Author: Admin
Jalandhar: सी.आई.ए. स्टाफ ने वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक नाकाबंदी दौरान एक ट्रक में से चुरा पोस्त का बोरा बरामद किया है। आरोपियों ने ट्रक से कूद कर भागने की भी कोशिश की थी लेकिन सी.आई.ए. स्टाफ ने दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान बिग्रेड सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी लतीफपुरा मोहल्ला और दविंदर सिंह उर्फ लड्डू पुत्र बीर सिंह निवासी अंबेडकर नगर चोगिट्टी के रुप में हुई है। जानकारी अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक ट्रक नाका देख कर कुछ…
Punjab: पंजाब में कांग्रेस एक बड़ा झटका लगा है। कुलविंदर सिंह रसूलपुरी कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने उन्हें खुद पार्टी में शामिल करवाया है। उन्होंने कहा कि हल्का चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत हो गया है। बता दें कि कुलविंदर सिंह रसूलपुरी चब्बेवाल से कांग्रेस के हल्का इंचार्च थे। वह 35 सालों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। गौरतलब है कि 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले है। इससे पहले राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है।
Punjab School Timing Change : पंजाब में सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्कूलों के समय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल , पंजाब सरकार ने सोमवार से सभी सरकारी स्कूलों के समय बदलाव किया है। जारी आदेशों के मुताबिक सोमवार से 28 फरवरी तक स्कूलों का समय बदला गया है। 28 फरवरी तक लागू रहेगा यह टाइम स्कूल का नया समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक होगा। यह समय 28 फरवरी तक लागू रहेगा। समय सेशन 3…
Breaking News: शनिवार को मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के खानयार इलाके में चल रही मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक ऑपरेशन में किसी आतंकवादी के मारे जाने की खबर नहीं है, हालांकि आतंकवादी घेरे में फंसे हुए हैं। गौरतलब है कि लार्नू के शांगस में एक अन्य मुठभेड़…
Punjab: दिवाली की रात पायल नजदीक भयानक सड़क हादसे में एक फुटबॉल खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जतिंदर सिंह उर्फ रिंकू (28) पुत्र दरबारा सिंह निवासी वार्ड नंबर 3, पायल, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी जतिंदर सिंह उर्फ रिंकू, जो कि मंडी गोबिंदगढ़ में वेल्डिंग का काम करता था, देर शाम मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह पायल-बीजा मार्ग पर माजरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर…
Punjab: सिटी पुलिस गुरदासपुर ने सेंट्रल जेल से 4 मोबाइल फोन, 2 बंडल बीड़ी, 3 तंबाकू पाउच और एक डेटा केबल बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सिटी पुलिस स्टेशन प्रभारी एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट मंगल सिंह सेंट्रल जेल गुरदासपुर ने अपने पत्र में बताया कि जब उन्होंने जेल स्टाफ के साथ टावर नंबर 1 और टावर नंबर 2 के बीच गश्त की तो एक लिफाफा मिला, जिसमें कुछ समान पड़ा था। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से जेल के अंदर फैंका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब…
Holiday: दिवाली के त्योहार के बाद नवंबर महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं, इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, जिस दिन छुट्टी रहेगी। इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 17 नवंबर को रविवार है, इस दिन ही छुट्टी है। इसलिए 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं, जिसके…
Punjab: देश भर में दीवाली की धूम के बीच राज्यों में प्रदूषण का स्तर कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच जिला अमृतसर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो गया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 दर्ज किया गया है, जो खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इतना हीं नहीं अमृतसर का AQI दिल्ली के प्रदूषण स्तर के बराबर बतया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अमृतसर रेड कैटेगरी में है और पंजाब के ज्यादातर शहर ऑरेंज कैटेगरी में हैं। दरअसल, पंजाब सरकार और पर्यावरण विभाग द्वारा…
Breaking News: इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना, नशा तस्करी के किंगपिन राजा कंदोला को कोर्ट ने बरी कर दिया है। पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई जिसके चलते कोर्ट ने कंदोला को बरी कर दिया। सूबतों की कमी के चलते कोर्ट ने 7 साल बाद कंदोला को बरी किया है। पुलिस ने कंदोला से 5 करोड़ की हेरोइन बरामद की थी। वहीं बता दें कि पुलिस ने पेन ड्राइव में नशा तस्कर की रिकॉर्डिंग की जांच नहीं करवाई जिसके चलते कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई और कहा कि अभी तक पेन…
Jalandhar: इन दिनों डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को भी डेंगू का एक पॉजिटिव रोगी मिलने से जिले में पॉजिटिव रोगियों की संख्या 94 पर पहुंच गई है जिनमें से 67 रोगी शहरी तथा 27 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विभाग ने शुक्रवार को डेंगू संदिग्ध 9 रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए और इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभाग द्वारा वीरवार को भी डेंगू संदिग्ध 13 रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए थे और उनमें से भी दो की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई थी। स्वास्थ्य…
