Author: Admin
National: पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रत्न टाटा जोकि देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे। वहीं रत्न टाटा की मौत की खबर सुनते देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। बढ़ती उम्र से जुड़ी तकलीफों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक टाटा समूह की अगुवाई की। उन्होंने टाटा…
Punjab: पंजाब सरकार ने राज्य में छुट्टी का ऐलान किया है। 15 और 17 अक्तूबर को स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, 15 अक्टूबर को पंजाब चुनावों के कारण राज्य में छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कारपोरेशन और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी स्कूल, कार्यालय बंद रहेंगे।
Punjab: रूपनगर में गौहत्या के मामले में एक और गाय की मौत हो गई, जिससे यह मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है। इस मामले को लेकर गौभक्तों में पहले से ही काफी गुस्सा है और अब दूसरी गाय की मौत के बाद लोगों में गुस्सा और भड़क गया है। गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले एक स्थानीय गाय डेयरी पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें छह गायें गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनमें से एक गाय की मौत हो गई थी और अब दूसरी गाय की आज मौत हो…
Jalandhar: आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन (Khurdpur Railway station) पर 2 पुलिसकर्मियों के शव मिलने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार देहात पुलिस के एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख (SSP Harkamalpreet Singh Khakh) ने इस मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दोनों पुलिस कर्मचारियों ने जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या की है। एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि ए.एस.आई. प्रीतम दास और जीवन लाल 2 आरोपियों को कपूरथला की अदालत से पेशी के बाद वापिस होशियारपुर ला रहे थे। इस दौरान पुलिस हिरासत से रेप और हत्या के केस में…
Jalandhar: शहर में बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, रथ से बंधे 2 घोड़े अचानक से बेकाबू हो गए और इधर-उधर भागते हुए गाड़ियों व लोगों से जा टकराए। घटना दोपहर करीब 3 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक के नजदीक की है। ये एरिया काफी व्यस्त रहता है, लोगों की आवाजाही दिन-रात देखने को मिलती है, इस दौरान बेकाबू हुए घोड़ों को देख लोगों में अफरा-तफरा मच गई और वह जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हादसा इतना भयानक था कि एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन सवार 2 लोग गंभीर…
Punjab: जिला चुनाव अधिकारी संदीप ऋषि के दिशा निर्देशों के तहत अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी सुखचैन सिंह पापड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को ग्राम पंचायत चुनाव की पहली रिहर्सल के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 162 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया है। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर मामला है, चुनाव ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के इन अनुपस्थित कर्मचारियों को विभागाध्यक्षों के माध्यम से नोटिस भेजा गया है। 10 अक्टूबर को होने वाली…
Punjab: हमारे समाज का एक वर्ग शक जैसी भयानक बीमारी का शिकार बनता जा रहा है। कब किसी हंसते-खेलते परिवार को नजर लग जाए इसका कोई अंदाजा नहीं है। ऐसी ही एक बड़ी घटना साहनेवाल थाना ग्यासपुरा इलाके में हुई जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और बाद में खुद भी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी देते हुए चौकी ग्यासपुरा के प्रभारी पुलिस अधिकारी धर्मिंदर सिंह ने बताया कि कल न्यू राम नगर गली नं. 12 में रहने वाले एक जोड़े का शव बरामद किया गया है। थानेदार धर्मिंदर सिंह ने…
Amritsar: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी, सिख इतिहास रिसर्च बोर्ड और शिक्षा कमेटी की अलग-अलग 3 अहम बैठकें शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में श्री गुरु रामदास यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस श्री अमृतसर में हुई। इस दौरान सिखी के प्रचार-प्रसार की रूपरेखा के साथ-साथ सिख साहित्य की नई प्रकाशनों और शिक्षण संस्थानों के मुद्दों पर चर्चा की गई। शिरोमणि कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि सचखंड श्री दरबार साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में संगत द्वारा श्रद्धा और सम्मान के तौर पर बड़ी संख्या में रुमाला साहिब…
Punjab: पंचायती चुनाव (Panchayat Elections ) के दौरान अपने गुट को मदद पहुंचाने की रंजिश के चलते घर के बाहर करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है, इस दौरान परिवार ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई है। फिलहाल, झबाल थाने की पुलिस ने इस मामले में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सरवन सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी सरवन सिंह ने पुलिस को बताया कि 5 अक्तूबर की आधी रात को जब वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था तो करीब 1.30 बजे उसने…
Punjab: पटियाला-कैथल हाईवे पर गांव कुलेमाजरा बीड़ गांव में 2 गाड़ियों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत और 5 के घायल होने की खबर है। जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह घियोरा ने बताया कि उनका दामाद हरिंदर सिंह (38) अपने गांव घियोरा से अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद स्विफ्ट कार पी.बी. 11 डी. ई.-8138 में सवार होकर अपने गांव घनौर के पास ललोदीपुर जा रहा था। जब वे गांव कुलेमाजरा बीड़ के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार एच. आर. 09 E 0911 के साथ हुआ…
