Author: Admin
Punjab: ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, Diljit Dosanjh का 2 दिवसीय कॉन्सर्ट आज से दिल्ली (Delhi) में शुरू होने जा रहा है। इससे पहले ED की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, दिलजीत (Diljit Dosanjh) के शो को लेकर आज 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापेमारी की गई है। इस छापेमारी के दौरान ED को ऐसे सूत्र मिले हैं जिनके जरिए फर्जी टिकट बेचे गए हैं। बताया जा रहा है कि ये टिकट इंस्टाग्राम, फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, व्हाट्सएप के जरिए बेचे गए हैं।
Punjab: दिवाली के त्योहार के मद्देनजर मशहूर डेयरी ब्रांड अमूल (AMUL) ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, अमूल के नाम पर नकली घी ब्रांडेड कंपनी की पैकिंग से धड़ल्ले से बाजार में बिक रहा है, जिसको लेकर अब अमूल ने उपभोक्ताओं को नकली अमूल घी के बारे चेतावनी जारी की है। Issued in Public Interest by Amul pic.twitter.com/1dsJw4aTcW — Amul.coop (@Amul_Coop) October 22, 2024 कंपनी के अनुसार कुछ एजेंट बाजार में नकली घी बेच रहे है, जो लीटर के पैक में बेचा जा रहा है, जो अमूल ने पिछले 3 सालों से नहीं बनाया है।…
Punjab: पंजाब के लोगों में अभी भी असमंजस है कि दीवाली 31 अक्तूबर को है या 1 नवम्बर को? ऐसे में कई लोग 31 को दीवाली मनाएंगे और कुछ 1 नंवबर को। मगर पुलिस आदेशों के अनुसार पटाखे चलाने का समय सिर्फ 31 अक्तूबर को ही निर्धारित किया गया है। उधर, पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में 31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली की छुट्टी है। शुक्रवार 1 नवंबर को भी विश्वकर्मा दिवस के चलते प्रदेश में छुट्टी रहेगी। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं दिवाली मनाने के दिन को लेकर चल…
Ludhiana: एक तरफ दीवाली नजदीक आते ही पटाखा मार्कीट में कारोबारियों ने पटाखे बेचने शुरू कर दिए तो दूसरी तरफ पटाखे चलाने के शौकीन लोगों के लिए पुलिस ने सख्ती की है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल आदेश जारी किए हैं कि दीवाली वाले दिन सिर्फ रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की छूट दी जाएगी और गुरु पर्व पर सुबह और रात एक-एक घंटे पटाखे चलाए जा सकते हैं। इस दौरान ग्रीन दीवाली पर जोर दिया गया है। अगर निर्धारित समय सीमा के बाहर कोई पटाखेबाजी करता है तो उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई…
Ludhiana Blast : शहर में शुक्रवार देर रात मोती नगर इलाके में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। हादसे के दौरान लगी भयानक आग में पीड़ित महिला के 90 फ़ीसदी तक झुलस जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जो कि काफी सीरियस बताई जा रही है जबकि उसके पति के हाथ बुरी तरह से जल चुके हैं। गैस सिलेंडर फटने का धमाका इतना जोरदार था कि दहशत के कारण पूरा इलाका दहल उठा । गैस सिलेंडर ब्लास्ट में नवविवाहित दंपति बुरी तरह से जल चुका है जो कि बिहार राज्य के दरभंगा जिले के रहने वाला…
Punjab: दसूहा होशियारपुर रोड पर आज सुबह गढ़दीवाला कसबा में बस और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत जबकि बच्चा और अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब कार टूरिस्ट बस में टकराने के बाद एक अन्य कार में टकराई, जिस कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में धामियां निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
Diwali धमाकाः चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा काउंसिल हॉल चंडीगढ़ में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यू. टी. चंडीगढ़ में 6वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। प्रशासन ने सभी विभागों और प्रबंधकों को इस नए आदेश से अवगत करा दिया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ये बढ़ोतरी सिर्फ यू.टी. चंडीगढ़ के उन कर्मचारियों के लिए है जो केंद्रीय मापदंडों…
Punjab : पंजाब सरकार की तरफ से अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है, जिसके तहत आज 2 आई.पी.एस. अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतः जिन दो आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आई.पी.एस. गौरव तूरा व अभिमन्यु राणा के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को अब कहां की जिम्मेदारी दी गई हैं, इस संबंधी ब्यूरो आप लिस्ट में पढ़ सकते हैं।
Punjab: गुरदासपुर के बब्बरी बाइपास चौंक पर किसानों ने आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना देकर चार घंटे के लिए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान और मजदूर चौंक पर एकत्र हुए और केन्द्र व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने घोषणा की कि 29 अक्टूबर को जिलाधीश कार्यालय गुरदासपुर का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी समस्याएं नहीं सुलझीं, पूरी कीमत देकर धान की खरीदारी शुरू नहीं हुई, तो फिर किसान किसी बड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। इस धरने की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा के…
Punjab: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने आज जालंधर का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई स्थानों पर घरों, स्कूलों और सरकारी भवनों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने सभी जगहों पर पानी की आपूर्ति को समझा और जांचा कि कहीं डेंगू जैसी स्थिति तो नहीं पैदा हो गई है। इस मौके पर जब मंत्री एक घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने घर की छत पर जाकर देखा तो वहां गंदा पानी भरा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने परिवार से बात की और उन्हें उक्त जगह को साफ करने का आदेश दिया। इसी दौरान…
