Author: Admin
Punjab: वाटर वॉरियर पंजाब 9 नवंबर 2024 को सतलज नदी के लिए एक बड़ी सफाई ड्राइव का आयोजन कर रहा है क्योंकि छठ पूजा त्योहार के दौरान अतिरिक्त प्रदूषण की आशंका है। उनकी टीम हर रविवार को सतलज, रावी और ब्यास नदियों की सफाई के लिए काम कर रही है जो कि इन अहम जल निकायों की सुंदरता और स्वास्थ्य को बचाने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समारोह और रिवाजों के दौरान जिनसे जल में अधिक कूड़ा पैदा हो सकता है के लिए उन्होंने स्थानिय प्रशासन से जेसीबी और ट्रॉली जैसे आवश्यक सामान उपलब्ध करने की अपील की है।…
Punjab: पंजाब में 7 नवंबर गुरुवार की छठ पूजा की छुट्टी को लेकर असमंजस है। दरअसल, देश-भर में 7 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी घोषित की गई है, इसके चलते पंजाब में भी 7 नवंबर की छुट्टी को लेकर लोग असमंजस में है। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित की गई आरक्षित छुट्टियों में छठ पूजा की छुट्टी दी गई है। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक सरकारी कर्मचारी साल में 2 आरक्षित छुट्टियां ले सकते हैं। यहां ये भी खास तौर पर बता दें कि आज से पहले कभी भी पंजाब में छठ पूजा की…
Big News: कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्रीय नियम लागू होने के बाद अब खाली पड़े पद जल्द भरे जाएंगे। शहर के इन सरकारी कालेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एक साल के बाद यह प्रक्रिया दोबारा से शुरू होने जा रही है और यह शहर में लागू हुए केंद्रीय नियमों के तहत होने जा रही है। केंद्रीय नियम लागू होने के बाद प्रशासन के उच्च शिक्षा विभाग ने पुराने भर्ती नियमों को बदलकर नए नियम भी तैयार कर…
Jalandhar: जालंधर से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक युवक की पहचान साहिल निवासी गढ़ा, जालंधर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक साहिल अपनी महिला दोस्त (Girlfriend) के परिवार द्वारा अपमान किए जाने से परेशान था। इसी परेशानी के चलते युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक साहिल की Girlfriend के परिवार पहले तो साहिल के साथ मारपीट की और उसके बाद उससे राखी बंधवा दी। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने मृतक युवक की…
Punjab: आज सुबह-सुबह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री (Punjabi Music Industry) से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाबी सिंगर और लोक संपर्क विभाग के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रविंदर दीवाना (Ravinder Deewana) का निधन हो गया है। उनकी आवाज में कई नामी कंपनियों में सोलो और डुएट गाने भी रिकॉर्ड हुए जो काफी लोकप्रिय हुए थे। उनका नाम पंजाब के शीर्ष गायकों में शामिल था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर उनके पैतृक गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला (फिरोजपुर) में किया जा रहा है।
Punjab: बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदल दिया है। पंजाब में सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 नवंबर से बदला गया है, लेकिन दिवाली सप्ताह के कारण छुट्टियों के बाद आज 4 नवंबर को राज्य के सभी स्कूल सुबह 9 बजे और दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे पंजाब भर में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं, जिन पर उक्त आदेश लागू हुए है। बता दें कि पंजाब में स्कूलों का समय एक सत्र में 3 बार बदलता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल का समय सुबह 8…
Canada News: पिछले साल कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। कनाडा की सरकार बार-बार यह दावा कर रही है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार और उसकी एजेंसियां हैं, जबकि भारत सरकार इन आरोपों को खारिज कर रही है। इस बीच, कनाडा के ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों और भारतीय समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की घटना हुई है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। @PeelPolice – where are you? You failed to protect Canadian…
Punjab: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से लोग बेताब रहते हैं। हाल ही में दिलजीत के कनाडा और लंदन में जबरदस्त कॉन्सर्ट के बाद अब वह भारत के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिलजीत के कॉन्सर्ट को देखने के लिए फैंस का सैलाब उमड़ा हुआ है। जैसे ही गायक के संगीत कार्यक्रम की घोषणा की गई, कुछ ही सेकंड में टिकटें बिक गईं। इस दौरान कई फैंस के साथ धोखाधड़ी भी हुई। अब इस मामले में दिलजीत दोसांझ ने अपने एक Fans से माफी मांगी है। जी हां,…
Punjab: पंजाब के स्कूलों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2025 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवश्यक तैयारियों की शुरूआत कर दी है। बोर्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए। इस दिशा में बोर्ड ने सभी विद्यालयों से उनके इन्फ्रास्ट्रक्चर की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ताकि सभी आवश्यक सुविधाएं और संसाधन पहले से सुनिश्चित किए जा सकें। बोर्ड ने सभी स्कूलों को अपनी स्कूल लॉगइन आई.डी. का उपयोग करके बोर्ड के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगइन करने और स्कूल प्रोफाइल के इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर्म भरने…
Ludhiana : लुधियाना में दिवाली के दिनों 31 अक्टूबर व 1 नंवबर को कारण आग लगने के कई मामले सामने आए। इस दौरान दमकल विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा। दमकल अधिकारी आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर गाड़ियां भेज रहे थे। लुधियाना में दिवाली के 2 दिनों में 78 जगह आग लगने के मामले सामने आए। बता दें कि 31 अक्टूबर को 25 व 1 नंवबर को 53 आग लगने की घटनाएं हुई। इसे लेकर दमकल विभाग ने जानकारी सांझा की है। वहीं दमकल निभाग के ई.डी.एफ.ओ. मनिंदर सिंह ने बताया कि लुधियाना में आग लगने के…
