Author: Admin

Canada: कनाडा के शहर एडमॉन्टन में पंजाबी समुदाय में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब गांव गुज्जरवाल के 37 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह ग्रेवाल की काम के दौरान अटैक के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह ग्रेवाल पुत्र मलकीत सिंह निवासी गुज्जरवाल काफी समय से परिवार सहित कनाडा में रह कर ट्रांसपोर्ट का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। गत 27 अक्टूबर को जब वह ट्रक के जरिए एडमॉन्टन से अपने घर जा रहा था को अचानक आया अटैक उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। गुरदीप सिंह और उनका पूरा परिवार कनाडा में रहता…

Read More

Ludhiana: लुधियाना में माता नैना देवी के मंदिर में 3 चोर गोलक और नकली सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता चलते ही मंदिर प्रबंधन समिति ने चोरी के तुरंत बाद शिमलापुरी थाने को सूचना दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। मोहल्ला न्यू शिमलापुरी गली नं. 1 निवासी डॉ. अविनाश सांवल ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में  बताया कि वह पिछले 3 साल से श्री नैना देवी मंदिर धर्मशाला, शिमलापुरी के चेयरमैन हैं। इस मंदिर के पुजारी सुरेंद्र प्रसाद रतूड़ी हैं, जो मंदिर की देखभाल करते हैं। उन्होंने बताया…

Read More

Punjab: प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका जय किशौरी ने 2 लाख बैग को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर करारा जवाब दिया है।  मीडिया से बातचीत करते हुए जया किशोरी ने कहा कि बैग में कोई लेदर नहीं है। “वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है… कस्टमाइज्ड का मतलब होता है कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है। मैंने कभी लेदर इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग मेरी कथा में आए हैं,…

Read More

Punjab:  दीनानगर से बहरामपुर रोड पर स्थित गांव रामपुर के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने कहर बरसाते हुए 2 महिलाओं सहित एक छोटी लड़की को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक छोटी बच्ची गंभीर रुप से घायल होने की खबर मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे थाना प्रमुख बहरामपुर ओंकार सिंह ने बताया कि दीनानगर की तरफ से एक काले रंग की क्रेटा गाड़ी पी.बी. 35 एजे 9000  तेज रफ्तार से आ रही थी। जब वह रामपुर के पास…

Read More

Holidays: देश-भर में दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। लेकिन इस बार दिवाली मनाने को लेकर लोगों में असमंजस है। जी हां, पंजाब के लोगों में अभी भी असमंजस है कि दीवाली 31 अक्तूबर को है या 1 नवम्बर को? ऐसे में कई लोग 31 को दीवाली मनाएंगे और कुछ 1 नंवबर को। मगर पुलिस आदेशों के अनुसार पटाखे चलाने का समय सिर्फ 31 अक्तूबर को ही निर्धारित किया गया है। उधर, पंजाब सरकार की नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य में 31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली की छुट्टी है। शुक्रवार 1 नवंबर को भी विश्वकर्मा दिवस के चलते…

Read More

Punjab: पंजाब सरकार जल्द ही सरकारी बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों को खुशखबरी देने की तैयारी में है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को सरकारी बसों के ड्राइवरों और कंडक्टरों को नियमित करने का केस जल्द से जल्द तैयार करने को कहा है ताकि केस को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जा सके। उनके सरकारी आवास पर पंजाब रोडवेज/पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और पंजाब रोडवेज (पनबस) स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकों के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए एक विशेष केस बनाया…

Read More

Punjab: फाजिल्का के गांव बांडीवाला में सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पर गलत कमेंट करने को लेकर विवाद की तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए शुरू हुई लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई जिस दौरान एक नौजवान जख्मी हुआ है जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी देते हुए अस्पताल में जेरे इलाज नौजवान लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह खेत गया था। जहां से लौटते वक्त वह अहाते पर अंडे लेने के लिए चला गया। जहां उक्त लोगों ने…

Read More

Jalandhar :  दिवाली से पहले जालंधर में पुलिस और बदमाशों में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ जालंधर के जमशेर खास इलाके में हुई। इस दौरान पूरे गांव में सनसनी का माहौल पैदा हो गया, हालांकि पुलिस ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में सदर थाना पुलिस ने घटना स्थल से एक युवक को हिरासत में लिया है। जल्द ही पुलिस द्वारा प्रेस वार्ता करके खुलासा…

Read More

Bomb Threat : दिवाली के नजदीक आते ही आतंकियों द्वारा हमलों की धमकियों ने देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को सचेत कर दिया है। खासकर अयोध्या का राम मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर, और तिरुपति का इस्कॉन मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। पुलिस को ईमेल और चिट्ठियों के माध्यम से इन मंदिरों पर हमले की चेतावनी मिली है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अयोध्या में दो दिन बाद दीपोत्सव मनाया जाएगा, जहां भगवान रामलला पहली बार अपने घर पर दिवाली मनाएंगे। लाखों भक्त इस मौके का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस…

Read More

Ludhiana News: दिवाली से कुछ दिन पहले लुधियाना पुलिस में तबादले किए गए हैं। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार 9 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा ए.एस.आई दीपक कुमार, एस.आई. अशोक कुमार, एस.आई. परमजीत कुमार, एस.आई. बिबलपाल कौर, एएसआई सतनाम सिंह, सब कांस्टेबल गुरजंत सिंह और सब-कांस्टेबल संदीप कुमार का तबादला किया गया है। इन कर्मचारियों को तुरंत तैनाती वाली जगह रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।

Read More