Author: Admin
Punjab: स्थानीय काकड़ा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में गांव पन्नवां के सरदारा सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते दिन उसका 35 वर्षीय छोटा भाई अंग्रेज सिंह दवा लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से पन्नवां से भवानीगढ़ जा रहा थाय़ रास्ते में काकड़ा रोड पर ठेके के पास गलत साइड से आते हुए किसी अज्ञात वाहन ने बड़ी लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। घटना में अंग्रेज सिंह के चेहरे और…
Punjab: 19 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में स्विमिंग पूल में डूबने के कारण मौत का शिकार हुए दो युवकों के शव अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें से एक अमनदीप सिंह गढ़दीवाला के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला था, जबकि दूसरा कपूरथला के मसीतां गांव का रहने वाला साहिलप्रीत सिंह बाजवा था। 23 वर्षीय बेटे अमनदीप सिंह सोंखला पुत्र पुष्पिंदर कुमार की मृतक देह बीती रात अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची। विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा, आम आदमी पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष चौधरी राजविंदर सिंह राजा, ब्लॉक अध्यक्ष टांडा केशव सिंह सैनी और परिवार के सदस्यों ने अमृतसर हवाई…
Jalandhar : नकोदर के सहम गांव में एक बहुत ही पुराना बरगद का पेड़ हैं जोकि 250 साल पुराना हैं। इस बाबा बोहड़ के नाम से भी जाना जाता है। एनएचएआई (NHAI) के प्रोजेकेट लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के बीच ये 250 साल पुराना बरगद का पेड़ भी आ रहा है, जिसे बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो गया है। इस सबसे पुराने पेड़ को बचाने के लिए 62 वर्षीय किसान आगे आया है। इस दौरन किसान बलबीर सिंह एनएचएआई से प्रोजेक्ट के लिए पेड़ को न काटने का आग्रह किया है। उन्होंने आगे कहा कि, यह पेड़…
Punjab: अमृतसर में स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए जरुरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार डेरा राधा स्वमी सत्संग ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। उन्होंने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी चुना है। अब जसदीप सिंह गिल को नामदान देने का अधिकार होगा। खबर मिली है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों कैंसर व दिल के रोग से पीड़ित हैं। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में पत्र जारी कर सभी को सूचित किया गया है। जसदीप सिंह गिल आज से ही गद्दी संभाल लेंगे।
Punjab: जंडियाला गुरु के नजदीकी गांव धराड़ में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने एक घर के अंदर घुस कर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घर में मौजूद महिला ने छिप कर अपनी जान बचाई। पीड़ित महिला शरणजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह निवासी गांव धराड़ ने बताया कि वह और उसकी रिश्तेदार बच्चे सहित घर में अकेली थी। रात करीब 8 बजे गांधी नाम के व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर 12-13 व्यक्ति सवार होकर उसके घर आ गए। आरोपियों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल थी। उन्होंने उसके घर की तोड़फोड़ की और…
Punjab: चंडीगढ़ में आज किसान खेती नीति के मुद्दे पर सेक्टर-34 से पंजाब विधानसभा की तरफ कूच करेंगे। इस दौरान प्रशासन द्वारा 11 किसानों के दल को आगे जाने की अनुमति दी है पर किसान आगे जाने की मांग पर अड़े हैं। इसे लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चे ने महा पंचायत बुलाई है। बताया जा रहा है कि यह महापंचायत सुबह साढ़े ग्यारह से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलेगी। इसे लेकर पुलिस ने सख्त प्रबंध किए हैं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है। सरोवर पथ: सरोवर पथ पर गौशाला…
Punjab: इग्नू के सत्र 2024 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। इस लेकर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र, खन्ना की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संतोष कुमारी ने कहा कि जुलाई 2024 सत्र में नए दाखिले लेने के लिए सर्टिफिकेट व समैस्टर आधारित प्रोग्रामों को छोड़कर बाकी सभी प्रोग्रामों (ओ.डी.एल./ऑनलाइन) में इग्नू की वैबसाइट के माध्यम से अप्लाई करने की ऑनलाइन प्रक्रिया को जारी रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितम्बर कर दी गई है। डॉ. प्रमेश चन्द्र, सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने सूचित किया कि इसी सत्र के लिए पुन-पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) करवाने के…
Punjab: पंजाब विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र की कार्रवाई दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। सत्र के पहले दिन दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इनमें पद्मश्री सुरजीत पातर सहित कई विधायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम शामिल हैं। इसके बाद वैधानिक कार्य हो सकता है पर इस संबंध में बिजनेस सलाहकार कमेटी द्वारा फैसला लिया जाएगा। वहीं इस सत्र के दौरान विधानसभा में हंगामे के आसार हैं। विधानसभा का मानसून सत्र 4 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कवि सुरजीत पातर, पूर्व स्पीकर सुरजीत सिंह मिन्हास, पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व राज्य…
Weather Update: मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आपको बता दें कि पंजाब और चंडीगढ़ में फिर मौसम करवट लेने वाला है। पंजाब और चंडीगढ़ में आज मानसून सक्रिय हो रहा है। चंडीगढ़ व मोहाली में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है वहीं सोमवार से लेकर बुधवार तक पंजाब में भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के जिलों पठानकोट, रूपनगर, एसए.एस. नगर, होशियारपुर में अधिक बारिश की संभावना है। वहीं पटियाला, लुधियाना, कपूरथला, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर व नवाशहर में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। जबकि मंगलवार को…
Ludhiana : महानगर की राहों रोड पर पड़े सीवरेज के ढक्कन बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसे लेकर नगर निगम लापरवाह हुआ पड़ा है। इन दिनों राहों रोड पर बने सीवरेज के मैनहोल का ढक्कन लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। इसके बावजूद भी नगर निगम अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं इस रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े खड्डे भी बने हुए हैं। बारिश के कारण इन खड्डों में पानी खड़ा हो जाता है। इससे भी कई बड़े हादसे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सीवरेज का…
