Author: Admin

Punjab: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। दरअसल, मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे बारिश की संभावना बन रही है। चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा समेत पंजाब के 10 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में काले बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश का…

Read More

Amritsar: प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर अहम खबर सामने आई है। अमृतसर नगर निगम द्वारा 20 हजार से अधिक किराय वाली प्रॉपर्टी की रिटर्न लेने से पहले संबंधित इंस्पेक्टर से वेरिफिकेशन करवाना जरूरी कर दिया गया है। इसे लेकर निगम द्वारा कहा गया है कि कई मामलों में प्रॉपर्टी के मालिकों द्वारा सालों से एक ही किराय पर प्रॉपर्टी टैक्स भरा जा रहा है जबकि हर वर्ष किराय में बढ़ौतरी होती है। वहीं कई बार जमीनों का किराया कम बताकर नाममात्र टैक्स भरा जा रहा है। इसके चलके रिटर्न लेने से पहले इंस्पेक्टर से वेरिफिकेशन करवाने के आदेश दिए गए हैं।…

Read More

Punjab: युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आई.डी. बना कर युवक को अस्पताल बुलाने के बाद उससे मारपीट करने के मामले में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। इस संबंध में सरताज सिंह चहल एस.एस.पी. संगरूर ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती रात सिविल अस्पताल संगरूर में मारपीट करने वाले 6 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पीड़ित मनप्रीत सिंह गांव मीमसा को युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आई.डी. से मैसेज करके शहर सिविल अस्पताल संगरूर में बुलाया गया था। यहां पीड़ित मनप्रीत सिंह को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीटा गया था। इसके बाद पीड़ित ने अपने…

Read More

Punjab News: कनाडा में पढ़ाई करने की चाहत रखने वाले भारतीय छात्रों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं और कनाडा जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं तो हो सकता है कि इस साल आपका यह सपना पूरा न हो सके। कनाडा ने छात्र वीजा के नियमों को भी कड़ा कर दिया है और पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष कम छात्र वीजा जारी करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में भारतीय छात्रों के लिए कनाडा में पढ़ाई करना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो सकता है। यह…

Read More

Chandigarh: उद्योगपतियों ने हर तरफ से निराश होकर अब यू.टी. प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। व्यापारी एकता मंच ने 12 और 13 सितम्बर को दोनों इंडस्ट्रियल एरिया पूर्ण रूप से बंद रखने की घोषणा की है। चंडीगढ़ प्रैस क्लब में उद्योगपतियों ने बताया कि 12 सितम्बर को व्यापारी अपनी लग्जरी कारों के साथ नोटिस रद्द करने के लिए भीख मांगेंगे। शहर के व्यापारियों को अपने हितों को लेकर जागरूक करेंगे। इसके बाद 13 सितम्बर को भीख की राशि और नोटिसों के साथ प्रशासन के दरबार में नोटिस रद्द की गुजारिश करेंगे। प्रशासन को अपील करेंगे कि उनके द्वारा…

Read More

Amritsar Airport: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ा प्रयास किया है। एस.जी.पी.सी. ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में गुरबाणी कीर्तन का लाइव प्रसारण चलाने के लिए एयरपोर्ट के अंदर बड़ी  LED स्क्रीन लगा दी हैं। देश-विदेश से आने-जाने वाले यात्री अब एयरपोर्ट पर ही श्री हरमंदिर साहिब में चल रहे गुरबाणी कीर्तन का आनंद ले सकेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा आने वाले कुछ ही दिनों में ये स्क्रीन संगत को भेंट करेंगे। एस.जी.पी.सी . के इस…

Read More

Punjab: बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार दिल्ली एन.सी.आर. सहित उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। वहीं आपको बता दें कि  भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 दर्ज की गई है।  गनीमत रही कि इस भूकंप के दौरान किसी तरह के जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों और कर्मचारी अपने-अपने ऑफिसों से बाहर निकल आए।विशेषज्ञों के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था। पाकिस्तान व अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए…

Read More

Punjab: नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल यूनियन पंजाब के सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई, जिसका नेतृत्व पंजाब टोल यूनियन के अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने किया। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन 10 हजार रुपये है, जो कानून के मुताबिक लगभग 22,000 रुपये के करीब बनता है। प्रधान लाडी ने कहा कि पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को न तो टोल भत्ते दिए जा रहे हैं, न ही कर्मचारियों को छुट्टियाँ दी जा रही हैं और न ही पी.एफ. काटा जाता है। लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने ठेका…

Read More

International News: दुबई की शाही परिवार की सदस्य, शेखा महरा (Shaikha Mahra) अल मख्तूम, हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में आई हैं। वह दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की 30 वर्षीय बेटी हैं। शेखा महरा ने जुलाई 2024 में अपने पति को सार्वजनिक रूप से तलाक देकर मीडिया में काफी हलचल मचा दी थी। इसके बाद उन्होंने अब एक परफ्यूम ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम उन्होंने ‘Divorce’ रखा है, जो उनके तलाक से जुड़े विवाद के कारण और भी ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहा है। शेखा महरा ने जुलाई में इंस्टाग्राम पर एक…

Read More

Punjab:  यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और विशेषकर नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर कार्रवाई के लिए मलोट ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इस संबंध में ट्रैफिक प्रभारी हरभगवान सिंह ने बताया कि जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ कप्तान तुषार गुप्ता आई.पी.एस. के निर्देश पर और डी.एस.पी. मलोट इकबाल सिंह संधू की हिदायत पर नियमों की उल्लंघना करने वाले बच्चों व अभिभावकों को नए ट्रैफिक कानून को सख्ती से लागू करने के प्रति जागरूक करने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने दी समय सीमा की समाप्ति के बाद सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके…

Read More