Author: Admin
Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) को चावल की डिलीवरी के लिए पर्याप्त जगह सुनिश्चित करने का निर्देश देने के लिए केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की ताकि राज्य खरीफ मार्कीटिंग सीजन 2024-25 के दौरान धान/चावल की खरीद सुचारू रूप से की जा सके। केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री को लिखे पत्र में भगवंत सिंह मान ने एफ.सी.आई. के पास आपूर्ति के लिए स्थान की कमी से संबंधित मुद्दा उठाया है। मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि एफ.सी. आई. के पास विशेष रूप से मई से अब तक गंभीर…
Punjab: पंजाब में लूटपाट व चोरी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अमृतसर से एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है, जहां दिन दिहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने अमृतसर के कत्थू नंगल के एक निजी बैंक में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे दिन दिहाड़े बैंक से 25 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी को कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश…
Punjab: जिला फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला के नजदीक गांव आलेवाला में नशे के ओवरडोज इंजेक्शन से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक का शव खेत में मिला। जानकारी के अनुसार मृतक युवक के पिता गुरसेवक सिंह निवासी आलेवाला ने बताया कि उसके बेटे गुरजीत सिंह (22) को गांव के ही कुलविंदर सिंह, बिकर सिंह निवासी आलेवाला व गुरविंदर सिंह, निवासी मासीके द्वारा नशे पर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त लोगों द्वारा गांव में सरेआम नशा बेचा जा रहा है। गुरसेवक सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्तियों के कारण उसका बेटा नशे का आदी हो गया…
Punjab: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार हर घर को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। राज्य के मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राज्य सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ ही गृहणियों को भी फायदा हुआ है, क्योंकि पहले उन्हें बिजली बिल में हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार हर घर को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। राज्य के मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राज्य सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।…
Punjab: गुरदासपुर शहर के बाईपास पर सेब से भरी गाड़ी नेशनल हाईवे पर पलट गई। इसके बाद सारे सेब नेशनल हाईवे पर बिखर गए। ड्राइवर का कहना है कि डिवाइडर के बीच से अचानक एक गाय बाहर निकलने के कारण वह गाय को बचाते हुए डिवाइडर से टकरा गया, जिस कारण यह हादसा हुआ। सुबह-सुबह नेशनल हाईवे जा रहे लोगों ने ड्राइवर की मदद करनी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि ज्यादातर लोग सड़क पर ड्राइवर की मजबूरी का फायदा उठा कर उसका सामान चोरी कर लेते हैं जबकि इस मौके पर मदद करने की जरुरत होती है।…
Punjab: बटाला थाने के अंतर्गत आते कस्बे फतेहगढ़ चूड़िया में रेलवे रोड पर स्थित करण पैलेस में आग लग गई जिस कारण पैलेस में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में पैलेस में भयानक आग का मंजर देख पुलिस और स्थानीय लोग जमा हो गये और अफरा-तफरी मच गई। जानकारी देते हुए मालिक तरसेम सिंह के भतीजे गुरिंदरबीर सिंह राजू ने बताया कि पैलेस में शादी समारोह बंद होने के कारण पैलेस अभी भी बंद पड़ा है। सुबह जब महल के आसपास रहने वाले…
Chandigarh: शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों को 45 लाख से अधीक की वसूली के लिए चंडीगढ़ शहर के 50 सरकारी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के साथ-साथ शिक्षा विभाग के आदेशों तक इन स्कूलों के प्रिंसीपल और स्टाफ को सितंबर महीने का वेतन जारी ना करने की हिदायतें दी गई है। जानकारी के अनुसार शहर के सरकारी स्कूलों में आरक्षण श्रेणी में दाखिले के समय विद्यार्थियों द्वारा एस.सी. श्रेणी का सर्टिफिकेट पेश किया गया, जिनमें से कई ऐसे बच्चे मिली है, जो चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दाखिले के लिए एस.सी. श्रेणी में नहीं आते।ऑडिट रिपोर्ट 2018 से 2023…
Jalandhar: थाना बस्ती बावा खेल के इलाके में क्रैडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर करीब 3 लाख रूपए की ठगी करने के मामला सामने आया है। इसे लेकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रहने वाले जतिन खुराना पुत्र इंद्र लाल खुराना की शिकायत के आधार पर उससे ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ 154 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। केस दर्ज किए जाने की पुष्टि एस.एच.ओ. बस्ती बावा खेल बलजिंदर सिंह भिंडर ने की है। उन्होंने बताया कि ए.सी.पी. वेस्ट हर्षप्रीत सिंह की जांच के बाद उक्त मामला दर्ज…
Punjab: पंजाब स्टेट मिड-डे मील सोसाइटी ने कुक-कम-हेल्पर्स को हटाने के संबंध में राज्य के स्कूल प्रमुखों को सख्त आदेश जारी किए हैं। दरअसल, कई स्कूल प्रमुख बच्चों की संख्या के हिसाब से कुक-कम-हेल्परों का आवंटन कर रहे हैं और इसकी मंजूरी मुख्यालय से नहीं ली जा रही है। इसलिए सभी स्कूल प्रमुखों को हिदायत दी गई है कि किसी भी कुक-कम-हेल्पर को मुख्यालय की अनुमति के बिना बर्खास्त नहीं किया जाए, क्योंकि इससे कुक-कम-हेल्परों द्वारा कोर्ट का सहारा लिया जा रहा है, जिससे समय की बर्बादी होगी और विभाग का पैसा खराब होता है। इसलिए आदेश जारी किए गए…
Jalandhar: गुजराल नगर में सीनियर एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर गोलियां चलाने के मामले में शूटरों तक पहुंचाने वाले तीनों आरोपियों का रिमांड खत्म होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं रिमांड पर लिए लुटेरे ध्रुव ने माना कि गुरपाल उर्फ गोपा उसका पुराना जानकार है। उन दोनों ने जेल में एक साथ सजा काटी थी। साल पहले ही गोपा जेल से बाहर आ गया था और फिर कनाडा भाग गया। कनाडा पहुंचने के बाद वह उसके संर्पक में था। ध्रुव की पूछताछ में यह सामने आया है कि इस वारदात से पहले वह अपने साथी करण उर्फ…
