Author: Admin
Punjab: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ कृषि भवन में मीटिंग की है। इस मौके पर केंद्रीय राज मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे। मीटिंग के खत्म होने के बाद CM Mann ने बताया कि आज उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मीटिंग की इस दौरान धान की खरीद में आ रही समस्या को लेकर चर्चा की गई। CM Mann ने कहा कि मीटिंग में केंद्र के सामने रखे शैलर मालिकों और आढ़तियों के मुद्दे रखे गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने मांगे मानने का भरोसा…
Punjab: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) में आज पंचायत चुनाव के मामले को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पंजाब सरकार (Punjab Government) के रिजर्व वार्ड बंदी के फैसले पर मुहर लगा दी है। रिजर्व वार्ड बंदी के सभी मामलों का अदालत ने निपटारा कर दिया है। अदालत ने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग (Election Commission) ने वार्ड बनाए और रिजर्व किए हैं, उसी तरह चुनाव होंगे।
New Delhi News : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण थी, क्योंकि आतिशी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिली हैं। इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच इस प्रकार की बैठकें अक्सर होती हैं, जहां वे अपने-अपने राज्यों और केंद्र सरकार के बीच सहयोग और समन्वय पर चर्चा कर सकते हैं। राजनीतिक संदर्भ आतिशी की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की आवश्यकता है, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य…
Jalandhar: विवादों में घिरे कुल्हड़ पिज्जा कपल के हक में अब साध्वी ठाकुर उतर आई हैं। दस्तार सजाकर वीडियो बनाने को लेकर निहंग सिंहों के साथ छिड़े विवाद पर बोलते हुए साध्वी ठाकुर ने कहा कि सिखों को कहना चाहती है कि जो सिख पगड़ी पहन कर शराब पीते है, उन पर भी पाबंदी होने चाहिए। पगड़ी पहन कर कल्ब जाना, अश्लील डांस करना भी बंद करवाना चाहिए। पगड़ी सजाकर गालियां निकालने वालों को भी बंद करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग पगड़ी पहनते हैं और गलत काम करते हैं जिसे रोका…
Punjab: डेराबस्सी के एक परिवार ने नागालैंड की डीयर बंपर लॉटरी में 10 लाख रुपए का दूसरा इनाम जीता है। पहली बार खरीदी लॉटरी के लिए ऋतू पत्नि भूपिंदर सैनी के पास पैसे भी नहीं थे, सिर्फ 500 रुपए में खरीदी गई टिकट के लिए ड्रा में उन्हें 10 लाख रुपए का इनाम मिला। इतना बड़ा इनाम जीतने के बाद वह खुशी से झूम उठे, क्योंकि पहली बार लॉटरी डालने पर ही उनका बड़ा इनाम निकल गया। जानकारी के मुताबिक, ऋतु घर का कामकाज संभालती हैं, जबकि उनके पति एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट हैं। ऋतु ने बताया कि 11…
Punjab: बलौंगी थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ दशहरा मेला देखने आए युवक पर चाकू और रॉड से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। बलौंगी थाना पुलिस ने 6 से 7 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को वारदात को अंजाम देने का मुख्य कारण रंजिश ही लग रहा है। पुलिस अपराध करने के कारणों पर आरोपी की पहचान करने के लिए बारीकी से जांच कर रही…
Punjab: पंजाब के खन्ना में ललहेड़ी रोड पर आयोजित दशहरा मेले में जमकर हंगामा हुआ। इसी बीच पंजाब के मशहूर गायक गुलाब सिद्धू शो बीच में ही छोड़कर भाग गए। दरअसल, मंच पर मौजूद बाउंसरों ने एक किसान की पगड़ी उतार दी और किसान को उसके बेटे समेत मंच से नीचे फेंक दिया गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंच पर जाने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक सिर्फ किसान और उसके बेटे को ही गायकों के मंच पर जाने से रोका गया। जबकि उन्होंने कहा कि वह जमीन के मालिक हैं, बाउंसरों ने गुंडागर्दी शुरू…
Holidays: पंजाब सरकार ने राज्य में छुट्टी का ऐलान किया है। 15 और 17 अक्तूबर को स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, 15 अक्टूबर को पंजाब चुनावों के कारण राज्य में छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कारपोरेशन और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी स्कूल, कार्यालय बंद रहेंगे।
Punjab: मॉनसून के जाने के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। अब पंजाब का मौसम शुष्क हो गया है। इस दौरान दिन के समय गर्मी और सुबह शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इसके चलते दिन में पंजाब वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा और एक हफ्ते तक दिन के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी पर रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। वहीं एक हफ्ते के बाद पंजाब में…
Punjab: कपूरथला के युवक की फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला (Manila) में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान विमल कुमार (38) पुत्र कमलजीत कुमार निवासी सिद्दवां के रूप में हुई है। त्योहार के मौके पर विमल की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। विमल कुछ वर्षों से रोजी-रोटी कमाने के लिए फिलीपींस (Philippines) के बुगो शहर में रह रहा था। कुछ समय पहले वह अपने गांव सिद्दवां में रहने आया था। एक महीने पहले ही वह काम के लिए वापिस मनीला के बुगो शहर…
