Author: Admin
Punjab: पंजाब सरकार ने 19 अक्टूबर को जिला अमृतसर में छुट्टी की घोषणा की है। दरअसल, श्री गुरु रामदास साहिब जी की जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा उक्त ऐलान किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इस दिन जिला अमृतसर के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त ने श्री गुरु रामदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 18 और…
Jalandhar: कैंट स्टेशन पर चल रहे डिवैल्पमैंट कार्यों के चलते 24 अक्तूबर तक 61 ट्रेनें का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसके चलते रेलवे द्वारा नया शैड्यूल जारी किया गया है। इसके मुताबिक शताब्दी, शान-ए-पंजाब सहित लोकल ट्रेनें जालंधर से संचालित नहीं होगी। वहीं, कई लोकल ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। कई ट्रेनों को लुधियना व अंबाला से परिचालित किया जाएगा जिसके चलते शताब्दी जैसी ट्रेनें जालंधर नहीं आएगी। इससे पहले भी रेलवे द्वारा डिवैल्पमैंट कार्य के चलते 9 अक्तूबर तक 62 ट्रेनों का शैड्यूल जारी करते हुए विभिन्न ट्रेनों को रद्द किया था, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी…
Punjab: पंजाब सरकार ने लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य सहकारी बैंक के खाताधारकों के लिए सभी बड़े कर्जों पर एक महीने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस न लेने का ऐलान किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के सी.एम. मान ने कहा कि दिवाली का वह समय होता है जब लोग खरीददारी करते हैं। इसलिए यह पेशकश बैंक के ग्राहकों को त्योहारों को बड़े स्तर पर मनाने के लिए सुविधा देने के लिए है। इसका मकसद सहकारी बैंकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी है। इसके साथ ही कहा कि…
Punjab: रेल यात्रियों के लिए इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रेल टिकट के आरक्षण के नियमों में बदलाव किया गया है। यात्रियों को अब टिकट बुक करने के लिए 120 दिन यानी 4 महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए नियम के तहत, यात्री 60 दिन पहले टिकट बुक कर सकेंगे। यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा। अब आरक्षित टिकट 60 दिन पहले ही होगी। जारी हुई नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एडवांस…
Punjab: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक अहम मुद्दे को लेकर यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पिछले अढ़ाई साल में हमने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब में 8 हजार से ज्यादा स्कूल ऐसे थे, जहां 4 दीवारी नहीं थी। अब इन स्कूलों में चारदीवारी के साथ-साथ 1 लाख डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं। सभी स्कूलों में वाई-फाई व अन्य कार्य चल रहे हैं। बैंस ने कहा कि स्कूलों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण टीचरों की ट्रेनिंग है। अब तक 202 प्रिंसिपल सिंगापुर जा चुके हैं। अब तीसरी…
Jalandhar: शहर के मास्टर तारा सिंह नगर चौंक में ब्रेजा और वैगन आर कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में वैगन आर कार पलट गई। वहीं घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि कार चालक की बाजू पर कुछ चोटे लगी है। जानकारी देते हुए कार चालक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह घर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ब्रेजा कार चालक के साथ उसकी कार की टक्कर हो गई, जिसके बाद वेगन आर कार पलट गई। दूसरी ओर घटना के दौरान ब्रेजा कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना…
Punjab: पटाखे बेचने वाले पकड़े गए 3 लोगों को छुड़वाने गए आम आदमी पार्टी के नेता व थाना सी-डिवीजन के प्रभारी के बीच हुई तू-तू मैं-मैं का मामला गर्मा गया है, जिसमें रविदास भाईचारे ने वाल्मीकि मजहबी समुदाय द्वारा 22 अक्तूबर को अमृतसर बंद की कॉल को समर्थन दे दिया है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर मिशन व श्री गुरु रविदास प्रकाश मंदिर हैड ऑफिस भूषण पुरा द्वारा बुलाई गई मीटिंग को संयुक्त तौर पर संबोधित करते सुभाष अमरोही चेयरमैन, प्रधान हुकूमत राय टोनी, अश्विनी जुगणिया ने कहा कि इंस्पैक्टर नीरज कुमार साफ छवि वाले व्यक्ति हैं। ‘आप’ नेता द्वारा थाने में…
Punjab : भारतीय किसान यूनियन आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंची। किसानों के टोल प्लाजा पर धरना देने की सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को मिली तो पुलिस प्रशासन भी टोल प्लाजा पर पहुंच गया। इस पर ACP वेस्ट गुरदेव सिंह थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने किसान यूनियन के अध्यक्ष को टोल प्लाजा पर धरना देने से रोका, लेकिन किसान यूनियन ने टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान कर दिया। ACP वेस्ट गुरदेव सिंह ने किसान संगठनों को मांगों को…
Punjab: एडीशनल जिला मैजिस्ट्रेट डा. निधि बांबा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए फिरोजपुर जिले में विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जारी होने की तिथि से 2 माह तक लागू रहेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने फिरोजपुर जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक छोटे खनिजों के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। एडीशनल जिला मैजिस्ट्रेट ने जिले के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से 25 किलोमीटर के घेरे में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा को मुख्य…
Punjab: जिलाधिकारी अमरप्रीत कौर संधू (आई.ए.एस.) ने जिलावासियों से अपील की है कि वे धान की पराली को जलाने की बजाय कृषि विभाग द्वारा सुझाए गए तरीकों से इसका प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि हमारा किसान जो पूरी जनता के लिए अन्न पैदा कर अच्छा काम कर रहा है। वह पराली में आग लगाकर प्रकृति के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से हमारी भूमि के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और प्रदूषण भी होता है। इसलिए पराली जलाने का सबसे बड़ा नुकसान हमारे किसानों को होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई पराली…
