Author: Admin
Punjab: आज पंजाब का भूमिगत जल स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। केंद्रीय भू-जल विभाग का कहना है कि अगर जल स्तर में गिरावट की यही रफ्तार जारी रही तो 2039 तक भूमिगत जल 300 मीटर तक नीचे चला जाएगा और देखते ही देखते पंजाब की जमीन बंजर हो जाएगी। धान की ए.एस.आर. फगवाड़ा तकनीक ही पंजाब की हवा और पानी को बचाने में सक्षम है। उक्त शब्द सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच. एस. फुल्का, फगवाड़ा गुड ग्रो इंस्टीट्यूट के संस्थापक अवतार सिंह व डॉ. चमन लाल वशिष्ट ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने कहा कि यदि हमने भूमिगत…
Ayodhya News: भगवान राम नगरी अयोध्या में मंदिर में पहली बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम कराया गया है। दशहरा के अवसर पर पर शस्त्र पूजन की पौराणिक काल से परंपरा चली आ रही है। अयोध्या राम मंदिर में भी इस परंपरा को शुरू किया गया है। नियमित पूजा-अर्चना के साथ शस्त्र पूजन की अलग से तैयारी भी की गई। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम भोर से ही आरंभ हुआ। बता दें कि देश-दुनिया में प्रभु श्रीराम की पूजा इसलिए की जाती है कि उन्होंने राक्षसी शक्तियों पर विजय की प्राप्ती की थी। लेकिन, रामजन्मभूमि में अब तक भगवान राम को एक बालक…
Punjab: विदेश में लंबी छुट्टियां बिताने वाले पंजाब के कर्मचारी और अधिकारी अब सरकार के निशाने पर आ गए हैं। एक्स-इंडिया छुट्टी पर विदेश गए और वापस न लौटने वाले उक्त कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 5 साल के दौरान सिविल विभाग के 123 और पुलिस विभाग के 115 अधिकारी-कर्मचारी विदेश छुट्टी पर गए लेकिन तय समय पर वापस नहीं लौटे। डी. जी. पी. दफ्तर द्वारा ऐसे 84 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर…
Chandigarh: सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राऊंड में दशहरा महोत्सव के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर ट्रैफिक किया है। पुलिस ने लोगों को सैक्टर 22- ए व बी मार्कीट की पार्किंग क्षेत्र में वाहन पार्क करने की सलाह दी है। इसके अलावा सैक्टर-17 फुटबॉल ग्राऊंड की पार्किंग और नीलम सिनेमा के पीछे व सामने की पार्किंग में वाहन पार्क कर सकते हैं। सैक्टर- 17 बस स्टैंड से सटे पार्किंग क्षेत्र का भी उपयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम के समापन के साथ ही भीड़भाड़ को कम करने के लिए ट्रैफिक आई.एस.बी.टी. सैक्टर-17 चौक से उद्योग पथ की तरफ स्थानांतरित कर दिया…
Punjab: सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने 10.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियों को रोका और उनमें से एक से 10.4 किलो हेरोइन बरामद हुई। हालांकि आरोपी अपने साथी की कार में सवार होकर मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन पुलिस ने नशीली दवाओं से भरी गाड़ी को जब्त कर लिया है। इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर द्वारा गांव सुखेवाला,…
Jalandhar : पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत अब किसी भी स्थान पर 5 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो पाएंगे। दरअसल 15 अक्तूबर को होने जा रहे पंचायती चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अगले 3 दिन के लिए जालंधर में नया कानून लागू कर दिया है, जिसके तहत किसी भी जगह पर 5 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। यह फैसला चुनावों में शांति की बहाली के मद्देनजर लिया गया है। आदेशों के मुताबिक 13 अक्तूबर शाम 4 बजे से…
Punjab: राज्य में दशहरे के उत्सव और आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर, पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर में रैड अलर्ट जारी कर दिया है। नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर यह अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए जालंधर का औचक दौरा करते हुए विशेष डी.जी.पी. (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और समाज विरोधी तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए राज्यभर में 600 से अधिक हाई-टैक नाके लगाए गए हैं।…
Punjab : पंजाब के तरनतारन में बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तरनतारन में पड़ते पट्टी शहर में जीजा द्वारा अपने साले को मौत के घाट उतारने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक गुरप्रीत सिंह पुत्र पंजाब सिंह और मृतक का जीजा गुरप्रताप सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी पट्टी मिठाई बनाने वाले डिब्बे का काम करते थे। बताया जा रहा है कि जीजा गुरप्रताप सिंह द्वारा अपने साले गुरप्रीत सिंह को मौत के घाट उतारकर लाश को दबा दिया गया है।…
Punjab : जालंधर में शराब के शौकीनों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य में पंचायती चुनावों को देखते 15 अक्तूबर को शराब के ठेके बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं। अतः 15 अक्तूबर को जालंधर में ड्राई डे रहेगा। बता दें पंजाब में पंचायती चुनावों का आगाज हो चुका है तथा आने वाले 15 अक्तूबर को राज्य में पंचायती चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने सख्त आदेश जारी करते हुए इस दिन शराब के ठेकों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। पंचायती चुनावों के दौरान…
Punjab: पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, राज्य में सुबह-शाम की हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई। हालांकि दिन में अभी भी गर्मी ही है लेकिन धीरे-धीरे मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। सबसे कम तापमान 17.1 डिग्री जिला पठानकोट का जबकि चंडीगढ़ में 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है। अगर बात करें अन्य जिलों की जिसमें जिला अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा और मोहाली शामिल हैं। यहां तापमान…
