Author: Admin

Punjab : विदेश से आए दिन पंजाब के युवाओं की मौत की  खबरे सामने आई रही हैं। इसी बीच फगवाड़ा के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान रजत कुमार (उम्र 26) पुत्र वरिंदर कुमार निवासी प्रीत नगर फगवाड़ा के रूप में हुई, जो कि करीब 5 साल पहले कनाडा गया था। ये हादसा कनाडा के ब्रैम्पटन में हुआ। रजत की मौत के बाद फगवाड़ा के प्रीत नगर में मातम का माहौल है। रजत की मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि…

Read More

Breaking : मोगा के बाघापुराना में भयानक सड़क हादसा होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार, एक कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी व उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाए कि कार चालक ने नशा किया हुआ था। उसने नशे की हालत में कार को मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मंजर देख हर किसी की चीख निकल गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Read More

Punjab: डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन पंजाब (सेकेंडरी) ने अध्यापकों के तबादले को लेकर नोटिफिकेशन जारी की है। यह नोटिफिकेशन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है और इसमें तबादले की प्रक्रिया और तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है। इस पत्र में लिखा गया है कि जिले से बाहर और आपसी बदलियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 थी। वहीं 31 अगस्त 2024 तक प्रोबेशल पिरियड पूरा कर चुके 2392 मास्टर कैडर और 569 लेक्चरर कैडर के शिक्षकों के तबादलों के लिए आवेदन 4 सितंबर 2024 से शुरू होंगे। इसे लेकर आवेदकों का डेटा 5 सितंबर…

Read More

Punjab Crime:  पटियाला जिले के हलका समाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 21 मई को एक 25 वर्षीय युवक मुनीश कुमार उर्फ ​​माही घर से काम पर गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद युवक के परिवार ने थाने में पहुंच कर अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसमें जब पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि यह युवक लापता नहीं हुआ बल्कि उसके ही 3 दोस्तों ने अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। बाद में शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने 3 दोस्तों…

Read More

Punjab: खन्ना में ई.डी. द्वारा कांग्रेसी नेता के घर छापा मारा गया है। कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह के घर ई.डी. की छापेमारी जारी है। यह जांच कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू से  जुड़े टैंडर घोटाला मामले में बताई जा रही है। इसके साथ ही राजदीप सिंह का नाम नकली शराब फैक्ट्री के साथ भी जुड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक ई.डी. द्वारा राजदीप सिंह के घर छापा मारा गया है। ई.डी. द्वारा आमदन से अधिक जायदाद की भी जांच की जा रही है। यहां बता दें कि राजदीप सिंह को गुरकीरत कोटली के बेहद करीबी माना जाता है।

Read More

Punjab: पंजाब में ग्रीन प्रोजैक्ट के नाम पर राज्य भर में बन रहे बायोगैस प्लांटों को रोकने के लिए एकजुट हुई अलग- अलग गांवों की संघर्षरत कमेटियों ने 10 सितम्बर को दिल्ली नैश्नल हाईवे पूरी तरह से जाम करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि लुधियाना समेत पंजाब के कई अन्य जिलों के गांवों में ऐसे करीब 45 बायोगैस प्लांट शुरू होने हैं और हर जगह इन प्लांटों का ग्रामीणों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। यहां गांव मुशकाबाद में बनने वाले बायोगैस प्लांट को रुकवाने के लिए पिछले चार महीने से फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठे…

Read More

Punjab: लुधियाना के खानपुर से जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए हैं जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार वीडियो में देख सकते हैं कि एक पक्ष की ओर से खानपुर में जमीन पर कब्जा किया जा रहा है जिसका एन.आर.आई. लड़की डट कर मुकाबला कर रही है। इस दौरान एक-दूसरे के साथ हाथापाई और फायरिंग भी की गई। पीड़ित एन.आर.आई. युवती मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह कनाडा में रहती है। जब उसे पता चला कि पंजाब में उसकी जमीन पर कुछ शरारती अनसरों द्वारा कब्जा किया जा…

Read More

Jalandhar: जालंधर हाइट्स में बुआ के घर रहती 18 साल की युवती द्वारा पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान किरणदीप कौर पुत्री देशवीर सिंह निवासी नजदीक गंगा मंदिर फिरोजपुर के रूप में हुई है। जालंधर हाइट्स चौकी की पुलिस ने मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि किरणदीप के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और उसकी मां भी नहीं थी, जिसके चलते वह अपनी बुआ घर में रह रही थी और सी.टी. कालेज में…

Read More

Rain Alert: पंजाब के कई जिलों में सुबह व दोपहर के समय हुई तेज बारिश से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। साथ ही लोगों के चेहरे भी खिले हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान काफी बढ़ रहा था, जिससे सुबह से शाम तक लोगों को पसीना आ रहा था। अब दिन में जहां गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रातें ठंडी हो गई हैं। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस बीच पंजाब के 7 जिलों में…

Read More

Punjab:  पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। सोनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फैन्स हैं। सोनम बाजवा अक्सर फैन्स से बातचीत करती रहती हैं। हाल ही में सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैन्स से अपने दोस्त के कुत्ते को ढूंढने की अपील की है। पिछले साल एक्ट्रेस की 2 फिल्में ‘गोडे गोडे चाउ’ और ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ रिलीज हुईं। इस साल की बात करें तो 2024 में भी सोनम बाजवा कई फिल्मों में नजर आएंगी, जिनमें से फिल्म ‘कुड़ी हरियाणा…

Read More