Author: Admin

Punjab : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की सुरक्षा अचानक बड़ा दी गई है। इसके बाद कई तरह की चर्चाएं छिड़ गई हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। खबर सामने आई है कि सिक्योरिटी फोर्स उनके घर पहुंच गई है। वहीं उन्हें क्या जिम्मेदारी मिलेगी इसका खुलासा थोड़े ही समय में हो जाएगा।

Read More

National: नेपाल (Nepal) में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ (flood) से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। मीडिया की खबरों में शनिवार को यह जानकारी दी गई। नेपाल के कई हिस्से शुक्रवार से हो रही बारिश से जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। माइरिपब्लिका डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, काठमांडू में नौ, ललितपुर में 16, भक्तपुर में पांच, कावरेपालनचोक में तीन, पंचथर और धनकुटा में दो-दो तथा झापा और धाडिंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबर के अनुसार, बाढ़ में कुल 11 लोग…

Read More

Punjab: जिले में सेहत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट का देसी घी व मक्खन जब्त किया है। त्यौहारी सीजन  के आते ही दुकानदारों द्वारा जमकर मिलावट की जा रही है। इसी के चलते सेहत विभाग ने सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होशियारपुर के खानपुरी गेट, गौशाला बाजार और गुड़ मंडी में दुकानों और गोदामों में दबिश की, जहां एक्सपायरी डेट का 50 किलो देसी घी व मक्खन जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। मिली…

Read More

Punjab: तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब के चुनाव आयोग ने उनका तबादला कर दिया है। गौरतलब है कि गुलप्रीत सिंह औलख ने 3 दिन पहले ही तबादले के बाद तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पद संभाला था। बताया जा रहा है कि उन पर पंचायत चुनाव के दौरान एक खास पंचायत में आरक्षण को लेकर बदलाव को मंजूरी देने के आरोप लगे हैं।

Read More

Punjab: होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड पर दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई। जानकारों के अनुसार एक्टिवा सवार दंपति लुधियाना से चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे थे। इसी बीच जब वह चौहाल पहुंचे तो दोनों तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आ गए। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत  जबकि पति गंभीर घायल हो गया।  उसे तुरंत  इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना सदर के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे…

Read More

Punjab: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमैंट में योजना अधिकारी (ग्रुप-ए) के 7 पदों के लिए अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीपीएससी के चेयरमैन जितिंदर सिंह औलख ने बताया कि पीपीएससी ने आज टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमैंट में प्लानिंग ऑफिसर (ग्रुप-ए) के 7 पदों के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चेयरमैन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और आज आयोजित इंटरव्यू के लिए 7 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया । अंतिम परिणाम अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट…

Read More

Punjab: स्थानीय बाबरी बाईपास के पास एक निजी अस्पताल की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा अस्पताल के प्रबंधकों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करने पर आज व्यापार मंडल गुरदासपुर द्वारा शहर में अपनी दुकानें बंद रखकर रोष व्यक्त किया गया। बता दें कि गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में आशुतोष महाजन द्वारा अपना पथरी का ऑपरेशन करवाया गया था। परिजनों अनुसार डॉक्टरों की लापरवाही के कारण आशुतोष महाजन की हालत बिगड़ गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई।  वहीं, परिजन करीब दो दिनों से बब्बरी बाईपास चौक पर शव रखकर धरना दे रहे…

Read More

Punjab: त्योहारों के सीजन से पहले रसोई का बजट बिगड़ने लग गया है। लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। हर सब्जी में डलने वाले प्याज और टमाटर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्याज के 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है और टमाटर 80 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके साथ ही लहसुन के दाम भी आसमान छू रहे हैं और 320 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसे लेकर सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है जिसके चलते अभी सब्जियों के दाम कम…

Read More

Punjab: अमेरिका के डेनवर हवाई अड्डे पर तब माहौल गरमा गया जब मशहूर रागी भाई बलदेव सिंह वडाला और उनके साथियों को रोका और पगड़ी उतार कर चैक करवाने के लिए कहा गया जिसकी जानकारी भाई वडाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दी है। वहीं इस घटना की सिख जगत और बुद्धिजीवियों ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस मामले पर सख्त एक्शन ले। उधर, एस.जी.पी.सी. द्वारा भी इस मामले में केंद्र को दखल देने के लिए कह रही है। भाई वडाला ने पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने पगड़ी उतारने से इंकार किया तो…

Read More

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें कुछ दिन पूर्व मोहाली के फॉर्टिस  अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां पर उनका उपचार चल रहा है। ऐसे में उनके उपचार के बारे में जानकारी सांझी करते हुए कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आर. के. जसवाल  ने बताया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल से संबंधित कुछ टैस्ट किए।  टैस्ट की रिपोर्ट आने अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की फेफड़ों की आर्टरी में दबाव बढ़ने से उनके हृदय पर  दबाव पड़ा, जिससे रक्तचाप अनियमित हो गया।  हृदय परीक्षण और…

Read More