Author: Admin
Punjab: पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने आज से टोल प्लाजा फ्री करने की घोषणा स्थगित कर दी है। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर 4 दिन का समय मांगा है, उसके बाद ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। कर्मचारियों ने 4 दिन में मांगें न माने जाने पर दोबारा संघर्ष शुरू करने का भी ऐलान किया है। बता दें कि गत दिवस लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के सदस्यों की एक विशेष मीटिंग सहकार ग्लोबल मैनेजमैंट के अधिकारियों के साथ हुई । किसान यूनियन क्रांतिकारी दोआबा के प्रधान भाई नछत्तर सिंह…
Punjab: होशियारपुर-टांडा रोड पर सीकरी अड्डे के पास एक भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर की ओर से खाली निजी स्कूल की बस जब कस्बा टांडा की ओर जा रही थी तो सामने से गलत साइड से एक स्विफ्ट कार स्कूल बस से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि स्विफ्ट कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी और गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। लोगों ने रोष जाहिर किया कि मौके पर बार-बार फोन करने पर न तो इमरजेंसी नंबर और न ही एंबुलेंस इमरजेंसी नंबर लग रहा था। काफी देर बाद…
Punjab: मशहूर पंजाबी गायक जैज धामी ने अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो सांझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह फरवरी 2022 से कैंसर से जूझ रहा थे। पहली बार सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की। गायक ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने अपनी लड़ाई को निजी रखने का फैसला किया था, लेकिन अब एक साल से अधिक समय के बाद, जैज़ धामी अपनी यात्रा को दुनिया के साथ सांझा करने के लिए तैयार महसूस करते हैं। हाल ही में सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर…
British Columbia: कनाडा के तटीय इलाके ब्रिटिश कोलंबिया के नॉर्थ कोस्ट में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इलाके में रविवार को दोपहर में धरती कांपी और तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.5 मांपी गई। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप का केंद्र ब्रिटिश कोलंबिया के सबसे बड़े शहर वैंकूवर के नॉर्थ में लगभग 1,720 किलोमीटर दूर स्थित द्वीपसमूह हैडा गवई के सिरे पर था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इलाके में अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान की…
Breaking News: स्थानीय सुनाम-पटियाला रोड पर गांव बिशनपुरा के पास एक कैंटर चालक ने दिहाड़ी कर रहे मजदूरों पर कैंटर चढ़ा दिया, जिसमें चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं। इस संबंध में मृतक के साथ काम करने वाली महिला ने बताया कि जब वे काम कर रहे थे तभी एक कैंटर चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनके साथ काम कर रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और वे लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे। लोगों ने कैंटर चालक…
Punjab: पंजाब में जल्द ही पंचायती चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य सरकार पंचायत संस्थाओं के चुनाव दो पड़ावों में करवाएगी। पहले पड़ाव में सिर्फ सरपंचों और पंचों के चुनाव होंगे। यह चुनाव अक्टूबर के मध्य के बाद कभी भी हो सकते हैं। पंजाब सरकार पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव अलग-अलग तौर पर करवाने जा रही है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने पंचायती चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्हों की सूची भी जारी कर दी है। पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र में पंचायती राज एक्ट 1994 में किए गए…
Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून सुस्त पड़ गया है। हालांकि, कुछ जिलों में रोजाना बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल के आसपास के जिलों में भी बारिश की संभावना है जबकि आज पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश की संभावना है, यहां हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। पंजाब में लगातार तेज धूप के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह लगभग सामान्य स्थिति में आ गया है। राज्य…
Punjab: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में हिंदू संगठन नाभा शहर को पूरी तरह से बंद करवाकर सड़कों पर उतर आई है।दरअसल, वामन द्वादशी से पहले नाभा नगर परिषद द्वारा धार्मिक संगठनों के बोर्ड उतारकर कूड़े की ट्रॉली में रख दिए गए थे और इसके लिए सीधे तौर पर नगर परिषद नाभा की प्रधान के पति को आरोपी ठहराया गया था। आरोप है कि उनकी तस्वीर इन बोर्डों में ना लगाने के कारण उनके द्वारा समागम से पहले यह बोर्ड उतारे गए। त्योहार के बाद आज सोमवार सुबह व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी गिनती में हिंदू समाज…
Punjab: श्री हरिमंदिर साहिब में आने वाले संगत के लिए जरूरी खबर है। दरअसल यहां फोटो खींच रहे युवाओं व अन्य फोटोग्राफरों के कैमरे गत रात्रि निहंग सिंहों के दल की ओर से छीनकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। इसके बाद उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए समझाया कि अगर फोटो खींचनी ही है तो दूर जाकर खीची जाए। निंहग सिंहों ने बताया कि लोग व कुछ दम्पति यहां कई प्रकार के बुरे एकशन करके धार्मिक मर्यदा को भंग करते है। अगर ऐसे लोगों ने फोटो खीचनी ही है तो हैरीटेज स्ट्रीट से दूर जाकर खीचें, क्योंकि हैरीटेज स्ट्रीट एक धार्मिक रास्ता…
Jalandhar: उत्तरी भारत का सुप्रसिद्ध एतिहासिक बाबा सोढल जी के मेले का आयोजन 17 सितम्बर को होगा, जिसकी सभी तैयारियां की जा रही हैं। श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान पंकज चड्ढा ने मेला स्थल का दौरा करके सभी तैयारियों का जायजा लिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेला मार्ग में विभिन्न दुकानदारों की ओर से जहां अपनी दुकानें सजाई गई हैं। मेले के उपलक्ष्य में 16 सितम्बर की सांय 5 बजे ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी, जिसके साथ ही मेला अधिकारिक तौर पर शुरु हो…
