Author: Admin
Punjab: सवारियां भरने को लेकर टैक्सी स्टैंड पर झगड़ा करने व मारपीट कर घायल करने के आरोप में थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह, मनी कुमार और लभू व अज्ञात साथियों के रुप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में नमीत भल्ला निवासी न्यू संत नगर ने बताया कि वह लगभग 12 साला से बाबा कैब वेल्फेयर सोसायटी, शेरपुर में टैक्सी का कारोबार करता है। नामजद मनी कुमार का जीजा जगजीत सिंह भी उनके स्टैंड से कई बार दिल्ली की सवारियां लेकर जाता था। जो लगभग 15 दिनों से…
Amritsar: अमृतसर के थाना गेट हकीमा अधीन आने वाले क्षेत्र नाईयां वाला मौड़ के सामने बी ब्लॉक के खाली प्लॉट में एक महिला का जला हुआ शव मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी। वहां मीडिया से बात करते हुए ए. सी.पी. जसपाल सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि नाईया वाले मोड़ के सामने बी ब्लॉक मोड़ पर एक महिला आग को आग लगी हुई है। इसी बीच पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब…
Breaking News: पटियाला कोर्ट ने पंजाब विजिलेंस की ओर से दर्ज एफ.आई.आर. के आधार पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व ओ.एस.डी. भरत इंदर सिंह चाहल विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने के तहत केस दर्ज किया। जांच के घेरे में आरोपी भरत इंदर सिंह चहल की संपत्ति में सरहिंद रोड पटियाला स्थित दसमेश लग्जरी वैडिंग रिजॉर्ट (अलकाजार), मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर 2595 गज की पांच मंजिला कॉमर्शियल इमारत (पशु पालन विभाग की साइट), नाभा…
Jalandhar : जालंधर के चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स (Dhillon Brothers) सुसाइड केस से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। इस सुसाइड मामले में शिकायतकर्ता मानवदीप सिंह उप्पल ने चौंकने वाले खुलासे किए हैं। उसने कपूरथला पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल Jalandhar के ढिल्लों ब्रदर्स (Dhillon Brothers) मानवजीत और जश्नबीर द्वारा दरिया में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था, जिसके लिए SHO नवदीप सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया था। इतना ही नहीं इस मामले में SHO नवदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था। मानवदीप सिंह का आरोप है कि इस मामले को 13…
Punjab: पंजाब में धान की लिफ्टिंग ना होने को लेकर किसानों के धरने लगातार जारी हैं। इस दौरान लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी गिनती में बसें जाम में फंसी हुई है और सवारियां बसों से उतर कर पैदल ही आगे का सफर तय कर रही है। दरअसल, आज फिर से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों ने गांव बकापुर के सामने फिल्लौर-गोराया के बीच नेशनल हाईवे को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर दिया है। इस नेशनल हाईवे से होकर दिल्ली जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक पूरी…
Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार है। वहीं अगले एक हफ्ते तक पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने वाला है, लेकिन प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों को परेशान कर सकता है। इसलिए सांस और दिल की गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है . बता दें कि पंजाब के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलना शुरू हो गया है। इस तरह का कोहरा अक्सर दिसंबर के महीने में देखने को मिलता है।…
Punjab: मशहूर सूफी गायक सतिंदर सरताज मुसीबत में फंस गए है। दरअसल, 10 नवंबर को कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है। इस मामले में एक खिलाड़ी और वकील द्वारा स्टेडियम के व्यावसायिक इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर की गई थी। अदालत ने सतिंदर सरताज, उनकी कंपनी फिरदोस प्रोडक्शंस, पंजाब सरकार के सचिव और Director Sports को डिफैंडैंट (Defendant) बताया है। इसके साथ ही जिला खेल अधिकारी, एस.एस.पी. कपूरथला और एस.पी. इसमें ट्रैफिक को भी पार्टी बनाया गया है। याचिका के मुताबिक स्टेडियम के हॉकी मैदान में खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करते…
Baramulla breaking news: बारामूला में जिला न्यायालय परिसर में आज सुबह दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट होने से हड़कम्प मच गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट न्यायालय के मालखाने में हुआ – जहां हथियार और साक्ष्य रखे जाते हैं। सुरक्षा बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, क्षेत्र को सुरक्षित किया और जांच शुरू की। घायल पुलिसकर्मी को फिलहाल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बल मानक प्रक्रिया के तहत इलाके की तलाशी ले रहे हैं, ताकि वहां मौजूद…
Bomb Threat : विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में 85 विमानों को उड़ाने की धमकी मिली है, जिसमें कई प्रमुख एयरलाइनों के विमान शामिल हैं। इस धमकी में एअर इंडिया के 20 विमान, इंडिगो के 20 विमान, विस्तारा के 20 विमान और अकासा की 25 उड़ानें शामिल हैं। यह स्थिति सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सुरक्षा उपायों की आवश्यकता इस तरह की धमकियों के कारण विमानन क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को और अधिक सख्त किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा…
Breaking : पटियाला में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पटियाला के शेरे पंजाब मार्कीट जहां से लोग इलेक्ट्रॉनिक समान खरीदते हैं, वहां की दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भयानक रूप से फैली कि दुकान मालिक मंजर देख बेहोश हो गए। हादसे में काफी नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। गनीमत यह रही है कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। बता दें कि दिवाली से पहले दुकानदारों के लिए सीजन पीक पर है और इस बीच ऐसी घटना होने से दुकानदारों में मायूसी छा गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते…
