Author: Admin
Punjab: पंजाब सरकार द्वारा नगर परिषद चुनावों के ऐलान के साथ ही चुनाव संहिता लागू हो गई है। इस संबंध में सरवन सिंह बल्ल डी.एस.पी. फिल्लौर ने असला धारकों से अपील की है कि वे तुरंत अपना असला 3 दिनों के अंदर पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं। सरवन सिंह बल्ल ने कहा कि अगर असला धारक अपना असला जमा नहीं करवाते तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पंजाब में 5 नगर निगमों और 43 नगर परिषदों पर 21 दिसंबर को चुनाव होंगे। 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग…
Punjab: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उन विद्यार्थियों को उचित प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है, जो पेशेवर और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग तक पहुंचने में असमर्थ हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एन.ई.ई.टी. (नीट) और आई.आई.टी./जे.ई.ई. जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए राज्य स्तरीय आवासीय कोचिंग शिविर का आयोजन किया गया है, जो आज से शुरू हुआ। यह शिविर मोहाली और जालंधर के स्कूलों में 300- 300 विद्यार्थियों को ला लाभान्वित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह शिविर 8 दिसंबर से 29 दिसंबर तक जालंधर और एस. ए. एस.…
Jalandhar: जालंधर का एक सब-इंस्पेक्टर विवादों में घिर गया हैं। जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर विक्टो मसीह पर लोगों से पैसे लेने और लॉटरी स्टाल खुलवाने कई गंभीर आरोप लगे है। गत रात एक व्यक्ति और सब-इंस्पेक्टर विक्टो मसीह के बीच जमकर बहस हुई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में व्यक्ति सरेआम सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहा है। उक्त व्यक्ति का कहना है कि उसके पास सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ रिकार्डिंग मौजूद है। इसके साथ ही उसने 20 हजार रुपए लेने के भी आरोप लगए हैं। आरोप लगा रहे व्यक्ति का नाम सोनू बताया जा रहा…
Punjab Powercut: पंजाब में 11 दिसंबर को लंबा पॉवरकट लगेगा। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के होशियारपुर में 11 के.वी. कैलो UPS फीडरों के आवश्यक रख-रखाव और पेड़ों की कटाई के कारण 11 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निम्नलिखित गांवों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके तहत कैलो, भीखोवाल, बसी उमर खान, बसी बाहद, कुल्लियां, नूरतलाई, कांटियां आदि गांवों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही सेफ्टी के तौर पर 11के. वी. भीखोवाल ए. पी. कंडी फीडर की भी आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी इंजी. सतनाम सिंह एस.डी.ओ. हरियाना ने दी है उधर, पावरकॉम मुकेरियां के सहायक…
Punjab: उत्तर भारत समेत पंजाब में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। इस बीच पिछले कई दिनों से तापमान में काफी गिरावट हो रही है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब में बादल छाए हुए हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है, लेकिन इसके बावजूद बारिश के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे , बल्कि ठंडी हवाएं लोगों को और कंपा रही है। अब पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पंजाब के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि…
Punjab: 2 दिन पहले हुई शादी के बाद नवविवाहिता दुल्हन ने ससुराल घर में संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम आरती है जोकि शिंगार सिनेमा रोड स्थित धर्मपुरा का रहने वाली थी। घटना का पता चलने पर लड़के वालों ने लड़की के घर पर कॉल कर बुलाया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह कमरे का लॉक तोड़ा और शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। लड़के के चाचा विकास वर्मा ने बताया…
Punjab: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुई गोलीबारी की घटना पर बोलते हुए केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर कड़ा हमला किया। उन्होंने पंजाब पुलिस की तारीफ की और कहा कि इस घटना के बाद बीजेपी और मीडिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए, लेकिन दिल्ली में हो रही आपराधिक घटनाओं पर कोई बात नहीं हो रही। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस की वजह से एक बड़ी घटना टल गई, लेकिन अब पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी और मीडिया ने सवाल उठाने…
National: कोरियर के ज़रिए बैग में नशा तस्करी के कई मामले तो सामने आए हैं पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, मंगलवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक कोरियर में नवजात बच्चे का शव पाया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब कार्गो की स्कैनिंग हो रही थी स्कैनिंग में नवजात बच्चे का शव देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोरियर को लखनऊ से मुंबई भेजा जा रहा था। तत्काल कर्मचारियों द्वारा कोरियर कराने आए एजेंट को पड़कर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय…
Punjab: जगराओं की पुलिस के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लगी है। उन्होंने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। इस नशा तस्कर के पास से उन्होंने 3 किलो गांजा बारामद किया है। जिस युवक को पुलिस ने पकड़ा है वो फिरोजपुर से जगराओं में गांजा सप्लाई करने आया था। युवक की पहचान बिरजू बताई जा रही है। वहीं इस दौरान एएसआई ने बताया कि वह अपनी पुलिस के टीम के साथ गश्त पर जगराओं से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। ऐसे में इसी दौरान जब पुलिस अलीगढ़ रोड़ पर श्मशान घाट के पास पहुंची तो दूसरी ओर उन्हें…
Punjab: पंजाब सरकार आए दिन लोगों को नए-नए तोहफे देती रहती है। अब हाल ही में राज्य के सावर्जनिक परिवहन उपक्रम पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी) के ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है। पी.आर.टी. सी अपने बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के और इसको बेहतर बनाने के उद्देश्य से गिद्दड़बाहा के गांव दौला में अपना पहला सब-डिपो की स्थापना करने वाली है। इसके साथ ही अहम मील का पत्थर भी स्थापित किया जाएगा। 31 जनवरी को चालू होगी परियोजना इस बारे में जानकारी खुद परिवहन मंत्री ने दी है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 3.36 करोड़…
