवासी राजपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Punjab : पंजाब के कई जिलों में तेंदुए की चहलकदमी के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। 2 दिन पहले राजपुरा के पास गांव खेड़ी गंडिया में तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाए गए थे। अब फतेहगढ़ साहिब में तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। खेतों में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। गांव के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से फतेहगढ़ साहिब से सटे जिला पटियाला के गांवों से वीडियो सामने आ रहे थे कि खेतों में तेंदुआ घूम रहा है। लेकिन…
Jalandhar : जालंधर से बड़ा है हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां पूर्व पार्षद के घर एक लड़की का शव बरामद हुआ है। मिली खबर के अनुसार लड़की का शव पंखे से लटकता हुआ मिला है, जिसके बाद हर कोई हैरान है। मृतक के परिवार ने इसको हत्या करार दिया है। जानकारी मुताबिक, लड़की माडल टाउन स्थित पूर्व पार्षद के घर पर काम करती थी, जिसका शव आज सुबह उनके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।…
National News: रूस (Russia) के पूर्वी इलाके में शनिवार को लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश में बचावकर्मी जुटे हुए हैं। इस हेलीकॉप्टर में 22 यात्री सवार थे। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने कामचटका क्षेत्र में वाचकाझेत्स ज्वालामुखी के निकट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह निर्धारित समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा। एजेंसी के अनुसार, माना जाता है कि इस हेलीकॉप्टर में 19 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। एमआई-8 दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है जिसे 1960 के दशक में ‘डिजाइन’ किया गया था। इसका इस्तेमाल…
Punjab: शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब 200 दिन पूरे होने पर किसान संगठनों द्वारा बड़ा इकट्ठ किया जाएगा। यह जानकारी सरवन सिंह पंधेर ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि वह अपना हक लेकर रहेंगे और उनकी बीबी सुखविंदर कौर के घर एन.आई.ए. द्वारा छापेमारी की गई है, जो भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की महासचिव हैं, लेकिन वह शंभू मोर्चे पर महिलाओं के एक जत्थे के साथ बैठी हैं। उनका मोर्चा चढ़दी कला में है और आज बड़ा इकट्ठ होगा। उधर, महिला…
Breaking : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के गनमैनों की आपस में झड़प होने की सूचना मिली है। इस दौरान एक गनमैन घायल भी हो गया। जानकारी के मुताबिक, दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की सुरक्षा में तैनात 3 गनमैनों के बीच देर रात लड़ाई हुई। इस दौरान 2 गनमैनों ने एक अन्य गनमैन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल गनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अपने कमरे में सो रहे गनमैनों के बीच किसी बात को लेकर बहस…
Jalandhar : जालंधर के बस अड्डे के पास स्थित ए.जी.आई. बिल्डिंग में चौथी मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खुदकुशी करने वाले लड़के की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। वह ओम वीजा के ऑफिस में काम करता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची बस अड्डा चौकी की पुलिस में मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बस अड्डा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार शर्मा ने बनाया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बनती…
Jalandhar: जालंधर की मकसूदा मंडी में गत रात बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल, मंडी से सामान लोड कर जा रहे रहे गाड़ी चालक को लुटेरों ने निशाना बनाया। हालांकि लूट की कोशिश नाकाम रही पर लुटेरे जाते हुए गाड़ी चालक को गोली मार गए। जानकारी के अनुसार गत रात करीब 10.30 बजे उधम सिंह निवासी कालिया कालोनी जो कि गाड़ी चलता है। रात को मकसूदा सब्जी मंडी में गाड़ी भरने के बाद सामान लेकर जाने लगा तभी ब्राउन रंग की इंडिका कार में 4 युवक आए, जिन्होंने उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी। बताया जा…
Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिन सुस्त रहने के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 2 सितंबर को पंजाब के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार का दिन शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार भी सूखा दिन रहा। जिससे पंजाब के औसत तापमान में 5.9 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अगस्त माह में 8 फीसदी अधिक बारिश हुई, लेकिन सीज़न अभी भी 24 प्रतिशत नीचे है। इसका असर अगले साल बिजली उत्पादन और सिंचाई पर पड़ सकता है। मौसम…
