Author: Admin

Punjab : फिरोजपुर के कस्बा घल्लखुर्द में गत रात्रि मोटरसाइकिल पर जा रहे 2 व्यक्तियों के साथ तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ जा रही एक पंजाब नंबर की कार के चालक ने हादसा कर दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरे की चिंताजन हालत को देखते हुए उसे डीएमसी लुधियाना में दाखिल करवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतक के भाई द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर थाना घल्लखुर्द की पुलिस द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते एच.सी. अमनदीप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राजकुमार पुत्र…

Read More

 झारखंड Train Accident :  झारखंड के साहिबगंज जिले में एक गंभीर और चिंताजनक हादसा हुआ है, जहां बदमाशों ने रेलवे ट्रैक को बम विस्फोटक से उड़ा दिया। यह घटना मंगलवार को लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर घटित हुई, जो बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुट्टू गांव के निकट हुई है। रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसके परिणामस्वरूप पटरी पर लगभग तीन फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक से लगभग 39 मीटर की दूरी पर पटरी के अवशेष भी मिले हैं। यह घटना विशेष रूप से पोल संख्या…

Read More

National: बिहार के कई जिले इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। कोसी समेत अन्य नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है, जिससे लगभग 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यह स्थिति पड़ोसी देश नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई है, जिसके चलते बिहार की नदियां उफान पर हैं। इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। जो बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत के सामान लेकर पहुंचा था। मुजफ्फरपुर में वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बाढ़ राहत सामग्री लेकर पहुंचा था, लेकिन बाढ़ के पानी में गिर गया। भारतीय…

Read More

Punjab: लुधियाना से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार साउथ सिटी नहर पर 2 कारों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। यह सारा मंजर वहां लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि एक कार में महिला अध्यापक थी और दूसरी क्रेटा कार में स्टूडेंट्स सवार थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला अध्यापक बुरी तरह घायल हो गई और स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। अध्यापक को घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल करवाया गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा…

Read More

National: आज सर्वपितृ अमावस्या है, जिसे हिंदू धर्म में पितृपक्ष का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन उन पितरों या पूर्वजों को समर्पित होता है, जिनका श्राद्ध किसी कारणवश पहले नहीं किया गया। इस दिन को खास महत्व दिया जाता है क्योंकि इसे अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का अवसर माना जाता है। इसी बीच, मध्य प्रदेश के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाने के कछियान गांव में एक बेटे, मनोज बर्मन, ने अपने पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया।…

Read More

Punjab: अक्टूबर का महीना शुरू होते ही छुट्टियां शुरू हो गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती होने के कारण सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं पंजाब सरकार ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।  भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत अपने कर्मचारियों के लिए 5 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया है।  उक्त फैसला इसलिए लिया है ताकी वे  चुनावों में अपने वोट का इस्तेमाल कर सकें। ऐसे में अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी हरियाणा विधानसभा…

Read More

Punjab: मशहूर गायक एपी ढिल्लों के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। गायक एपी ढिल्लों इन दिनों ‘ब्राउनप्रिंट टूर’ के साथ भारत आ रहे हैं। दिसंबर में एपी ढिल्लों के शो मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में होने वाले हैं। आपको बता दें कि इस टूर से फैंस काफी उत्साहित हैं। एपी ढिल्लों का भारत में दूसरा बड़ा दौरा है। इसके साथ ही 29 सितंबर 2024 के शो के टिकट भी मिलने शुरू हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शो के टिकट लाइव होने के 15 मिनट के अंदर ही सिंगर ने 10 करोड़ की कमाई कर ली, जो कि…

Read More

Punjab: दिवाली-गुरुपर्व पर पटाखे चलाने को लेकर समय निर्धारित किया गया है। दरअसल,  होशियारपुर के जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए आने वाले दिनों में त्योहारों के मद्देनजर जिले की हद में पटाखें चलाने संबंधित आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में उन्होंने जिले में पटाखें और आतिशबाजी चलाने के लिए दिन और समय निर्धारित किया है और हिदायत दी है कि इस निर्धारित समय के बाद यां इससे पहले पटाखें और आतिशबाजी चलाने में पूर्ण पाबंदी होगी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कहा…

Read More

Punjab: माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। दरअसल, उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में  शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ 3 अक्टूबर से हो रहा है, जो 12 अक्टूबर तक चलेगा। मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, मंदिर की रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंधों का दावा किया है। मेले के दौरान मंदिर परिसर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से जिला प्रशासन पूरी निगरानी रख रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को छावनी में तबदील किया गया है और…

Read More

Jalandhar News: त्यौहारी सीजन आते ही बजारों से मिलावटी सामान बेचने का काम धड़ल्ले से शुरू हो जाता है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत दिन पेठा बनाने वाली फैक्टरी पर दबिश देते हुए 2 सैंपल लिए गए। ये छापेमारी दाना मंडी व मिट्ठू बस्ती में पेठा बनाने वाली फैक्ट्रियों में की है। जहां पर साफ-सफाई की जांच व बने हुए पेठे के सैंपल लिए गए। आपको बता दें कि त्यौहारों के सीजन में बाजारों में…

Read More