Author: Admin
Punjab: पठानकोट में बहते चक्की दरिया में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए। एन.डी.आर.एफ. और पुलिस द्वारा दरिया में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पिता का शव बरामद कर लिया गया है। उनकी पहचान विनय महाजन निवासी बसंत कॉलोनी के रूप में हुई है और बेटे की तलाश अभी जारी है। मौके पर मौजूद मौहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहर के समय पिता-पुत्र पूजा प्रवाह करने के लिए चक्की दरिया के पास आए थे। कई घंटे…
Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे। स्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का गांव सतौज का यह पहला दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए सतौज गांव की पंचायत के सर्वसम्मति से चुनाव को लेकर ग्रामीणों से बड़ी अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि अगर गांव के लोग सर्वसम्मति से सरपंच चुनेंगे तो इससे ग्रामीणों को काफी फायदा हो सकता है। सर्वसम्मति से उस व्यक्ति को सरपंच बनाया जाए जो गांव के लोगों के लिए काम करेगा, गांव के विकास के बारे में सोचेगा। इस बीच…
Jalandhar : पंजाब में आए दिन नवजात बच्चों के शव मिलने की खबर सामने आ रही हैं, लेकिन इसी बीच एक साल के बच्चे का शव बरामद होने की सूचना मिली है। दरअसल, जालंधर शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बच्चे का शव नहर के पास से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे का शव बस्ती बावा खेल नहर के पास बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना बस्ती बावा खेल निवासियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के…
Jalandhar : शहर के मशहूर बाजारों में गुरुवार को उस समय भगदड़ मच गई जब स्टेट जी.एस.टी. की टीमों द्वारा अचानक रेड की गई। बताया जा रहा है कि उक्त टीम द्वारा शेखां बाजार स्थित विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है। डी.सी.एस.टी (डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स) दवरीर राज के दिशा निर्देशों पर जालंधर सहित विभिन्न जिलों की टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान फाइनेंस कमिश्नर टैक्सेशन कृष्ण कुमार भी आईएफ कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। बता दें कि बुधवार को भी स्टेट जी.एस.टी. विभाग द्वारा नाकांबदी कर 2 नंबर का माल रोका गया…
Punjab: आजकल इनफर्टिलिटी (बांझपन) एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रही है। हाल ही में किए गए एक शोध से यह स्पष्ट हुआ है कि वायु प्रदूषण के सूक्ष्म कणों (PM 2.5) के लंबे समय तक संपर्क में रहने से पुरुषों में बांझपन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि वायु प्रदूषण शुक्राणु की गुणवत्ता को प्रभावित करता है और प्रजनन उपचार की सफलता दर पर भी नकारात्मक असर डालता है। दुनिया भर में हर सात में से एक जोड़ा इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहा है। वायु प्रदूषण से बढ़ रहा है ब्रेन स्ट्रोक का…
Punjab: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली स्वराज एक्सप्रेस ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामने करना पड़ा। रेलवे स्टेशन प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए खाने-पीने का कोई प्रबंध नहीं किया गया। इसके चलते यात्रियों में रोष देखा गया। यात्रियों ने बताया कि उन्हें पहले कहा गया कि लोको पायलट ड्यूटी पर नहीं आया है। इसके बाद कहा गया कि ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई है जिस कारण ट्रेन यहां खड़ी है। आपको बता दें कि स्वराज एक्सप्रेस शाम 4:30 बजे लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचती है पर…
Punjab : मौसम के चल रहे बदलाव के चलते अब इन्फ्लूएंजा वायरस सक्रिय हो गया है। जिले में बड़ी तदाद में वायरस से संबंधित लक्षण वाले मरीज सामने आ रहे हैं। बच्चों तथा बुजुर्गों में यह वाइरस ज्यादा अपना असर दिख रहा है। तकरीबन एक सप्ताह में यह वायरस खुद ही खत्म हो जाता है परंतु बच्चों तथा बुजुर्गों को इस वायरस से बचाव के लिए दवा की जरूरत पड़ती है। इस वायरस को क्रोना का निचला रूप कहा जाता है। जानकारी अनुसार वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक इन्फ्लूएंजा, जिसे आमतौर पर फ्लू भी कहा जाता है, इन्फ्लूएंजा वायरस के…
Jalandhar: फेस्टिवल सीजन से पहले जी.एस.टी. विभाग एक्शन में आ गया है। जानकारी के अनुसार जी.एस.टी. विभाग ने बुधवार को जालंधर के प्रमुख बाजारों में बड़े व्यापारिक संस्थानों पर दबिश की। फेस्टिवल सीजन में होने वाली टैक्स चोरी को रोकने के लिए यह कदम विभाग द्वारा उठाया गया है। इसे लेकर जी.एस.टी. विभाग की टीम का कहना है कि उन्होंने दुकानों पर चैकिंग की है। अधिकारियों द्वारा छुट्टी के दिन शहर में बेकरी, सैलून, कपड़े आदि जैसे बड़े कारोबारियों के यहां चैंकिग की गई। इस दौरान बिल बुक के साथ-साथ ग्राहकों से पूछा गया कि उन्हें बिल दिया जाता है…
Punjab: देश-भर में आज किसानों का चक्का जाम, Punjab में जानें किन Stations पर रोकेंगे Trains और कब तक
Punjab: केंद्र की किसान विरोधी नीतियों के चलते 3 अक्तूबर को दोपहर 12 से 2.30 बजे तक किसान पंजाब और देश में ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे। आज शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ऐलान किया कि यह संघर्ष नहीं रुकेगा और न ही किसान डगमगाएंगे। धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर 13 महीने 13 दिन तक चले किसान आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसानों ने शहीदी देकर काले कानून वापस…
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रों के उपलक्ष्य पर माता वैष्णो देवी के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है। इसी को लेकर वैष्णो देवी भवन पर सजावट का कार्य लगभग मुकम्मल हो चुका है। वैष्णो देवी भवन दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया है। इस सजावट में फसाड लाइट द्वारा भी अहम भूमिका निभाई जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड नवरात्रों के दौरान वैष्णो देवी भवन पर नमन हेतु आने वाले श्रद्धालु की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है ताकि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का…
