Author: Admin
Breaking : पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की तरफ से फरीदकोट जिले में सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है। जानकारी अनुसार उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट फरीदकोट विनीत कुमार द्वारा बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व-2024 के मौके पर 23 सितंबर (सोमवार) को जिला फरीदकोट में सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है, जिसके चलते सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
Punjab : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रवनीत बिट्टू को तेलंगाना के कांग्रेस एमएलए वेदमा बोज्जू का बड़ा बयान सामने है, जिसको बिट्टू ने शेयर किया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने तेलंगाना के कांग्रेस एमएलए का बयान शेयर करते हुए लिखा, ”1984 से 2024 तक कांग्रेस नहीं बदली है। वे तब भी सिखों का खून की प्यासी थी और आज भी हैं… यही है मोहब्बत की दुकान।” गौरतलब है कि तेलंगाना के कांग्रेस एमएलए ने बिट्टा का सिर कलम करने वाले को 1 एकड़ जमीन का ईनाम देने का बयान दिया है।…
Breaking: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान जिला होशियारपुर के निवासियों को बड़ी सौगात देने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार सी.एम मान दशहरा ग्राउंड की सीढ़ियों के लिए 50 लाख रुपए की राशि जारी की है। गौरतलब है कि ये घोषणा सीएम मान ने पिछले साल दशहरे के मौके पर की थी।
Punjab: अगर आप भी गैस सिलैंडर की ऑनलाइन बुकिंग के लिए गुगल से नंबर लेते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, गैस सिलैंडर बुक करवाने के लिए ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर ढूंढना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ा गया। गुगल पर मिले ऑनलाइन नंबर किसी गैस कंपनी का नहीं बल्कि साइबर ठगों का निकला। जिन्होंने बुजुर्ग को झांसे में ले लिया और लिंक भेज कर क्लिक करने के लिए कहा। जैसे ही बुजुर्ग ने लिंक क्लिक किया तो साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर बैंक अकाऊंट से 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में बुजुर्ग राकेश खन्ना ने सबसे…
Punjab: पंजाब में चुनावों मरी तारीखों का ऐलान हो गया है, बीते दिन सीएम भगवंत मान ने पंचायती चुनाव होने के संबंध में मीटिंग का आयोजन किया था जिसके बाद अब 20 अक्तूबर को पंजाब में पंचायती चुनावों को करवाए का ऐलान कर दिया है। जो अब तैयरियाँ शुरू हो गई है। पंजाब में 14 से 20 अक्टूबर के बीच में पंचायतों के चुनाव हो जाएंगे। इसकी मंजूरी ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने एक अधिसूचना जारी करके दे दी है। जल्द ही राज्य चुनाव आयोग चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। माना जा रहा है कि यह चुनाव 14…
Punjab: जिला पठानकोट के मध्य पहाड़ी इलाके धार के गांव ऊंचा थड़ा में एक बाघ घूम रहा है। बाघ द्वारा जानलेवा हमला कर एक गाय को शिकार बनाया गया है। वहीं पूरे धार इलाके में इस बाघ का खौफ है। इस संबंध में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिन्होंने बताया कि जब हमारी टीम ऊंचा थड़ा गांव पहुंची और लोगों से बात की तो लोगों ने बताया कि हर साल जब भी पहाड़ों में ठंड का प्रकोप शुरू होता है तो जंगली जानवर मैदानी इलाकों में आ जाते हैं. । इस बीच ये मैदानी इलाकों में जानवरों…
Punjab : पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि आज यानि शुक्रवार को 7 जिलों में कुछ स्थानों पर हलकी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर शामिल है। जबकि पिछले 2 दिनों में सभी जिलों का तापमान नीचे आ गया है। साथ ही पता चला है कि राज्य के औसत तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई है। एक सितंबर से अब तक राज्य में 36 फीसदी कम बारिश हुई है। यही…
Punjab: कॉलेज रोड पर पुलिस थाने के 100 मीटर पीछे स्थित कोचिंग एवं इमीग्रेशन सैंटर में घुस दो नकाबपोश पहली मंजिल पर फायरिंग कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे थाने के पीछे एजुकेशन प्वाइंट इमीग्रेशन एंड आईलेट्स सेंटर पर मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश आए। पहली मंजिल पर चल रहे इमिग्रेशन ऑफिस में एक बदमाश ने रिसैप्शन पर बैठी लड़की को एक चिट्ठी दी। उसमें में एक खोखे यानि एक करोड़ की मांग की गई है। चिट्ठी को बदमाशों ने रिसेप्शनिस्ट को दे दिया। दूसरे बदमाश ने साथी के बाहर आने के बाद ऑफिस के…
Punjab: पंजाबी गायक गुरदास मान ने सिख संगठनों से माफी मांगी है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में गुरदास मान ने कहा कि अगर मेरे भाषण से किसी के मन को ठेस पहुंची है तो,” मैं कान पकड़कर और दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।” बता दें कि गुरदास मान 2 बार विवादों में आए थे। एक बार विदेश दौरे के दौरान मान ने शो में विरोध कर रहे कुछ युवाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इससे पहले पंजाबी मातृभाषा को लेकर गुरदास मान ने कहा कि पहले हिंदी फिर पंजाबी। इसके बाद गुरदास मान ने नकोदर…
Jalandhar : महानगर में एक निहंग सिंह बाणे आए युवक का घिनौना कारनामा सामने आया, जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर छित्तर परेड की। मिली जानकारी के अनुसार, निहंग सिंह बाणें में आए युवक ने कॉलेज से आ रही नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की है। लड़की के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरन्त युवक को काबू कर उसकी जमकर छित्तर परेड की है कि और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी कॉलेज से वापस आ रही थी इसी बीच उक्त युवक उसका पीछा करने लगा। जब लड़की ने उसका…
