Author: Admin
Punjab: पंजाब सरकार ने दशहरे के मौके पर 12 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) को राज्य भर के सभी सेवा केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य के सभी सेवा केंद्र 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के नागरिक दशहरे के मौके पर अपने घरों से हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके ‘भगवंत मान सरकार, आपके द्वार’ योजना के तहत 43 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। पंजाब के School में लगातार 3 छुट्टियां लुधियाना जिले के…
Punjab: पंजाब के सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) 18 अक्टूबर 2024 को होगी। इस मीटिंग का मकसद मां-बाप को बच्चों के प्रदर्शन के बारे में जानकारी देना है और उनके विकास के लिए अन्य यत्नों पर विचार विमर्श करना है। इस मीटिंग में विद्यार्थियों के 100% हाजिरी को यकीनी बनाने के साथ-साथ जीरो ड्रॉप आउट को लगातार अपनाने का भरोसा दिया जा रहा है। वहीं विद्यार्थियों की प्रगतियों के बारे रिपोर्ट मां-बाप को सांझी की जाएंगी। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के स्कूलों में अहम आदेश दिए है, जो इस प्रकार हैः- स्कूल सफाई मुहिम 16 अक्टूबर…
Jalandhar: शहर के पन्नू विहार में नवरात्रि पूजा के दौरान मंदिर में हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान लोग अपनी जान-बचाकर इधर-उधर भागने लग पड़े। जानकारी के अनुसार पन्नू विहार में नवरात्रों के दौरान मंदिर में रखी गई दुर्गा पूजा दौरान कुछ हथियारबंद युवकों ने पंडाल में घुसकर हमला कर दिया। यहां पूजा कर रहे युवकों को घायल कर दिया। इलाका निवासियों का कहना है कि मंदिर में प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने प्रवासी पर हमला करना शुरू कर दिया, बस मंदिर जाने के दौरान उन्होंने प्रवासी और हमलावारों की लड़ाई छुड़वाई…
Punjab: 4 दिन से सोने (Gold) की कीमतों में राहत के बाद आज इसके दाम फिर से बढ़ गए है। ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब में 24 कैरट सोने की कीमत ₹77,700 है जबकि गुरुवार को ₹76,900 दर्ज की गई थी, जो आज बढ़ गई है। यानी कि सोने के दाम 800 रुपए बढ़ गए है। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 72,260 जबकि इससे पहले गुरुवार को 71,520 था। बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 77,760 है जबकि गुरुवार को 74,980 रिकार्ड की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोने चांदी के वायदा भाव…
Punjab: जिला जालंधर में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। गत दिवस डेंगू के 3 और पॉजिटिव केस मिलने से जिले में डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 66 पर पहुंच गई है जिनमें से 44 रोगी शहरी तथा 22 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जिला एपिडैमोलोजिस्ट डॉ आदित्य पाल ने बताया कि वीरवार को डेंगू संदिग्ध 16 रोगियों के सैंपल टेस्ट किए गए और इनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले के पॉजिटिव आने वाले रोगियों मे गदाईपुर का 43 वर्षीय पुरुष, नूरपुर कालोनी का 24 वर्षीय युवक एवं न्यू देओल नगर की 27 वर्षीय युवती शामिल…
Punjab : फगवाड़ा में सिटी थाने के SHO के गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, SHO जतिंदर को शुगर मिल के पास विजिलेंस की टीम ने ड्राइवर सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने SHO को किसी मामले को दबाने के बदले में 50 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। विजिलेंसे उक्त मामले की सूचना मिलते ही देर रात प्राइवेट गाड़ी सहित थाना प्रभारी (SHO) को ड्राइवर सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि थाना प्रभारी (SHO) जतिंदर को विजिलेंस की टीम देर रात जालंधर पूछताछ के लिए लेकर गई…
Jalandhar : यहां के रामामंडी से होशियार पुर रोड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव नौली पतारा के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सड़क पर बाइक गिरी हुई है, जिसके पास युवक का शव भी पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। जांच में पता चला कि मृतक पैलेस में वेटर का काम करता था। गत रात भी काम करने के लिए पैलेस में गया था। घर लौटते समय हादसा…
Punjab News: रेलवे द्वारा जालंधर कैंट स्टेशन पर करवाए जा रहे मुरम्मत कार्यों के चलते विभिन्न ट्रेनें रद्द की गई जबकि शताब्दी जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को फगवाड़ा व लुधियाना से वापस भेजा जा रहा था। पिछले माह 30 सितम्बर से ट्रेनें प्रभावित होने के चलते यात्रियों को लुधियाना व फगवाड़ा से कई ट्रेनें पकड़नी पड़ रही थी। इसी क्रम में कैंट स्टेशन से वैष्णो देवी की और जाने वाली ट्रेनें जालंधर सिटी स्टेशन से रवाना की जा रही थी, लेकिन अब उक्त ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह कैंट स्टेशन से होगा।ट्रैफिक ब्लॉक खत्म होने के चलते रेलवे द्वारा…
Punjab: पंजाब के स्कूलों में एक बार छुट्टी का ऐलान हो गया है। इस बार छुट्टी 11 और 14 अक्तूबर कुछ ही स्कूलों में रहेगी। गौरतलब है कि पंजाब में पंचायती चुनाव 15 अक्तूबर को होने जा रहे हैं। इसी के चलते लुधियाना में डीसी ने कई स्कूलों में 11 अक्तूबर को ट्रेनिंग सेंट्रर बने होने के कारण और 14 अक्तूबर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए विभिन्न स्कूलों की बसें और कैंपस इस्तेमाल होंगे। इसलिए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है ताकि निर्विघ्न चुनाव हो सके।
Ludhiana : थाना दाखा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिालओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीनों महिलाओं से 32 किलो 630 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। डी.एस.पी. वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि तीनों महिलाओं का आपस में ननद भाभी की रिश्ता हैं। इनमें से 2 ननद व एक भाभी है। इनकी पहचान रज्जी निवासी दाखा, अक्की निवासी लताला और सोनिया निवासी लोहारा के रूप में हुई है। इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर SHO गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में ASI इंद्रजीत सिंह ने गिरफ्तार किया है।
