Author: Admin
Punjab: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान यागी के अवशेषों से उत्पन्न मौसम प्रणाली अब कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में विकसित हो गई है, जो तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। वहीं पंजाब में भी चक्रवात का असर देखने को मिलेगा, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं आज शाम से मौसम बदलना शुरु होगा और कल कई जिलों में बारिश हो सकती है।…
Punjab: पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है। तेज धूप के कारण कई जिलों का तापमान 34 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं आज शाम से मौसम बदलना शुरु होगा और कल कई जिलों में बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में ऐसी गर्मी का कारण कम बारिश होना है। पंजाब में 1 सितंबर से अब तक बारिश में 43…
Punjab: जगराओं के गांव चौकी मान के नजदीक सिटी यूनिवर्सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छात्रा द्वारा छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली गई। मृतका की पहचान किरनदीप कौर निवासी चक्क कनियां कलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन में रहती थी, जिसके चलते उसे डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका सिटी यूनिवर्सिटी में बी.ए. की पढ़ाई कर रही थी। अचानक वह छत पर गई और उसने वहां से छलांग लगा दी। इस घटना के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में पहुंचाया…
Punjab: गुरदासपुर में शराब की कीमतों में कटोती कर दी गई है जो बोतल शराब के शौकीनों को 910 रूपये में मिलती थी उसकी कीमत अब 600 रूपये कर दी गई है। हर बोतल की कीमत कर कर दी गई है। इसकी दरों की सूची सही ढंग से लगाई गई है। गुरदासपुर जिले में नई कीमतें लागू कर दी हई है जबकि पठानकोट जिले के सुजानपुर में भी शराब की कीमतों में कटौती कर दी गई है। वणर्नीय है कि पंजाब केसरी ने यह मुद्दा अपने कालमों में उठाया था कि गुरदासपुर में शराब बहुत मंहगे भाव से मिल रही…
Punjab: जेल के अंदर से संचालित किए जा रहे इस ड्रग रैकेट का जालंधर देहात पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 3 किलोग्राम अफीम बरामद की है। उक्त गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ काका पुत्र दर्शन कुमार निवासी शांति नगर बजवाड़ा कलां, थाना सदर होशियारपुर, मनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लीला मेघ सिंह, थाना सिंधवा बेट, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। एस.एस.पी. हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि यह कार्रवाई डी.एस.पी. आदमपुर सुमित सूद की निगरानी में आदमपुर थाने के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने की। दशहरा…
Punjab: गत दिवस डिवीजन नंबर दो के अधीन पड़ते क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज होने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस की ओर से उक्त मृतक युवक की मां के बयानों के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की माता अंजू ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि उसका बेटा अशीष जो गलत संगत में पड़ने से नशा करने का आदि हो गया था। इसके चलते कुछ अज्ञात लोग उसके लड़के को हेरोइन का सेवन करवाते थे। इसी के चलते उसका बेटा 21…
Jalandhar: होटल मैरीटन के नजदीक हुए हादसे के बाद जालंधर-फगवाड़ा हाईवे रोड पर लम्बा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक एक टैंकर के साथ हुई टक्कर में ट्रैक्टर के 2 हिस्से हो गए लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया कि यह हादसा टैंकर चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उसने पीछे से आकर उसके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर टैंकर के टायरों में जाकर फंस गया। अगर वह अपनी होशियारी से छलांग लगाकर दूसरी तरफ जाकर न गिरता तो इस हादसे में उसकी भी जान जा सकती थी। हाईवे…
Punjab: आज सुबह 8 बजे मोगा के थाने मेहना के अधीन आते सरकारी स्कूल मेहना से एक 12 साल के बच्चे को अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब इसकी सूचना थाना मेहना की मुख्य अफसर अर्शप्रीत कौर को मिली तो उन्होंने यह मामला मोगा के एस.एस.पी., एस.पी.डी. के ध्यान में लाया। उन्होंने तुरंत टीमें गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। तकनीकी टीमों से सहयोग से दो घंटे के अंदर बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया गया और अगवा करने वाले व्यक्ति को तेजधार हथियार सहित काबू किया। यह भी पता…
Ludhiana: चौकी आत्मपार्क स्थित इमिग्रेशन दफ्तर में जालंधर पुलिस की रेड से भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि यहां पासपोर्ट बनाने का काम होता है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 लोगों को राउंडअप किया है, जिसमें 1 महिला और एक व्यक्ति शामिल है। पता चला है कि दोनों को गिरफ्तार करके पुलिस अपने साथ जालंधर ले गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक गिरफ्तारी का कारण नहीं पता चल सका है।
Chandigarh: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में 1158 असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले हाईकोर्ट के सिंगल बैंच ने इस भर्ती को खारिज कर दिया था। इसके बाद सरकार ने इस फैसले को डबल बैंच में चुनौती दी थी। कोर्ट की डबल बेंच ने भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। हाई कोर्ट के फैसले से यह साफ हो गया है कि अब इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल लोगों को नौकरी मिल सकेगी। हालांकि पहले की भर्ती प्रक्रिया को खारिज कर दिया गया था। यह भी कहा गया कि भर्ती…
