Author: Admin
Punjab: पंजाब के किसान एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में है। दरअसल, किसान भवन में किसानों द्वारा प्रैस कांफ्रैंस की गई, जहां उन्होंने केंद्र सरकार को सख्त चेतावनी दी है । किसानों का कहना है कि जल्द से जल्द धान की खरीद मामलों का हल किया जाए, नहीं तो 26 तारीख से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। यानी कि 26 अक्टूबर से पंजाब के 4 हाईवे बिल्कुल बंद कर दिए जाएंगे। किसानों का कहना है कि मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक पीछे नहीं हटेंगे और साथ ही राज्य के लोगों से सहयोग की मांग की गई…
Ludhiana: भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता टीटू बानिया ने बुड्ढे नाले को लेकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया है। बता दें कि बीजेपी नेता टीटू बानिया ने DC कार्यालय के बाहर अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। वह डीसी दफ्तर के बाहर ढोल वालों के साथ पहुंचे। इस दौरान वहां एक साइन बोर्ड भी लगया हुआ था जिस पर लिखा था, ”3 नवंबर को बड़े समाज सेवकों द्वारा बुड्ढे नाले को मिट्टी डालकर बंद किया जाएगा.. जिसमें मुझ जैसी चिड़ियां भी साथ देगी। कैंसर से बचने के लिए मुहिम शुरू।”
Punjab: माता चिंतपूर्णी से माथा टेकर आए रहे दोस्तों के साथ बड़ी घटना होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, थाना जोधेवाल की पुलिस ने 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रमुख गुरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने विजय मेहतो निवासी जसपाल कॉलोनी की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विजय मेहतो ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त पप्पू के साथ मोटरसाइकिल पर माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर वापस…
Crime News: दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की हथौड़े और पेचकस से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।महिला और मृतक, जो एक प्लंबर थे, 2018 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके चार बच्चे थे। उसके पति की मृत्यु के बाद, उसने अपने बच्चों को दादा-दादी के पास छोड़कर मृतक के साथ रहने का फैसला किया। कुछ समय तक उनका रिश्ता सामान्य रहा, लेकिन हाल के महीनों…
Punjab: अगर आप भी रात के समय किसी को लिफ्ट देने की भलाई का काम करते हैं जो सावधान हो जाइए। लुटेरे लिफ्ट लेने की आड़ में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। रात के दौरान रिंग रोड पर एक व्यक्ति से कार में लिफ्ट लेकर 3-4 अज्ञात लोगों ने उससे 43 हजार से अधिक की लूट कर ली व उसे मारपीट कर फरार हो गए। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरविंद्र सिंह निवासी तामकोट जिला मानसा ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि…
Jalandhar: अगर आप भी अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल, जांलधर क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ्तर 29 अक्तूबर को अपने दफ्तर में ‘पासपोर्ट मेला’ का आयोजन कर रहा है।पासपोर्ट दफ्तर के प्रवक्ता ने बताया कि मेला पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए लगाया जा रहा है जिन्होंने विदेश में भारतीय दूतावासों द्वारा जारी आपातकालीन प्रमाणपत्रों पर भारत की यात्रा की है या निर्वासित हुए है जिन्होंने 31 मार्च 2024 तक पासपोर्ट के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है और उनके आवेदन किसी न किसी कारण से आर.पी.ओ., जालंधर के दफ्तर में लंबित है। इसलिए आवेदकों…
International News: आज श्री दीपक मित्तल की सासु माँ का लंबी बीमारी के चलते सेंट पीटर्सबर्ग रूस में निधन हो गया है । मुख्य संपादक (द ग्रेट वॉल), सामाजिक कार्यकर्ता, निदेशक (ए.डी फाइनेंस कंपनी) और प्रबंध निदेशक (मित्तल ट्रांजिट ट्रैवल कंपनी) का बीमारी के चलते सेंट पीटर्सबर्ग रूस में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सेंट पीटर्सबर्ग रूस में होगा मित्तल एक राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं और अपने सामाजिक कार्यों और दान के लिए जाने जाते हैं। वे केंद्र और राज्य सरकारों दोनों में उच्च राजनेताओं के बीच अपने प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। । दीपक मित्तल…
Punjab: विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेशन दोरांगला के अंतर्गत बी.एस.एफ. पोस्ट बी.ओ.पी. चक्करी के पास पाकिस्तान से भारत में एक पुरानी खस्ता हालत नाव दाखिल होने का समाचार सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा एक नाव को कब्जे में ले लिया गया है। एस.एच.ओ. दोरांगला दविंदर कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना पुलिस स्टेशन दोरांगला के अधीन आती बी.एस.एफ. की पोस्ट चक्करी के पास की है। यहां बीते दिन 9 बजे के करीब किसानों के लिए गेट खोला गया था। इस दौरान किसानों से ड्यूटी निभा रहे बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा दरिया…
Punjab: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार CBSE ने 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं (Practical examinations) की डेट जारी कर दी है। यह डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की गई है। आपको बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी और थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। वहीं कहा गया है कि सीबीएसई (CBSE) विंटर बाउंड स्कूल 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच सीबीएसई बोर्ड 2025 प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेंगे। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक…
Punjab: एक तेज रफ्तार कार ने मशहूर फिल्म निर्माता नरेश सिंगला की जान ले ली। इस घटना के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार जब वह एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था तो गांव खानपुर में उक्त हादसा हो गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक्टिवा सवार को कुचलते हुए पलट गई और पास की दुकान के शटर से जा टकराई। हादसे के बाद ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर जमा हो गए और कार चालक को खरड़ पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने तुरंत नरेश सिंगला को गंभीर रूप से घायल हालत में गाड़ी…
