Author: Admin
Punjab: पराली जलाने के मामले बढ़ने से हवा प्रदूषित होने लगी है। गत दिनों में पराली जलाने के मामलों में निरंतर वृद्धि हुई है। इसके साथ ही हवा में भारी तत्वों की मात्रा बढ़ने लगी है, जोकि लोगों की सेहत से हानिकारक भी साबित हो सकती है। मौजूद दिनों में पंजाब के किसी भी जिले की हवा फेफड़ों, दमा और दिल की बीमारियों वाले लोगों को सास लेने में तकलीफ देने वाली है। प्राप्त आंकड़ों अनुसार गत वर्ष के मुकाबले इस बार हवा ज्यादा प्रदूषित हो रही है। एयर क्वालिटी इंडैक्स के मापदंड अनुसार 50 तक की हवा को अच्छा माना…
Punjab : जिला फिरोजपुर में एसएसपी सौम्या मिश्रा द्वारा कई थानों के एस.एच.ओस. के तबादले किए गए हैं। जानकारी अनुसार इंस्पेक्टर रवि कुमार एसएचओ तलवंडी भाई का तबादला करके उनको पुलिस लाइन फिरोजपुर में और इंस्पेक्टर अभिनव चौहान को पुलिस लाइन फिरोजपुर से तबदील करके थाना मामदोट का एसएचओ लगाया गया है। इंस्पेक्टर तरनदीप सिंह को पुलिस लाइन से बदलकर थाना फिरोजपुर कैंट का एसएचओ और इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह इंचार्ज पैरवाई सेल फिरोजपुर से तबदील करके थाना गुरुहरसहाय का एसएचओ लगाया गया है तथा इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह एसएचओ ममदोट को बदलकर पुलिस लाइन फिरोजपुर में भेज दिया गया है और…
Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुना दी गई थी। इसे लेकर अब आगे का फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर बादल को तनखैया करार दे दिया था। जिसके बाद से उनकी सजा पर फैसला होना था। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि इस पर फैसला दीपावली के बाद लिया जाएगा। खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 25 अक्टूबर यानी दो दिन बाद तक 4 विधानसभा चुनावों के नामांकन होंगे। इससे ये साफ…
Punjab: पंजाबी में बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार ब्यास में सरेआम आढ़ती गुरदीप सिंह पर गोलियां चलाई गई हैं। ब्यास थाना सठियाला अधीन आती दाना मंडी में बाइक सवार हमलावरों की ओर से 3-4 फायर किए गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस दौरान गंभीर हालत में गुरदीप सिंह को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार गुरदीप सिंह की मौत की पुष्टि कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी, डी.एस.पी. बाबा बकाला, अमृतसर देहाती एस.एस.पी. चरणजीत सिंह पहुंचे हुए हैं…
Punjab Crime: फिरोजपुर में चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और ऐसी घटनाओं को लेकर लोग बेहद परेशान हैं। आदर्श नगर फिरोजपुर शहर की कोठी नंबर 30 में गत मध्य रात्रि को एक नामी युवा वकील के घर में दाखिल होकर चोर 2 मोबाइल फोन और कैश चोरी करके ले गए और यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह जानकारी देते हुए एडवोकेट गौरव नंदरायोग पुत्र नरेंद्र कुमार नंद्रायोग ने बताया कि जब वह और उनका परिवार सो रहे थे तो उनके कमरे में दाखिल होकर चोर उनका एस 22 सैमसंग मोबाइल…
Jalandhar : जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप अपने घर से बाहर निकल रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि शहर के विभिन्न इलाके में आपको भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार शास्त्री मार्कीट से रेलवे स्टेशन, नेहरू गार्डन रोड, लाडोवाली रोड को पुलिस द्वारा बंद किया गया है। वहीं बी.एम. सी. चौक ए.पी.जे. स्कूल रोड पर भारी ट्रैफिक जाम है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि ए.पी.जी. रोड से गुरु नानाक मीशन चौक की तरफ सड़क निर्माण के कारण लोगों की परेशानी…
Punjab: जनता कालोनी स्थित द ग्रीन बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन कंपनी से कनाडा (Canada) रहते एन.आर.आई. (NRI) ने 18 लाख 31 हजार का फ्रॉड कर लिया। थाना नई बारादरी में एन.आर.आई. के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी एन.आर.आई. कनाडा में ही है, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस को दी शिकायत में अशरफ भट्टी ने बताया कि वह द ग्रीन बिल्डर्स नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं। कनाडा के एन.आर.आई. अवतार सिंह ब्याड़ा पुत्र संसार सिंह निवासी रणजीत नगर सामने बस स्टैंड ने उसने रणजीत नगर में ही स्थित अपने 10.70 मरले की जमीन…
Punjab: करतापुर साहिब पाकिस्तान ने भारत के तीर्थयात्रियों को वीजा-मुक्त करतारपुर कारीडोर गलियारे के माध्यम से गुरुद्वारा श्री करतारपुर जाने की अनुमति देने के लिए भारत के साथ अगले पांच वर्षों के लिए एक समझौते को नवीनीकृत किया है। सीमापार सूत्रों के अनुसार मूल रूप से पांच साल की अवधि के लिए 24 अक्टूबर, 2019 को हस्ताक्षरित यह समझौता 24 अक्टूबर, 2024 को समाप्त होने वाला था लेकिन इसकी समाप्ति से पहले ही यहां के विदेश कार्यालय ने मंगलवार को समझौते के नवीनीकरण की घोषणा कर दी। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने अतिरिक्त अवधि के लिए गुरुद्वारा श्री करतारपुर…
Cyclone dana Trains Cancelled list: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण भारत के 5 राज्यों—केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, और ओडिशा—में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से 200 से अधिक ट्रेनें 23 से 26 अक्टूबर 2024 तक रद्द कर दी गई हैं। इन रद्द की गई ट्रेनों में प्रमुख रूप से हावड़ा-सिकंदराबाद, शालीमार-पुरी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर, पुडुचेरी-हावड़ा, और बैंगलोर-गुवाहाटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन शामिल है। सरकार ने तूफान की गंभीरता को देखते हुए लोगों को घरों में रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है, जबकि पर्यटन स्थलों पर मौजूद लोगों को…
Punjab: पंजाब भर के बस अड्डे आज बंद रहेंगे। दरअसल, ठेका कर्मचारियों को पक्का करने की लम्बे समय से चली आ रही मांग को लेकर संघर्ष कर रही पनबस-पी.आर.टी.सी. यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियां जगजाहिर हो रही है जिसके चलते वह रोष प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इसी क्रम में 23 अक्तूबर को सुबह 10 से 12 बजे तक पंजाब के सभी बस अड्डे बंद करके रोष प्रर्दशन किया जाएगा। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल, मीत प्रधान हरकेश कुमार विक्की, महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा…
