Author: Admin

Jalandhar: आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बावजूद जालंधर निगम के बिल्डिंग विभाग में भ्रष्टाचार कम होने का नाम नहीं ले रहा और न ही शहर में अवैध निर्माणों में कोई कमी आ रही है। हाल ही में विजिलैंस विभाग के निर्देशों पर जालंधर निगम के अधिकारियों ने किशनपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से बनी दुग्गल बेकरी को सील कर दिया परंतु माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विजिलेंस विभाग नगर निगम के उन पुराने अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है जिन्होंने बिल्डिंग विभाग में रहते हुए दुग्गल बेकरी का अवैध निर्माण पूरा होने दिया। गौरतलब…

Read More

Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जानकारी के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को अब कम पैसे में दर्शन करने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि तीर्थयात्रा के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा का किराया कम हो सकता है। जानकारी के अनुसार सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी.एस.टी. की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए जिसमें से एक हेलीकॉप्टर यात्रा पर लगने वाला जी.एस.टी. घटाना था। गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा का भी इस्तेमाल करते…

Read More

Shops Closed: श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी के विवाह पर्व को लेकर आज बटाला में जितनी भी शराब और मांस की दुकानें हैं,  10 सितंबर यानि आज सभी बंद रहेंगी। उक्त फैसला  डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर द्वारा पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक में लिया गया था। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए थे,जिसमें एसजीपीसी के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टरों पर बड़ा म्यूजिक सिस्टम लगाने या बड़े मोटरसाइकिलों पर हुल्ड़बाजी करने वाले नौजवानों पर नकेल कसने की बात कही। बटाला में भी 10 तारीख को छुट्टी रहेगी। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने कहा कि इस…

Read More

Punjab: पंजाब के जिला बटाला में आज छुट्टी का ऐलान किया गया है। पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी की शादी की सालगिरह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर बटाला में 10 सितंबर को छुट्टी रहेगी। इस दिन शराब और मांस की दुकानें भी बंद रहेंगी। डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने कहा कि इस दिन विशेष प्रबंध किए जाएंगे तांकि बाहर से आने वाले लोगों या स्थानीय समुदाय को कोई परेशानी न हो। इन आयोजनों के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर उमा शंकर गुप्ता ने सिविल और…

Read More

Punjab: मानसा के सिविल अस्पताल में एक 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। पता चला है कि लड़की की शादी उसके माता-पिता ने 21 साल के युवक से सहमति से तय की थी। सिविल अस्पताल मानसा ने लड़की के परिजनों से एफिडेविट लेकर डिलीवरी की और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक, मानसा के सिविल अस्पताल में 15 साल की लड़की ने बेटे को जन्म दिया है। इस मामले की जानकारी सिविल अस्पताल ने पुलिस को लिखित रूप से दे दी है। परिजनों का कहना है कि लड़की की शादी परिवार की सहमति से…

Read More

National: कनाडा में पहुंच कर अपने सपने साकार करने वाले लोगों में होड़ लगी हुई है। लोग किसी न किसी तरह से कनाडा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वहां में रहने की कोशिश करते है। बेशक उन्हें वहां पर शरण लेकर ही क्यों न रहना पड़ा। लोगों की इसी लालसा के चलते कनाडा में शरण लेने के लिए दावें करने वाले भारतीयों की गिनती में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साल 2023 की दूसरी तिमाही से साल 2024 की इसी समय अवधि में 500 प्रतिशत से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है। जो कि एक चिंता का कारण है। जबकि…

Read More

Punjab: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने स्कूलों को पत्र जारी कर दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एल.ओ.सी.) मांगी है। इन विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन 4 अक्टूबर तक करवाई जा सकती है। इसके अलावा बोर्ड ने इस साल से माइग्रेशन फीस भी माफ कर दी है जो तीन सौ रुपये थी। इस संबंध में सर्टिफिकेट विद्यार्थियों को सीधा डिजिलॉकर से ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा कंट्रोलर ने पत्र जारी कर कहा है कि उन विद्यार्थियों को ही अगले वर्ष होने वाली परीक्षाओं में बैठने की इजाजत दी जाएगी जिनकी सूची स्कूल अब…

Read More

Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर खुष्क हो गया है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान लुधियाना में केवल 3 MM बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश ना होने के कारण तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिरोजपुर का तापमान 35 डिग्री के पार कर गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ का तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश…

Read More

Punjab: पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से चालू वित्तीय वर्ष में कर्ज की सीमा बढ़ाने की मांग रखी है। इसे लेकर पंजाब सरकार ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिख कर्ज सीमा में 10 हजार करोड़ बढ़ोतरी की मांग की है। इसके साथ ही पत्र में कहा है कि मौजूदा सालाना कर्ज सीमा से वित्तीय वर्ष की भरपाई नहीं होगी, जिसके चलते सरकार अधिक कर्ज लेकर खर्चों की पूर्ति करना चाहती है। इस पत्र में पंजाब सरकार ने विरासत में मिले कर्ज और ब्याज का हवाला दिया है। सरकार ने कहा है कि पिछली सरकारों से उन्हें कर्ज विरासत के रूप…

Read More

Jalandhar: सिटी स्टेशन के अंदर बाहर संदिग्ध हालत में घूमने वालों की अब खैर नहीं है क्योंकि जी.आर.पी. द्वारा सख्ती बढ़ा दी गई है और बिना वजह से स्टेशन के पास घूमने वालों से पूछताछ की जा रही है। स्टेशन के बाहर बैठे लोगों को वार्निंग दी गई है और भविष्य में स्टेशन के इर्द-गिर्द बिना वजह घूमने की सूरत में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसी क्रम में जी.आर.पी. थाने के एस.एच.ओ. पलविंदर सिंह भिंडर द्वारा स्टेशन के अंदर व बाहर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जन भर लोगों के सामान की जांच की गई है। वहीं…

Read More