Author: Admin
Punjab: अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर सरबजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए एक हम कानून का हवाला देते हुए निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यापारिक संस्थानों दुकानों, फैक्ट्रीयो आदि पर महिलाएं रात 8 बजे के बाद काम नहीं कर सकती है l ए.एल.सी सरबजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इसके लिए व्यापारिक संस्थाओं के संचालकों को महिलाओं की सहमति और सरकार से परमिशन लेना अनिवार्य है और साथ ही महिलाओं को काम के लिए घरों से सुरक्षित लाना व घर तक पहुंच जाना यह संबंधित व्यापारिक स्थल के संचालकों की मुख्य जिम्मेदारी बनती है जिसे पूरी गंभीरता…
Jalandhar: जालंधर नगर निगम की कमान आज नए एडिशनल कमिश्नर संभालेंगे। आई.ए.एस. अधिकारी अंकुरजीत सिंह नगर निगम के नए एडिशनल कमिश्नर होंगे। अहम बात यह है कि उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी खोने के बाद भी यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि नगर निगम एडिशनल कमिश्नर आंखों से देख नहीं सकते हैं। जानकारी के अनुसार जब वह स्कूल में थे तो उन्हें धीरे-धीरे दिखाई देना बंद हो गया था। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि गत दिनों मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया था। इस फेरबदल दौरान अंकुरजीत को आप सरकार ने ये जिम्मेदारी सौंपी थी। अंकुरजीत हरियाणा…
Punjab News: पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य के जिला पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही चंडीगढ़ और पंजाब के साथ लगते जिला अमृतसर, कपूरथला , जालंधर और एस.बी.एस. नगर में भी बारिश के आसार है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों दौरान तेज अंधेरी के साथ बारिश हो सकती है। उधर, चंडीगढ़ मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि दो दिन बदल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के कोई आसार…
Punjab: पहले लोग चोरों, झपटमारों और लुटेरों से परेशान रहते थे और हर तरह से अपनी सुरक्षा के लिए सावधान रहते थे। अब लुटेरे अपना वेश बदलकर कपड़ा व्यापारी बनकर लूटपाट करने लगे हैं ताकि लोगों को लगे कि वे सामान बेचने वाले हैं। ऐसी ही एक घटना आज हसनपुर गांव में घटी, जहां 2 सामान बेचने वालों ने सास और बहू को कुछ सुंघाकर कान की बालियां उतार लीं और करीब 11,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। गांव हसनपुर के मनप्रीत सिंह के बेटे गुरदीप सिंह ने थाना दाखा पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि उसके गांव में…
Punjab: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक कथित घटना का खुद नोटिस लिया है, जिसमें एक व्यक्ति ने श्री दरबार साहिब के पास मौजूद जज के निजी सुरक्षा अधिकारी (पी.एस.ओ.) से पिस्तौल लेकर आत्महत्या कर ली। जस्टिस शील नागू और जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल ने कहा कि निश्चित तौर पर सुरक्षा में कोई कमी आई है, इसलिए डी.जी.पी. को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होने को कहा गया। बता दें कि बीते दिनों श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए जज की सुरक्षा में तैनात गनमैन से पिस्तौल लेकर एक श्रद्धालु ने खुद को गोली मार ली थी, जिसकी अस्पताल में…
Punjab News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पंजाब भर में आवेदन कर्ताओं को नए राशन डिपुओ की अलॉटमेंट करने के लिए तय की गई समय सीमा 28 सितंबर को बढ़ाकर अब 10 अक्टूबर तक कर दिया गया है l खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी की गई नई नोटिफिकेशन में लुधियाना जिले से संबंधित शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से संबंधित आवेदनकर्तायों को अपील की गई है कि वह अपने सभी जरूरी दस्तावेज 10 अक्टूबर शाम 5 बजे तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सराभा नगर स्थित कार्यालय में जमा करवाए l ताकि विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर सरकार के…
Punjab News: जालंधर की एक मां-बेटी ने मिसाल कायम की है। जानकारी के अनुसार यहां मां-बेटी ने एक साथ अपनी पढ़ाई पूरी की। कम उम्र में शादी हो जाने के कारण महिला की पढ़ाई अधूरी रह गई थी और उसकी बेटी दृष्टिहीन थी। इसके बाद मां मनप्रीत कौर ने बेटी गुरलीन कौर की पढ़ाई के लिए ब्रेल भाषा सीखी और ऑडियो-बुक बनाना सीखा। इसके बाद उन्होंने ह्यूमैनिटीज में डिग्री हासिल की है। जानकारी देते हुए मनप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष की उम्र में हो गई थी। उनके पति सुखविंदर सिंह का पेंट का कारोबार है। कम…
Punjab: अमृतसर के कोट खालसा पुलिस स्टेशन में महिलाओं द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए गए है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ने महिला को धक्का दिया जिस कारण वह गिर गई और उसके सिर पर गहरी चोट आई है। इस घटना के बाद थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ है। इसके बाद उनका राजीनामा करवाया गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं इसे लेकर अभी तक पुलिस अधिकारी का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
Punjab: पंजाब के फिरोजपुर में एक निजी स्कूली बच्चों में आपसी झगड़ा का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हथियारों से लैस युवकों ने बस स्टैंड के पास युवक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहां से रफूचक्कर हो गए। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस को भी इस उक्त मामले में सूचना दे दी है। उक्त मामले में…
Chandigarh: लांडरां की मुख्य सड़क पर सुबह के समय तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि चालक पिता को गंभीर चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के गांव कजहेड़ी की प्रभजोत कौर (26) और मनराज सिंह (7) पुत्र जोबनजीत सिंह के रूप में हुई। सोहाना पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों शव सिविल अस्पताल मोहाली में भेज दिए हैं। इस हादसे में बाइक चालक पिता जोबनजीत सिंह (33) को मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतका…
