Author: Admin
Punjab: तलवंडी भाई मेन चौक पर देर रात एक भयानक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिंदर सिंह (57) पुत्र थाना सिंह और मेजर सिंह (50) पुत्र गुरमेज सिंह वासियान मंगेवाला, जिला मोगा के रूप में हुई है। मृतक बिंदर सिंह के पोते जश्नप्रीत सिंह ने बताया कि उसके दादा राजमिस्त्री का काम करते थे और बीती रात भी वह हरिके से गांव मंग्गेवाला लौट रहा था। इसी दौरान जब वह मोगा-फिरोजपुर मुख्य चौराहे तलवंडी भाई के पास साइड पर खड़ा था तो सरकारी बस चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में…
Punjab: बरनाला जिले के गांव नारायणगढ़ सोहियां में चार दिन पहले पति और उसके ससुराल परिवार द्वारा नवविवाहित लड़की की हत्या कर दी गई। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार और किसान जत्थेबंदियों ने बरनाला-मोगा नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इसके चलते लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चार दिन गांव नारायणगढ़ सोहियां में चार दिन पहले पति और उसके ससुराल परिवार द्वारा नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी पति, सास, ससुर व एक अन्य लड़की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था पर अभी 3 आरोपियों…
Punjab: पंजाब कैबिनेट में एक बार फिर फेरबदल होने जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार के ढाई साल में ये चौथी बार फेरबदल है। बतां दे आज पंजाब कैबिनेट में 5 नए चेहरे शामिल किए गए हैं और 4 मंत्रियों कैबिनेट से बाहर निकाला गया है। सीएम मान की कैबिनेट के नए चेहरे शाम 5 बजे शपत ग्रहण करेंगे। इनमें बरिंदर कुमार गोयल (लहरा), मोहिंदर भगत (जालंधर), हरदीप सिंह मुंडिया (साहनेवाल), तरनप्रीत सिंह सौंद (खन्ना), डा. रवजोत सिंह (शाम चुरासी) शामिल हैं।
Punjab: रूपनगर के मोरिंडा पास गांवों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसके कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। पिछले कुछ दिनों से मोरिंडा के आसपास के गांवों में दहशत फैला रहे तेंदुए को आखिरकार गांव के युवाओं ने पकड़ लिया और वन्य जीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया, जिससे करीब आधे दर्जन भर गांवों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों से मोरिंडा के आसपास के गांवों में तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत और डर का बन गया जिसके चलते ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से…
Wedding Season: शादी-ब्याह के शुभ मुहूर्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। 9 जुलाई से शहनाइयों की गूंज शुरू हुई जो सिलसिला अब अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में भी जारी रहेगा। अप्रैल में विवाह के शुभ मुहूर्त के दौरान शुक्र ग्रह के अस्त होने से विवाह कार्यक्रमों पर रोक लग गई थी। लगभग दो महीने बाद, 28 जून को शुक्र ग्रह के उदय के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई है। वहीं सितंबर माह में 18 सितंबर को पूर्णिमा, प्रतिपदा श्राद होगा, इसके बाद 19 को द्वितीया, 20 सितंबर को तृतीया, 21…
Punjab: जीरकपुर के देवा जी नाम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मसाज की आड़ में विदेशी लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाने का मामला सामने आया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मॉडर्न स्पा सेंटर के मालिकों को देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी बलजीत सिंह और करनाल निवासी गोबिंद सिंह के रूप में हुई है। बता दें कि वी.आई.पी. रोड पर ज्यादातर लोगों द्वारा स्पा सेंटर खोले गए हैं पर यहां मसाज की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा किया जा रही है। डी.एस.पी. जसपिंदर गिल ने बताया कि पिछले…
Punjab: पंजाब को वित्तीय तौर पर मजबूत करने के लिए पिछले दिनों भगवंत मान सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाया गया था। लेकिन इसका सीधा असर तेल की बिक्री पर पड़ना शुरू हो गया है। सूत्रों अनुसार राज्य में पैट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ने से बड़े ट्रांसपोर्टरों ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू के इलाकों में बड़ी मात्रा में डीजल स्टॉक करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिला पटियाला, मोहाली, रोपड़, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और श्रीआनंदपुर साहिब व अन्य जिलों के ट्रांसपोर्टरों ने पड़ोसी राज्य हिमाचल, जम्मू और चंडीगढ़ के पंपों से डीजल भराना शुरू…
Breaking : पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबर के बीच राज्य के 5 मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि मंत्री बलकौर सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन मान ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जबकि हरदीप सिंह मुंडिया, तरुणप्रीत एस. सोंध, बरिंदर गोयल और मोहिंदर भगत उन पांच नए लोगों में शामिल हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कल शाम 5 बजे राजभवन में शपथ समारोह होने जा रहा है, जिसमें नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। आपको बता दें कि यह पहली बार…
Punjab: जिला कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ जलाई जा रही बड़ी मुहिम के तहत एस पी फगवाड़ा रूपिन्द्र कौर भट्टी के मार्गदर्शन में थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर की पॉश कालोनी गुरु हरगोबिन्द नगर और पुरानी सब्जी मंडी इलाके में चलाए जा रहे दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर वहां से 9 महिलाओं और दो पुरूषों सहित कुल 11 लोगों को जिस्मफरोशी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सिटी पुलिस का दावा है कि उक्त स्पा सैंटरों में स्पा के नाम पर महिलाओं से जिस्मफिरोशी…
Breaking : अमृतसर में फायरिंग होने की बड़ी घटना सामने आई है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली खबर के अनुसार, जोड़ा फाटक के पास मोहकमपुरा दशमेश नगर गली नंबर 14 में आपसी रंजिश के चलते गोलियां चली हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना मोहकमपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा मामला की जांच की जा रही है। फायरिंग दौरान कोई जानी नुकसान हुआ है या नहीं इस बारे अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
