Author: Admin
Himachal News: चंडीगढ़-मनाली नेश्नल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, मंडी में हाईवे पर देर रात पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया, जिससे एक थार गाड़ी मलबे में फंस गई। इस घटना के बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जिसमें पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पर्यटक शामिल है, जिन्हें काफी परेशान का सामना करना पड़ा। बतां दें कि गत रात मंडी में देर रात बारिश हुई, जिस कारण लैंडस्लाइड हो गया। वहीं मंडी की SP ने वाहन चालकों को वैक्लिपक मार्गों से जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि…
Jalandhar: जालंधर अमृतसर हाईवे पर सरब मल्टीप्लैक्स नजदीक शराबी को शव समझ कर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को उसके सांस चलने का शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पानी का छिड़काव किया तो वह व्यक्ति उठ खड़ा हुआ। थाना आठ के प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सरब मल्टीप्लैक्स के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को उसमें हिलजुल होती दिखाई दी। जैसे ही पुलिस टीम ने उस व्यक्ति के चहरे पर…
Punjab: पंजाब में चल रही पंजाब स्टेट मैडीकल सर्विसेज एसोसिएशन (पी.एस.एम.एस.ए.) की हड़ताल के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एसोसिएशन की प्रत्येक जिला इकाई को मिलकर मांगें मानी जा चुकी का आश्वासन दिया है। इस दौरान डॉक्टरों ने भी 3 घंटे हड़ताल करके आज ओ.पी.डी. खोलने का फैसला किया है। इस मुद्दे पर कैडर की नाराजगी को दूर करने के लिए आज मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद जिला स्तर पर स्थापित किए जा रहे एक से एक संचार चैनल का डॉक्टरों ने तह दिल से स्वागत किया है। आज 14 सितंबर दोपहर 2 बजे…
Punjab Crime: लुधियाना में एक घिनौने कांड का मामला सामने आया है जहां 13 वर्षीय बच्चे के साथ सारी हदें पार की गई हैं। इस दौरान आरोपियों ने कुकर्म का एक वीडियो भी बनाया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चे के नाना ने बताया कि आकाश उसके दोहते को लालच देकर अपने साथ ले जाता है और उसके साथ कुकर्म करता है। इसकी जानकारी उन्हें वहीं पास में एक बाल काटने वाले युवक ने दी। आरोपी ने बच्चे के साथ इस घिनौने कांड की वीडियो भी बनाई और उसे सेंड भी की है। नाना वीडियो देखने के बाद वह हरकत…
Punjab: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तबादलों को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सुरजीत कुमार शर्मा और अन्य बनाम पंजाब राज्य और अन्य में याचिकाकर्ताओं द्वारा विभाग के तबादलो के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसकी सुनवाई माननीय हाईकोर्ट में चल रही थी। अब इस मामले में माननीय हाईकोर्ट में फैसला सुनाया गया है। याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि जब तक माननीय हाईकोर्ट याचिकाकर्ताओं (शिक्षकों) की याचिका पर विचार करता है, तब तक यदि स्कूल में पद खाली हैं तो वे अपने तैनाती वाले स्कूलों पर ही काम करेंगे। याचिकाकर्ताओं के प्रति अनुरोधों…
Jalandhar: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नाबालिगों के वाहन चलाने के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान तेज किया है। जानकारी के अनुसार यह अभियान निर्मल सिंह, पीपीएस, एसीपी सेंट्रल, जालंधर के नेतृत्व में गत दिन दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाया गया। इस पहल के तहत, नाबालिगों के वाहन चलाने वालों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए एपीजे स्कूल और कॉलेज, जालंधर के पास नाकाबंदी और वाहन चेकिंग की रणनीतिक व्यवस्था की गई थी। यह अभियान कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की ट्रैफिक/ईआरएस (इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम) टीमों के सहयोग से एसएचओ, पुलिस स्टेशन डिवीजन…
Punjab: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुकदमा मानसा की जिला अदालत में चल रहा है। इस बीच आज मानसा की माननीय अदालत में सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी पेश की गई है, जिसमें 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज उस थार गाड़ी को मानसा की माननीय अदालत में पेश किया गया है। बता दें कि आज मानसा की माननीय अदालत में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की सुनवाई हुई है। इस बीच, सिद्धू मूसेवाला की थार गाड़ी भी माननीय अदालत में पेश की गई। 29 मई 2022 को इसी थार…
Punjab Crime: लुटेरों के हौंसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। सच तो यह है कि लुटेरों को पुलिस का भी डर नहीं है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है जहां दो लुटेरों ने एक मेडिकल शॉप को निशाना बनाया। लुटेरे दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। वहीं जानकारी देते हुए दुकानदार अश्वनी कुमार ने बताया कि उसने अपनी दुकान समय अनुसार खोली और दोपहर करीब 12 बजे जब वह दुकान में बैठा था तो दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर दुकान में घुस गया जबकि दूसरा…
Alert: पंजाब के लोगों के लिए मौसम विभाग (आई.एम.डी.) द्वारा चेतावनी जारी की गई है। दरअसल, जिला अमृतसर नजदीक चक्रवात बन रहा है। इस कारण पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब सहित कई राज्यों में बारीश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर के साथ ही बंगलादेश के नजदीक बंगाल की खाड़ी में ही चक्रवात बन रहा है। इस कारण शुक्रवार को पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी तक के राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहिक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि गत दिवस…
Jalandhar : पंजाबी गायक गुरदास मान गत दिवस नकोदर दराबर में पहुंचे थे, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि गायक नकोदर दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हुए दिखाई दे रहे है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि गुरदास मान ने सूरमे रंग का पठानी सूट पहना हुआ है और सिर पर छोटा परना बांधा हुआ है। जैसे ही उनके फैंस को गुरदास मान के नकोदर आने की खबर मिली तो बड़ी गिनती में फैंस भी उन्हें मिलने के लिए पहुंचने लग पड़े। इसके अलावा कुछ और तस्वीरों में गुरदास मान पंडाल…
