Author: Admin
Punjab: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में लाइसेंसी असलहा सहित विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 13 नवंबर को घोषित किया गया है और इसके नतीजे 23 नवंबर, 2024 को घोषित होंगे। भारत चुनाव आयोग के इन आदेशों की पालना में जिला गुरदासपुर की सीमा के अंदर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार के लाइसेंसी असला/हथियार, विस्फोटक सामग्री, किरपान, किरचा, भाले, चाकू आदि को प्रतिबंधित किया जाएगा। जिला…
Punjab: इस बार दिवाली मनाने को लेकर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच असमंजस की स्थिति है। कई लोगों द्वारा दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाने की बात कही जा रही है, तो कई लोगों द्वारा 1 नवंबर का मूहर्त बताया जा रहा है। इस बीच पंजाब के लोग भी असमंजस में हैं कि राज्य में दिवाली की छुट्टी किस दिन होगी? पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में 31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली की छुट्टी है। शुक्रवार 1 नवंबर को भी विश्वकर्मा दिवस के चलते प्रदेश में छुट्टी रहेगी। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और…
Punjab : किसानों द्वारा समराला से नवांशहर सड़क पर धरना प्रदर्शन कर आवाजाही को ठप्प कर दिया गया है। यह प्रदर्शन अन्नदाता किसान मजदूर यूनियन के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर किसानों ने कहा कि धान की फसल अनाज मंडियों में बिखरी पड़ी है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान किसी को परेशान नहीं करना चाहते, लेकिन हमारी मजबूर बन जाती है। उन्होंने कहा कि जब तक उच्च अधिकारी आकर हमसे बातचीत नहीं करेंगे तब तक हम यह धरना नहीं…
Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज 72 प्राथमिक शिक्षकों (Teachers) को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली से फिनलैंड (Finland) भेजा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) भी मौजूद रहे। इन सभी Teachers को तुर्कू विश्वविद्यालय से 3 सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। Finland रवाना होने से पहले अध्यापकों ने CM Bhagwant Mann के साथ अपने अनुभव भी सांझा किए। दिल्ली के पंजाब भवन से अपने संबोधन के दौरान CM Bhagwant Mann ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज 72 शिक्षक (Teachers) प्रशिक्षण के लिए Finland जा रहे हैं।…
Punjab: बहादुरके रोड सब्जी मंडी में ठेकेदार द्वारा मंडी में काम करने वाले लोगों से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने सब्जी मंडी के गेट पर धरना दिया और नारेबाजी की। इस दौरान माहौल पूरा गरमाया हुआ है। वहीं, बाजार में सब्जी बेचने का काम करने वाले अनिल शर्मा ने कहा कि बाजार में लोगों से जबरन अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि 100 रुपये की जगह 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति पैसे देने से इंकार करता है तो ठेकेदार के गुंडे उसकी पिटाई कर देते हैं। उन्होंने कहा…
Ludhiana: गैस माफिया का गढ़ बन चुके ग्यासपुरा इलाके में घरेलू गैस की पलटी मारने के दौरान हुए धमाके के कारण लगी आग में एक मासूम बच्ची सहित कुल 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराए के वेहड़े के मालिक के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सवाल उठाए थे कि किराए के वेहड़े में घरेलू गैस की अवैध डंपिंग की आड़ में गैस माफिया द्वारा खुलेआम मौत का…
Punjab: जिला पुलिस गुरदासपुर को आज एक बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस गुरदासपुर के अंतर्गत दीनानगर पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो 350 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में कीमत 6 करोड़ से अधिक है। इस संबंध में एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ बदमाशों की तलाश में गश्त कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर जंडी के पूर्व सरपंच मनोहर लाल की बंद दुकानों के सामने छापा मारा। इस संबंध में दोषी दीपक कुमार पुत्र अशोक कुमार…
Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) जल्द किसानों से मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, CM Mann 19 अक्टूबर (शनिवार) को किसानों के साथ बैठक करेंगे। गौरतलब है कि यह बैठक 19 अक्टूबर को शाम 4 बजे पंजाब भवन सेक्टर-3 में होगी। इस बीच सभी किसान संगठनों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसानों के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
Punjab: सिख तीर्थ यात्री हिस्टोरिकल गुरुद्वाराज मोबाइल ऐप से यात्रा को और सुलभ और यादगार बना सकेंगे। मोहाली के रहने वाले 49 वर्षीय नरिंदर सिंह भंगू ने हिस्टोरिकल गुरुद्वाराज मोबाइल ऐप तैयार किया है। 18 वर्ष से अधिक समय तक देशभर के 1,225 गुरुद्वारों की यात्रा कर ऐप को विकसित किया है। स्थानीय इतिहास की पुष्टि कर सुनिश्चित किया है कि हर स्थल का इतिहास सटीक रूप से संरक्षित है। उनका मकसद सिख इतिहास को सभी के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने बताया कि यह ऐप नेविगेशन टूल से कहीं बढ़कर है। 2006 के बाद से नरिंदर ने पूरे भारत…
Punjab: दीनानगर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जंडी बाईपास के पास से एक युवक को 1 किलो 350 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार दीनानगर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर जंडी बाईपास के पास खड़े युवक को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक के पास मौजूदा लिफाफे की जांच की जिसमें से 1 किलो 350 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ। दीनानगर पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान घरोटा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस…
