Author: Admin

Punjab: पंजाब के अलग-अलग जिलों में बायोगैस प्लांटों के विरोध में संघर्ष कर रहे ग्रामीणों द्वारा बनाई गई पंजाब स्तरीय तालमेल कमेटी ने 10 तारीख को दिल्ली-जम्मू हाईवे जाम करने का एलान किया है। समराला के निकट एक गांव मुस्काबाद में गठित बायोगैस प्लांट विरोधी एक्शन कमेटी ने साफ किया है कि वह हर हाल में 10 सिंतबर को बीजा में सुबह 10 बजे से लेकर तालमेल कमेटी के फैसले तक तालमेल कमेटी के फैसले तक हाईवे जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब भर के लगभग 45 बायो गैस प्लांटों के विरोध में डटे 20 हजार से अधिक व्यक्ति इस…

Read More

Holiday: पंजाब के जिला बटाला में छुट्टी का ऐलान किया गया है। पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी की शादी की सालगिरह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर बटाला में 10 सितंबर को छुट्टी रहेगी। इस दिन शराब और मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने कहा कि इस दिन विशेष प्रबंध किए जाएंगे तांकि बाहर से आने वाले लोगों या स्थानीय समुदाय को कोई परेशानी न हो। इन आयोजनों के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर उमा शंकर गुप्ता ने सिविल और पुलिस…

Read More

Chandigarh: बीते दिनों पंजाब में हाल ही में पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने के बाद बस किराए में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। आम लोगों के लिए अब बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा। नई लागू कीमतों के अनुसार, एच.वी.ए.सी बस किराया 27.80 पैसे बढ़कर 1.74 रुपये  प्रति कि.मी. किया गया है। इसके अलावा इंटीग्रल कोच का किराया 41.4 पैसे बढ़ाकर 2.61 रुपये प्रति कि.मी., जबकि सुपर इंटीग्रल कोच का किराया 46 पैसे बढ़ाकर 2.90 रुपये प्रति कि.मी. कर दिया गया है। जानकारों के मुताबिक नई दरों से पंजाब सरकार को करीब 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने…

Read More

Punjab: पंजाब के सरकारी डाक्टरों की उचित मांगों को पूरा न करने को लेकर सरकार के प्रति गुस्साए डाक्टरों की यूनियन पंजाब सिविल मैडीकल सर्विसेज एसोसिएशन (पी.सी.एम.एस) की काल को लेकर सभी डाक्टर गंभीर दिखाई दे रहे हैं। निर्धारित योजना के तहत 9 सितम्बर को पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में ओ.पी.डी. बंद करने को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने आने वाले मरीजों को पैम्फलेट बांटे जिसमें साफ लिखा था कि हड़ताल का कारण सरकार को जगाना है, क्योंकि डाक्टरों की कमी के कारण लोगों को वह सेहत सुविधा नहीं मिल रही जोकि उन्हें मिलनी…

Read More

Punjab:  एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ विवादों में घिरी हुई है। इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट भी टाल दी गई थी। 6 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के खिलाफ सेंसर बोर्ड पहले ही कार्रवाई कर चुका है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा फिल्म U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म में 3 कट और 10 बदलाव करने के लिए कहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ के निर्माताओं से विवादित ऐतिहासिक बयानों का स्रोत मांगा है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा भारतीय महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां और…

Read More

Jalandhar : शहर में कल जिला प्रशासन की तरफ से मीट व अंडे की दुकानें बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की तरफ से आज जैन महापर्व संवत्सरी के उपलक्ष्य में शहर में सभी मांस और अंडे की दुकानों, रेहड़ी, बूचड़खानों आदि को बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं, अतः जिसके तहत आज शहर भर की मीट व अंडों की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। अपने आदेशों में जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि आज होटल, ढाबों और अन्य परिसरों में मांस व अंडे पकाने और परोसने पर पूर्ण…

Read More

Punjab Crime: पंजाब से इस समय एक बड़ी ही दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में एक बच्चा कटर मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डेढ़ साल का बच्चा दर्द से तड़ृप-तड़प कर रो रहा है। कटर मशीन से उसके पेट पर चीरा आ गया जिससे उसकी आंतड़ियां बाहर आ गईं। वहीं बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता लेबर का काम करता है। वह अपने काम में कटर मशीन का इस्तेमाल करता है। जब बच्चा घर में खेल रहा…

Read More

National News: गणेश चतुर्थी के दिन अगर आप भी अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करना चाहते है, तो मूर्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त को देखना बहुत जरुरी होता है। शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य शुभ फल प्रदान करता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि मूर्ति को अगर आप घर में या किसी भी स्थान पर स्थापित करना चाहते हैं तो उसे किसी भी समय नहीं खरीदा जाता है। इसके लिए शुभ मुहूर्त को देखना बहुत जरुरी होता है। जानते हैं 7 सितंबर को पड़ रही गणेश चतुर्थी के लिए बप्पा की मूर्ति खरीदने का शुभ…

Read More

Jalandhar: गुगल से नंबर लेकर कॉल करना एक युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब उसके साथ लाखों की ठगी हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन देसी घी की डिलीवरी न होने पर ग्राहक ने गूगल से नंबर लेकर कॉल की। इसके बाद एक साइबर ठग का फोन आया। उसने पीड़ित के खाते से 1.21 लाख रुपए ठग लिए। धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद कैंट थाने की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के एमडी साबिर, फरीदा, अबदा…

Read More

Delhi: जेलों में अप्राकृतिक कारणों से मरने वाले कैदियों को लेकर केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक जिन लोगों की जेल में अप्राकृतिक कारणों से मौत होगी उनके परिजनों या उनके कानूनी वारिसों को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में उपराज्यपाल को उनकी मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। इस फैसले के तहत जेल में कैदियों के बीच झगड़े, जेल कर्मचारियों द्वारा पिटाई, यातना, जेल अधिकारियों द्वारा लापरवाही, या चिकित्सा या पैरामेडिकल अधिकारियों द्वारा लापरवाही के कारण अप्राकृतिक मौत के मामलों में मुआवजा दिया जाएगा।

Read More