Author: Admin
Punjab: शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों की आरजी ड्यूटी को लेकर नए आदेश जारी हुए हैं। पंजाब स्कूल शिक्षा निदेशक सेकेंडरी ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि विभाग द्वारा कुछ अध्यापकों को विभिन्न स्कूलों व संस्थानों में आरजी ड्यूटी सौंपी गई थी। विभाग द्वारा अब अगस्त-सितंबर 2024 के दौरान ऑनलाइन पोर्टल के जरिए टीचर ट्रांसफर पॉलिसी 2019 के तहत तबादले किए गए है। तबादलों के दौरान जिन स्कूलों में अध्यापक आरजी तौर पर काम कर रहे है और उन स्कूलों में अगर किसी अन्य अध्यापक का पक्के…
Jalandhar : राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और उनके नवनियुक्त उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल शुक्रवार सुबह जेल रोड जालंधर नजदीक मिशन कंपाउंड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास केंद्र -1 में पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में संगत वहां पहुंच गई, जहां उन्होंने पंडाल में बैठी संगत को दर्शन दिए। इस दौरान संगत काफी भावुक नजर आई। राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 2 सितंबर को अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी…
Jalandhar : पंजाब में ट्रेवल एजेंटों द्वारा लोगों से धोखाधड़ी के मामले सुलझने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामला जालंधर शहर से सामने आया हैं जहां वीवी ओवरसीस के ठग ट्रेवल एजेंट साहिल घई पर एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अरोड़ा प्राइम टॉवर में वीवी ओवरसीस के ट्रेवल एजेंट ने कनाडा भेजने का लालच देकर एक व्यक्ति से ठगी की है। मामले की शिकायत देते हुए शिकायतकर्ता अमन सिंह निवासी नारायणगढ़ अम्बाला ने पुलिस को बताया कि 2020 में उसने साहिल घई निवासी लुधियाना से उसके जालंधर दफ्तर में मुलाकात की…
Punjab: नशे के कारण 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने कुल 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जमसतपुरा गांव के रहने वाले परमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा हरकृष्ण सिंह, जिसकी उम्र 31 साल है, तरनतारन में पार्सल पहुंचाने का काम करता है। कल उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे हरकृष्ण सिंह की सिविल अस्पताल तरनतारन के पीछे स्थित गली चर्च मोहल्ला नानकसर में मौत हो गई है। उसने मौके पर…
Jalandhar: लंबे अर्से से वैज्ञानिक आगाह करते आ रहे हैं कि अधिक मात्रा में केक, बर्गर और अन्य जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ सकता है, लेकिन अब एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि केक-बर्गर में मौजूद सैचुरेटेड फैट दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देते हैं, भले ही आपका वजन सामान्य ही क्यों न हो। रिपोर्ट के मुताबिक इस शोध में लोगों को दो ग्रुपों में बांटा गया था एक समूह को सैचुरेटेड फैट वाला आहार दिया गया, जिसमें केक, बर्गर और अन्य जंक फूड शामिल थे। जबकि दूसरे समूह को कम फैट वाला आहार दिया…
Punjab: मोगा जिले की कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी प्रतिक्रिया मिली जब पंजाब के पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ और उनके बेटे गुरजंट सिंह बराड़ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंह के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव के दौरान किन्हीं कारणों से पार्टी से दूरी बनाने वाले पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ का न केवल मोगा बल्कि लुधियाना और अन्य जिलों में भी बड़े समर्थक हैं। उनकी गैर हाजिरी के कारण पार्टी के कार्यकर्ता निराश चले आ रहे थे। पूर्व सांसद मंत्री की कांग्रेस में घर वापसी के…
Weather: पंजाब के कई जिलों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा पहले ही राज्य के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विभाग द्वारा पंजाब समेत चंडीगढ़, हरियाणा और अन्य राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसलिए अगर आपका कहीं दूर जाने का प्लान है तो जरा संभलकर घर से निकलें क्योंकि रास्ते में बारिश के कारण आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि अगले 7 दिनों के दौरान राज्य में भारी…
Punjab : उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिरोजपुर मंडल के टिकट चैकिंग दल द्वारा सभी वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जाँच किया जाता है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा अगस्त, 2024 के दौरान ट्रेनों में टिकट चैकिंग के दौरान कुल 22,242 रेलयात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 2 करोड़ रुपए का राजस्व वसूल किया गया। इससे फिरोजपुर मंडल के…
Ludhiana: मोती नगर इलाके के एक होटल में युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के संदिग्ध मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 20 दिनों की लंबी जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर मृतक की प्रेमिका के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है। आरोपी महिला की पहचान आरोपी गुरमीत कौर के रूप में हुई है। मोती नगर पुलिस को इंदिरा कॉलोनी के अनिल कुमार की पत्नी पिंकी ने बताया कि 16 अगस्त को उसके पति ने मोती नगर स्थित होटल स्काई लाइन के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अनिल के साथ उस कमरे…
Punjab: श्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव वाड़िंग के एक शादीशुदा युवक ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के वारिसों के बयानों के आधार पर मृतक की पत्नी और ससुराल परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव वाड़िंग निवासी बीरबल की शादी गांव दूहेवाला निवासी मनप्रीत कौर से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। मृतक के ससुराल वाले उसकी पत्नी और बच्चों को कुछ दिन पहले अपने साथ ले गए थे। बीरबल जब अपने ससुराल गांव…
