Author: Admin
Chandigarh: चंडीगढ़ में तीन दिन 18 से 18 अक्टूबर तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। वी.वी.आई.पी. सिक्योरिटी के चलते जिला मैजिस्ट्रेट विनय प्रताप सिंह ने यह आदेश जारी किया है। इस दौरान ड्रोन चलाया तो भारतीयन्यायसंहिता, 2023 की धारा 223 और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज होगा। यह आदेश पुलिस, अर्ध-सैन्य, वायु सेना, एस.पी.जी. सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर लागू नहीं होगा। नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री आ रहे हैं। इसके चलते चंडीगढ़ में ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों के लिए…
Punjab: किसानों द्वारा आज से पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया गया है। उनके द्वारा धान की उचित खरीद नहीं होने और मंडियों से फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के विरोध में आज राज्य के सभी टोल प्लाजा को फ्री करने की घोषणा की गई है। यह घोषणा बी. के. यू (एकता-उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां और महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने किया है। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर से राज्य में सत्तारूढ़ दल के नेताओं के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घरों के सामने भी स्थाई मोर्चे लगाए जाएंगे। किसानों ने…
Punjab: जीरा में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत होने की खबर मिली है। इस संबंध में थाना सिटी जीरा पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में जसपाल सिंह पुत्र जग्गा सिंह निवासी बस्तियां मलसियां जीरा ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत सिंह (29) और काला निवासी मक्खू जो आलू स्टोर सोढ़ीवाला पर काम करता था वह सोढीवाला से जीरा आए। अंधेरा होने के कारण काला निवासी मक्खू को मक्खू छोड़ने के बाद उसका भाई अपने मोटरसाइकिल पर वापिस आ रहा था जब वह पैट्रोल पंप के…
Punjab: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत ही जरूरी Document हैं। चाहे आपको Bank अकाउंट खुलवाना हो, Sim Card खरीदना हो या Train या Flight की टिकट बुक करना हो, सभी तरफ आधार कार्ड (Aadhaar Card) जरूरी हैं। वहीं आपको बता दें कि आधार कार्ड (Aadhaar Card) से स्कैम होने के काफी मामले सामने आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि होटल में Room Booking के लिए ओरिजनल Aadhaar Card देना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हर जगह पर Aadhaar Card का इस्तेमाल होने के कारण लोग बिना कुछ सोचें किसी को भी अपना…
Network Outage: चंडीगढ़ और पंजाब सहित पंजाब सर्कल में प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के ग्राहकों ने दोपहर के आसपास नेटवर्क में विघ्न की सूचना दी। नतीजतन, उन्हें कॉल विघ्न और डेटा कनेक्टिविटी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने इंटरनेट तक पहुंच नहीं होने और कनेक्टिविटी में रुक-रुक कर आने की सूचना दी। उपयोगकर्ताओं के अनुसार, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहक प्रभावित हुए। अधिकांश ग्राहकों ने डेटा सेवाओं के बारे में शिकायत की और कुछ ग्राहकों ने तो नेटवर्क में आउटेज की भी सूचना दी। खासकर वॉयस कॉल के दौरान, यहां तक कि इस रिपोर्ट को दर्ज करने के…
International News: पूर्वी तुर्किये में बुधवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। सरकारी आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी या एएफएडी के अनुसार, 5.9 तीव्रता का भूकंप मालाट्या प्रांत के काले शहर में पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट पर आया। ‘हेबरतर्क’ टेलीविजन की खबर के अनुसार भूकंप का असर निकटवर्ती शहरों दियारबाकिर, एलाजिग, एर्जिनकन और टुन्सेली में भी महसूस किया गया। मालाट्या के मेयर सामी एर ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’…
Punjab : मौसम का मिजाज बदलते ही ठंड का एहसास होने लगा है। पंजाब और चंडीगढ़ में अब रात को ठंड बढ़ने लगी है। वहीं सबसे ज्यादा ठंड जिला फरीदकोट में दर्ज की गई है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री से 19 डिग्री के बीच पहुंच गया। वहीं, मौसम विशेषज्ञों की माने 27 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और 30 के बाद मौसम बदलेगा। इस दौरान पंजाब की कई जगहों पर तूफान आंधी और हलकी बारिश होने की स्थिति बन सकती है। मौसम के बदलाव के साथ ही राज्य की हवा प्रदूषित होने का सिलसिला शुरू हो गया…
Jalandhar : बस्ती शेख निकट घास मंडी चुंगी के पास 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत के बाद परिवार वालों में रोष पाया जा रहा है। गुस्साए परिवार ने लोगों साथ धरना प्रदर्शन कोर सड़क को जाम कर दिया है। परिवार द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और गर्माए माहौल को शान्त करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि, गत रात परिजन की दवाई लेकर लौट रहे 14 वर्षीय किशोर को पीछे से टाटा 407 की गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक विशाल करीब…
Holiday: पंजाब में कल गुरुवार को राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। पंचायत चुनाव के कारण गत दिवस पंजाब में छुट्टी थी। इसके बाद सरकार ने कल 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है।जिसके चलते सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
Punjab: अमलोह के गांव सालाना जीवन सिंह वाला में 25 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। शव के पास से एक इंजेक्शन भी मिला है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और एक 4 साल की बेटी है। खन्ना सिविल अस्पताल में मृतक की पत्नी मुस्कान ने बताया कि उसका पति घर से यह कहकर गया था कि उसे अपनी बाइक साफ करनी है। कुछ देर बाद जब वह अपने पति को फोन करती रही तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने लगातार 104 बार फोन किया, फिर भी फोन नहीं उठाया तो वह अपने भाई के…
