Author: Admin

Punjab: आज लुधियाना के गांव पायल के नजदीक जरखड़ी लसाडा एरिया के पास एक तेंदुआ दिखाई देने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद जंगलात के वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि यह जानवर कैट फैमिली का है, जिसको बायोकैट नाम से जाना जाता है। लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि उन्होंने तेंदूए को देखा है, लेकिन तेंदुआ के पैरों के निशान नहीं मिले। गहन जांच में एक बिल्ली के पैरों के निशान पाए गए। लुधियाना जंगली जीव विभाग के रेंज अफसर नरिंदर सिंह ने बताया कि एक वीडियो लोगों…

Read More

Punjab: दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस स्टेशन दौरागला में गांव उच्चा धकाला में चोरों ने गुरुद्वारा साहिब के ताले तोड़ कर गोलक में से करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब प्रधान अजीत सिंह, दविंदर सिंह व निरंजन सिंह आदि ने बताया कि रोजाना की तरह सेवादार शाम को गुरुद्वारा साहिब में ताले लगाकर गया था जब सुबह तड़कसार सेवादार सेवा करने के लिए आया तो गुरुद्वारा साहिब के मेन गेट के ताले भी टूटे हुए थे और मेन दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था…

Read More

Punjab:  बठिंडा के गांव कोटशमीर स्थित गुरुद्वारा चकेरियां साहिब में मुंशी का काम करने वाले परगट सिंह निवासी बदियाला जिला फतेहाबाद, हरियाणा को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रंथी सिंह ने गुरुद्वारा साहिब का लेटर पैड और मोहर चोरी करके प्रेम विवाह करने वालों को विवाह प्रमाणपत्र जारी कर दिए। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि कोटशमीर के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी कि परगट सिंह गुरुद्वारा चकेरियां साहिब में ग्रंथी के तौर पर काम करता था, जो 17 जुलाई 2024 को…

Read More

Punjab: पंजाब में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निजी अस्पतालों पर बकाया को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गई हैं। हाल ही में पंजाब में आयुष्मान कार्ड पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा दिए बयान के बाद अब आम आदमी पार्टी ने नड्डा पर पलटवार किया है. आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि जे.पी. नड्डा को पता होना चाहिए कि 376 करोड़ रुपये की बकाया राशि में से 220 करोड़ रुपये केंद्र के हैं और केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों से…

Read More

Punjab: पिछले दिनों पुलिस थाना कत्थूनंगल के अंतर्गत गांव गोपालपुर स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक में 5 हथियारबंद लुटेरों ने हथियार की नोक पर 25 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इन 5 लुटेरों की सी.सी.टी.वी. तस्वीरें सामने आई हैं। सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में देखा गया है कि 5 की गिनती में आए लुटेरे 2 मोटरसाइकिल पर सवार थे और उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। गौरतलब है कि बीते 18 तारीख को करीब 3 बजे 15 लुटेरों ने एच.डी.एफ.सी. बैंक में हथियार के साथ बैंक में घुसे, जिनके द्वारा बैंक स्टाफ और गार्ड को…

Read More

Punjab: विधानसभा हलका बरनाला में उपचुनाव से पहले आज हलके की राजनीति में नाटकीय बदलाव देखने को मिला। जब माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर लगभग एक वर्ष बाद बहाल हुए नगर परिषद अध्यक्ष गुरजीत सिंह रामनवासिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और सांसद गुरमीत सिंह मीत के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। नगर परिषद अध्यक्ष गुरजीत सिंह रामनवासिया के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में गुरजीत सिंह ने कांग्रेस छोड़ झाड़ू थाम ली। अपने इस कदम से गुरमीत सिंह मीत हेयर…

Read More

Punjab: पटियाला में अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, डेंगू बुखार लगातार बढ़ रहा है। एक ही दिन में 6 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। नए मामले सामने आने के बाद डेंगू के कुल मामलों की संख्या 26 हो गई है। इसमें 12 मामले शहरी और 14 मामले गांवों के हैं। इसे संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभाग ने शुक्रवार को 39,530 घरों में जल स्रोतों की जांच की। इस बीच 671 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिलने पर उन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया। साथ ही मकान…

Read More

Jalandhar : नगर निगम के क्लर्क के घर पर रेड होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) व आईबी ने ड्रग नेक्सस को लेकर नगर निगम के क्लर्क के घर पर रेड की है। बता ये रेड निगम के क्लर्क रिंकू थापर के माडल टाऊन स्थित सरकारी घर में सुबह 4.30 बजे से लेकर रात 11 बजे की गई। यही नहीं, एएनटीएफ ने क्लर्क रिंकू के साथ-साथ उनके साले भारत उर्फ भानू, अंकुश भट्टी निवासी अमृतसर, प्रथम व दिव्यम निवासी आबादपुरा को काबू किया है। लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी अमृतसर, विशाल निवासी तरनतारन…

Read More

Punjab: गांव तारेवाला में परिवार में चल रहे जायदाद के विवाद को लेकर एक युवक अपने परिवार सहित गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने आरोप लगाए कि उसे उसका बनता हक नहीं दिया जा रहा जिसके चलते वह परेशान है। उसकी सुनवाई नहीं हो रही और उसके द्वारा अब मजबूरी में यह कदम उठाया गया है। हालांकि इसका पता चलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है जिन्होंने उक्त व्यक्ति को समझा कर पानी की टंकी से नीचे उतरवाया। गांव काठगढ़ का व्यक्ति आज गांव तारेवाला पहुंच पानी की टंकी पर चढ़ गया जिसकी सूचना मिलने पर…

Read More

Jalandhar News: गढ़ा रोड पर स्थित एक चर्चित ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां वीजा अपलाई करने वाली क्लाइंट ने अपने सर्मथकों को बुला कर दफ्तर में स्टाफ से मारपीट की। इसे लेकर थाना 7 की पुलिस को शिकायत दी गई है। जानकारी के अनुसार एक युवती ने विदेश जाने के लिए एकेडमी (ट्रैवल एजेंट) में अपलाई किया था। आरोप है कि उसका वीजा रिफ्यूज हो गया, जिसके चलते युवती ने पैसे मांगे तो एजेंट पैसे लौटाने के लिए टालमटोल कर रहा था। काफी समय बीत जाने के बाद…

Read More