Author: Admin
Punjab: खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा के घर पर एन.आई.ए. ने छापा मारा है। परिजनों के मुताबिक, छापेमारी आज सुबह 5 बजे की गयी। इस दौरान सांसद के चाचा परगट सिंह घर पर नहीं मिले। इसके बाद टीम उनकी पत्नी अमरजीत कौर को पूछताछ के लिए ब्यास थाने ले गई है। उनके पीछे अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह भी थाने पहुंच गए हैं। परगट सिंह के परिजनों ने बताया कि एन.आई.ए. ने सुबह-सुबह छापेमारी की थी। परगट सिंह रईया के कस्बे में रेड की गई है। परगट सिंह सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारी में चाचा लगते…
Jalandhar : शहर में आज GRP का बड़ा एक्शन देखने को मिला। बताया जा रहा है कि जी.आर.पी. की टीम ने रेलवे स्टेशन पर लाखों को सोना पकड़ा है। जानकारी अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस से अवैध ढंग से लाया जा रहा 2 किलो के करीब GOLD जी.आर.पी. टीम ने बरामद किया है। इसके बाद इन्कम टैक्स व जी.एस.टी. विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई तथा पूरे सोने की जानकारी जुटाई जा रही है। इस बारे जानकारी देते इंस्पैक्टर राजेश कुमार रोहिला ने बताया कि सूचना मिली थी की इसके पास भारी मात्रा में अवैध GOLD है, जिसके बाद हमारी…
Breaking: केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब में सुबह-सुबह छापेमारी की है। छापेमारी सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई, जो अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने मोगा के बाघापुराना हलके के कस्बे स्मालसर में कविशर मक्खन सिंह मुसाफर के घर पर सुबह करीब 6 बजे अचानक छापेमारी की। खबर लिखे जाने तक NIA ए की टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। यह छापेमारी किस मामले में हुई है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मामले पर अभी कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
Punjab : अपने अच्छे भविष्य और परिवार के लिए रोटी रोजी कमाने और पढ़ाई करने के लिए कनेडा गए फिरोजपुर के कस्बा मल्लांवाला के एक करीब 23 वर्ष से युवक की कनेडा में भेदभरी हालत में मौत हो गई है और इस युवक का भेदभरी हालत में शव मिलने का पता चलते ही पूरे एरिया में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक के पिता बलविंदर सिंह वासी बस्ती चाहल दाखली मल्लांवाला ने बताया कि उनका बेटा ओंकारकार दीप सिंह (उम्र करीब 23 वर्ष ) पढ़ाई करने के लिए करीब ढाई…
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार विदेश में बसने के इच्छुक युवाओं को अवैध ट्रैवल एजेंटों के जाल में फंसने से बचाने के लिए पंजाब पुलिस की एन.आर.आई. मामले शाखा और साइबर अपराध शाखा ने प्रोटेक्टोरेट ऑफ इमिग्रेंट्स, चंडीगढ़ के साथ मिलकर राज्य में 25 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अवैध रूप से रोजगार के अवसरों का विज्ञापन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव के निर्देशों पर हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध ट्रैवल एजेंटों में हाहाकार मच गई है। गौरतलब है कि प्रोटेक्टोरेट ऑफ इमिग्रेंट्स ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसी…
Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज PWD विभाग के अफसरों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बन रहे शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के बुत पर चल रहे काम की समीक्षा की। ਅੱਜ PWD ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤੇ ਮੋਹਾਲੀ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ‘ਤੇ ਬਣ ਰਹੇ ਸ਼ਹੀਦ-ਏ-ਆਜ਼ਮ ਸਰਦਾਰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੰਮ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ… 28 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਇਹ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਬੁੱਤ ਲੋਕ ਸਮੱਰਪਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ…ਜੋ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ‘ਤੇ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ… pic.twitter.com/lpFMUVUYx5 — Bhagwant Mann (@BhagwantMann)…
Jalandhar : रेलवे स्टेशन पर चोरी होने की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सुच्ची पिंड रेलवे स्टेशन में बतौर अधिक्षक तैनात रामबाबू मीना का मोटरसाइकिल जालंधर रेलवे स्टेशन के नजदीक बशीरपुरा केबल ऑफिस के अंदर से चोरी हो गया है जिसके चलते ऐसा लगता है कि चोर अब सरकारी दफ्तरों के अंदर भी प्रवेश करने लगे हैं। रामबाबू मीना द्वारा जिला पुलिस को इस बारे शिकायत की गई है और बनती कार्रवाई की मांग रखी गई है। मीना ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन सुच्ची पिंड में तैनात हैं लेकिन उन्हें किसी काम से फिरोजपुर जाना था,…
Punjab: मशहूर पंजाबी गायक करण औजला अक्सर अपने गानों के लिए जाने जाते हैं। सॉन्ग मशीन के नाम से मशहूर करण औजला ने हाल ही में एक और नई उपलब्धि अपने नाम की है। करण औजला का नाम Global Digital Artist की लिस्ट में शामिल किया गया है। हाल ही में करण औजला को लेकर एक नई खबर सामने आई है। करण औजला Global Digital Artist की सूची में शामिल होने वाले पहले पंजाबी कलाकार और भारत के तीसरे कलाकार हैं। इस लिस्ट में देश-विदेश के उन कलाकारों की सूची तैयार की जाती है, जो विश्व स्तर पर अपने अभिनय…
Punjab: डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा अपने उत्तराधिकार की घोषणा के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसलस, डेरों की सेवा के लिए संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों के कोऑर्डिनेटर का ऐलान किया गया है, जिसमें 3 जोन बनाए गए हैं। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसके तहत जोन 1 में पंजाब की जिम्मेदारी डॉ. के.डी. सिंह, हिमाचल प्रदेश-1 की जिम्मेदारी मान सिंह कश्यप, हिमाचल प्रदेश-2 की जिम्मेदारी मनचंद चौहान, जम्मू-कश्मीर की वेद राज अंगुराना, उत्तराखंड सचिन चोपड़ा और हरियाणा की जिम्मेदारी मुकेश तलवार को सौंपी गई है। इसके…
Chandigarh: चंडीगढ़ में गत शाम सैक्टर 10 स्थित पंजाब पुलिस के एक पूर्व आफिसर की कोठी में हुए ब्लास्ट के मामले को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत वर्ष स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने इस कोठी के सामने पार्क से दो संदिग्धों को पकड़ा था। इसे लेकर आतंकी रिंदा का नाम सामने आया था। आपको बता दें कि उस समय इस कोठी में रिटायर्ड एसपी जसकिरत सिंह चहल रहते थे। हालांकि इसके बाद वह अपने परिवार सहित इस घर को छोड़ कर शिफ्ट हो गए थे। अब इस कोठी में हिमाचल यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड…
